आज का राशिफल 07 फरवरी 2025: मेष से मीन राशि तक कैसा रहेगा आपका दिन? जानें आज किन बातों का रखना होगा ध्यान
राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है।
Img Banner
profile
payal trivedi
Created AT: 07 फरवरी 2025
265
0
...

राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं। आईए 07 फरवरी 2025 का राशिफल जानते हैं। ​ ​ ​ ​ ​ ​ ​


मेष राशि


मेष राशि के लिए आज का दिन उत्साहवर्धक रहेगा। दूसरे भाव में गोचर करते हुए चंद्रमा इन्हें पेंडिंग काम को पूरा करने के लिए प्रेरित करेंगे और इन्हें काम में सफलता भी मिलेगी। आज आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। आपकी आर्थिक स्थिति में भी आज सुधार दिखेगा। आज अकारण ही आप किसी लंबी यात्रा पर भी जा सकते हैं। कुछ छोटे-मोटे पार्ट टाइम काम के लिए भी समय निकाल सकते हैं, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। पारिवारिक जीवन में आज कोई शुभ समाचार मिलने से मन प्रसन्न होगा। छात्र आज शिक्षा में अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं।


​वृषभ राशि


वृषभ राशि से जाते हुए चंद्रमा आज वृषभ राशि वालों को खुश कर रहे हैं। आज आपके परिवार में किसी मांगलिक कार्य का आयोजन हो सकता है इससे परिवार में सुख-समृद्धि बनी रहेगी। आपके मन में आज भौतिक साधनों की चाहत बढ़ने वाली है जिससे आप कुछ शौक की चीजों की खरीदारी कर सकते हैं। आज शाम को आपके घर किसी खास मेहमान का आगमन हो सकता है जिससे घर के सदस्य खुश नज़र आएंगे। पिता का मार्गदर्शन लाभदायक होगा।


​मिथुन राशि


मिथुन राशि में आज चंद्रमा का प्रवेश होने वाला है लेकिन यहां आने से पहले ही चंद्रमा मिथुन राशि वालों को लाभ का अवसर प्रदान कर रहे हैं। आपको अपनी मेहनत के साथ भाग्य का भी सहयोग मिलेगा। आपकी तरक्की देखकर आपके साथी कर्मचारी मन ही मन ईर्ष्या कर सकते हैं। आप खुद भी आज अपनी नजरों में कुछ अलग महसूस करेंगे। लेकिन सफलता से आपको अहंकार नहीं पालना चाहिए, ऐसा कुछ भी न करें जिससे आप लोगों की नजरों में चढ़ जाएं। विद्यार्थियों को आज मेहनत का फल मिलेगा। संतान से सुख पाएंगे।


​कर्क राशि


कर्क राशि के लिए आज का दिन नौकरी एवं कारोबार के मामले में लाभदायक है। साथ ही आज धर्म कर्म में भी इनकी रुचि बनी रहेगी। भाई-बहनों या संतान को लेकर कोई चिंता आपको परेशान कर सकती है। आपको रिश्तों में आज सामंजस्य बनाकर चलना होगा। आज आप परिवार के लोगों के साथ यात्रा पर जाने का प्लान बना सकते हैं। सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र से आपको आज लाभ मिलेगा। भावुकता से बचें नहीं तो नुकसान हो सकता है।


​सिंह राशि


सिंह राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि आपके ऊपर काम का दबाव बढ़ने से मन चिड़चिड़ा हो सकता है। आपको आज आर्थिक मामलों में भी बहुत ही संयम और सतर्कता पूर्वक चलना होगा। सितारे कहते हैं कि आज स्वास्थ्य में भी आप नरमी महसूस कर सकते हैं। वैसे पारिवारिक जीवन में आपको आज भाइयों से सहयोग मिलेगा। किसी बात को लेकर परिवार में कोई तनाव चल रहा है तो उससे आप निजात पा सकते हैं। घरेलू जरूरत की चीजों पर धन खर्च होगा। वाहन पर भी व्यय होने के योग है। आपके लिए बेहतर होगा कि आलस को अपने ऊपर हावी न होने दें।


​कन्या राशि


कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन भाग्यशाली रहने वाला है। दिन आपका आज व्यस्तता में बीतेगा लेकिन आपको मेहनत का शुभ परिणाम भी प्राप्त होगा। आपके सितारे बताते हैं कि आज आपकी कोई मनोकामना भी पूरी हो सकती है। अगर आप किसी परीक्षा में शामिल हो रहे हैं तो आपको आज बुद्धि का पूरा साथ मिलेगा और आने वाले समय में आप इसका अनुकूल परिणाम प्राप्त करेंगे। आपको आज के दिन मित्रों से भी पूरा सहयोग प्राप्त होगा। दांपत्य जीवन में सुखद पलों का आनंद लेंगे।


