समानता के साथ समरसता कार्यक्रम, महाकुंभ में यूसीसी के लिए संतों के समागम में सीएम धामी का सम्मान
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आचार्य शिविर, सेक्टर-09, गंगेश्वर मार्ग, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश में आयोजित समानता के साथ समरसता कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर सभी संतों ने उत्तराखंड राज्य में सर्वप्रथम समान नागरिक संहिता लागू करने पर मुख्यमंत्री का अभिनंदन किया। संतों द्वारा पुष्पमाला के साथ मुख्यमंत्री को सम्मानित भी किया गया।
Img Banner
profile
Ramakant Shukla
Created AT: 10 फरवरी 2025
214
0
...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आचार्य शिविर, सेक्टर-09, गंगेश्वर मार्ग, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश में आयोजित समानता के साथ समरसता कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर सभी संतों ने उत्तराखंड राज्य में सर्वप्रथम समान नागरिक संहिता लागू करने पर मुख्यमंत्री का अभिनंदन किया। संतों द्वारा पुष्पमाला के साथ मुख्यमंत्री को सम्मानित भी किया गया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सभी संतो को धन्यवाद अर्पित करते हुए कहा कि त्रिवेणी की पवित्र भूमि और महाकुंभ के शुभ अवसर पर पूज्य संतों का आशीर्वाद मिलना सौभाग्य की बात है। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विकसित भारत की कल्पना में पूज्य संतों का आशीर्वाद सबसे जरूरी है। उन्होंने कहा समान नागरिक संहिता लागू करना, विकसित भारत की ओर कदम बढ़ाना है। मेरा जो सम्मान संतों ने किया है, वो उत्तराखंड के प्रत्येक नागरिक का सम्मान है।

यूसीसी संकल्प साकार

मुख्यमंत्री ने कहा कि 2022 विधानसभा चुनाव से पहले हमने उत्तराखंड की जनता के सामने समान नागरिक संहिता लागू करने का संकल्प रखा था। उन्होंने कहा जनता ने हमें अपना आशीर्वाद दिया। सरकार बनने के बाद सबसे पहले मंत्रिमंडल की बैठक में समान नागरिक संहिता के लिए कमेटी का गठन किया गया। जिसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में उत्तराखंड की राज्य सरकार ने देश की आजादी के बाद सबसे पहले उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता लागू किया। मुख्यमंत्री ने कहा देवभूमि में किसी भी धर्म, जाति के रहने वाले लोगों के लिए अब समान कानून हैं। प्रधानमंत्री जी के आशीर्वाद के कारण ही हम उत्तराखंड में यूसीसी लागू कर पाए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि संविधान निर्माताओं ने भी समान कानूनों का प्रावधान किया था। उत्तराखंड देवभूमि है, हमारा राज्य गंगा, यमुना, चार धामों, आदि कैलाश, संतो का प्रदेश है। उत्तराखंड राज्य में प्रत्येक घर का सदस्य सेना में है। देश के हर स्थान में देवभूमि का युवा, मां भारती की सेवा कर रहा है।

ये भी पढ़ें
सीएम की घोषणा,कटंगी और पौड़ी बनेगी तहसील,लाड़ली बहना योजना सम्मेलन में शामिल हुए सीएम
...

Uttrakhand

See all →
payal trivedi
लच्छीवाला टोल प्लाजा हादसे के बाद भी नहीं टूटी प्रशासन की नींद
डोईवाला में लच्छीवाला टोल प्लाजा पर हुए दर्दनाक सड़क हादसे के बाद भी प्रशासन की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। इस हादसे में दो युवकों की मौत हो गई थी।
18 views • 15 hours ago
payal trivedi
बागेश्वर में जल संस्थान कार्यालय में तालाबंदी: व्यापारियों ने की आंदोलन की चेतावनी
बागेश्वर शहर में विभिन्न होटल और रेस्टोरेंट में पानी के बढ़े हुए बिल मिलने पर नगर के व्यापारियों ने कड़ी आपत्ति जताई है।
17 views • 16 hours ago
payal trivedi
मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना: खिलाड़ियों के लिए वरदान
उत्तराखंड सरकार द्वारा शुरू की गई मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना और मुख्यमंत्री खेल प्रोत्साहन योजना खिलाड़ियों के लिए वरदान साबित हो रही हैं।
27 views • 2025-03-25
payal trivedi
लोहाघाट महाविद्यालय में छात्रों का आक्रोश
लोहाघाट महाविद्यालय में छात्रों की विभिन्न समस्