​तुला राशि


तुला राशि वालों के लिए आज का दिन किसी चिंता को दूर करने वाला होगा। जो लोग बीमार चल रहे हैं आज उनकी सेहत में भी सुधार दिखेगा। सामाजिक और व्यापारिक क्षेत्र में आज शत्रु और प्रतिद्वंद्वी आपको परेशानी करने की कोशिश करेंगे लेकिन धैर्य से समझदारी से स्थिति को संभालने में आप सफल हो सकते हैं। सितारे कहते हैं कि आज आप पिता और जीवनसाथी की सलाह से काम करेंगे तो कार्य सफल होंगे। संतान को लेकर चिंता रहेगी।


​वृश्चिक राशि


वृश्चिक राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि आपको किसी करीबी से कोई गुड न्यूज मिलेगी। परिवार के लोग आपके साथ हर स्थिति में खड़े रहेंगे और हर मोड़ पर आपको उनसे सहयोग मिलेगा। कार्यक्षेत्र और व्यवसाय के तनाव को अपने ऊपर बिल्कुल भी हावी नहीं होने दें। यदि आप किसी नई योजना पर काम करने की सोच रहे हैं तो उसमें आपको सफलता मिलेगी। किसी चली आ रही पुरानी परेशानियों से मुक्ति मिलेगी। आप आज बिजनेस में भी खूब कमाई कर पाएंगे।


​धनु राशि


आज का दिन धनु राशि के जातकों के लिए बहुत ही खास रहने वाला है। आपके आत्मविश्वास में आज वृद्धि होगी। आपको आज लव लाइफ के साथ ही फैमिली लाइफ में भी भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। आपके संपर्क का दायरा भी आज बढ़ेगा जो आपको लाभ दिलाएगा। कहीं फंसा हुआ धन पाने के लिए आपको काफी परिश्रम करना होगा। शाम का समय आपका परिवार के साथ मनोरंजक बीतेगा। धर्म कर्म के काम में आपकी रुचि रहेगी।


​मकर राशि


मकर राशि के लोगों को आज के दिन कार्यक्षेत्र में परिश्रम के साथ भाग्य का भी लाभ मिलेगा। आज आप सामाजिक और धार्मिक कार्यों में भी भाग ले सकते हैं जिससे आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। दिन भर आपको आज शुभ समाचार भी प्राप्त होंगे। कोई दीर्घकालीन चाहत भी आपकी पूरी हो सकती है। मित्रों से सहयोग भी प्राप्त होगा। आज आप किसी धार्मिक यात्रा का भी प्लान बना सकते हैं। आज ननिहाल पक्ष से सहयोग प्राप्त होगा। शाम का समय परिवार के छोटे सदस्यों के साथ मनोविनोद में बिताएंगे।


​कुंभ राशि


कुंभ राशि के लोगों के लिए आज का दिन कार्य व्यवसाय के लिहाज से अच्छा है। यदि आप आज किसी आयात-निर्यात के व्यवसाय के बारे में सोच रहे हैं तो इस मामले में आपको सफलता मिलेगी। अध्यात्म और धर्म में भी आज रुचि बढ़ेगी और इस मामले में भाग्य आपका साथ देगा। आज किसी यात्रा या मंगल उत्सव में शामिल होने का योग बन सकता है। परिवार के साथ आप सुखद समय बिताएंगे। आपको आज के दिन लव लाइफ में भी सुख की प्राप्ति होगी। माता की सेहत नरम है तो उनकी सेहत में सुधार होगा।


​मीन राशि


मीन राशि के लिए आज का दिन मीन राशि के लिए मिश्रित रहेगा। आज आपको गुप्त शत्रुओं से भी सतर्क रहना होगा। आज किसी को पैसा उधार न दें क्योंकि हाथ से गया हुआ धन वापस मिल पाना कठिन होगा। आपके सितारे बताते हैं कि आज आपकी तरक्की के कई रास्ते भी खुलेंगे। पढ़ाई और अध्यात्म में आज आपकी रुचि बढेगी। छात्रों का प्रदर्शन सुधरेगा। माता की सेहत का ध्यान रखना होगा।


अस्वीकरण​​


इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। IND24 यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। IND24 अंधविश्वास के खिलाफ है।

ये भी पढ़ें
सीएम की घोषणा,कटंगी और पौड़ी बनेगी तहसील,लाड़ली बहना योजना सम्मेलन में शामिल हुए सीएम
...

Spiritual

See all →
Sanjay Purohit
गुरु ही परमात्मा: गुरु पूर्णिमा 2025 पर श्रद्धा का संकल्प
"तस्मै श्री गुरवे नमः" — यह केवल एक मंत्र नहीं, अपितु उस दिव्य परंपरा का उद्घोष है जो मानव को अंधकार से प्रकाश की ओर ले जाती है। गुरु पूर्णिमा 2025 का यह पावन पर्व, न केवल श्रद्धा का अवसर है, बल्कि आत्म-चिंतन और मार्गदर्शन के प्रति कृतज्ञता का भी दिन है।
59 views • 2025-07-09
Richa Gupta
Sawan 2025: सावन में भोलेनाथ की कृपा पाने के लिए इन चीज़ों को तुरंत करें घर से बाहर!
Sawan 2025 में शिव कृपा पाने के लिए इन अपवित्र चीज़ों को तुरंत अपने घर से हटा दें। जानिए कौन-सी चीजें रोक सकती हैं आपकी भक्ति और बरकत।
52 views • 2025-07-08
Sanjay Purohit
गुरु पूर्णिमा: जब गुरु के ज्ञान से आलोकित होता जीवन का दीप- एक आध्यात्मिक प्रकाश पर्व का अभिनंदन
भारत की प्राचीन संस्कृति में गुरु का स्थान देवताओं से भी ऊपर माना गया है। जीवन के अंधकार को मिटाकर ज्ञान का प्रकाश देने वाले गुरु को समर्पित ‘गुरु पूर्णिमा’ का पर्व न केवल श्रद्धा और भक्ति का उत्सव है, बल्कि यह आत्मचिंतन, कृतज्ञता और जीवन को एक नई दिशा देने का पावन अवसर भी है।
80 views • 2025-07-07
Sanjay Purohit
मन का रहस्य: सरलता में छुपा अनंत जटिलता का संसार
मन—दो अक्षरों का यह छोटा-सा शब्द, सुनने में जितना सहज और कोमल लगता है, अनुभव में उतना ही जटिल, अनगिनत रहस्यों से भरा, और चेतना की गहराइयों में उतरने वाला प्रतीत होता है। यह शब्द न केवल वर्तमान, अतीत और भविष्य को अपने भीतर समेटे हुए है, बल्कि यह स्वप्नों, अनुभूतियों और अज्ञात लोकों की यात्रा का वाहक भी बन जाता है।
78 views • 2025-07-07
Sanjay Purohit
सनातन धर्म और चातुर्मास: साधना, संयम और आत्मशुद्धि का अनुपम संगम
सनातन धर्म की परंपराएं केवल धार्मिक रीति-रिवाजों तक सीमित नहीं हैं, बल्कि ये मानव जीवन को प्रकृति, ब्रह्मांड और आत्मा से जोड़ने वाले आध्यात्मिक सूत्रों का सजीव प्रतीक हैं। इन्हीं में से एक अत्यंत महत्वपूर्ण एवं आध्यात्मिक रूप से उन्नत अवधारणा है – चातुर्मास, जिसे सनातन धर्म में आत्मशुद्धि, साधना और ब्रह्मचर्य का स्वर्णकाल माना गया है।
21 views • 2025-07-06
Richa Gupta
3 दिन बाद शुरू होगा चातुर्मास: तुलसी माता के ये उपाय लाएंगे सुख-समृद्धि
चातुर्मास में तुलसी से जुड़े खास उपाय करने से धन, स्वास्थ्य और परिवार में सुख-शांति आती है। जानिए तुलसी पूजा के शुभ नियम और उपाय।
87 views • 2025-07-04
Richa Gupta
पहली बार ले जा रहे हैं कांवड़? जानें जरूरी पूजा सामग्री और नियम
कांवड़ यात्रा पर पहली बार जा रहे हैं? जानें कौन-कौन सी पूजा सामग्री लेनी है और किन धार्मिक नियमों का पालन करना ज़रूरी है।
81 views • 2025-07-04
Richa Gupta
सावन के पहले सोमवार पर भद्रा की छाया, जानें शिव पूजा का शुभ मुहूर्त
2025 के सावन के पहले सोमवार को भद्रा काल का असर रहेगा। जानें किस समय शिव पूजा करना शुभ रहेगा, क्या है भद्रा तिथि और क्या सावधानियां बरतनी चाहिए। पढ़ें पूरी जानकारी।
125 views • 2025-07-02
Sanjay Purohit
श्रावण मास में सोमवार का महत्व
श्रावण मास हिन्दू पंचांग का अत्यंत पुण्यदायक एवं शक्तिशाली मास है। यह वर्षा ऋतु के मध्य आता है जब प्रकृति स्वयं शुद्धिकरण की प्रक्रिया में लीन होती है। इस माह में आने वाले सोमवारों का विशेष महत्व है, जो भगवान शिव को समर्पित हैं।
87 views • 2025-07-02
Sanjay Purohit
गुरु पूर्णिमा 2025: आत्मबोध की ओर प्रकाश का पथ
गुरु पूर्णिमा केवल एक तिथि नहीं, बल्कि यह आत्मा के गूढ़ अंधकार से निकलकर ज्ञान के आलोक की ओर यात्रा का प्रतीक है। यह पर्व हर उस व्यक्ति को समर्पित है, जो हमारे जीवन में 'गुरु' रूप में प्रकाश देता है। 2025 में गुरु पूर्णिमा 10 जुलाई (गुरुवार) को मनाई जाएगी, जो विशेष रूप से गुरु-शिष्य परंपरा और आत्मिक उन्नति का स्मरण कराती है।
69 views • 2025-07-02
...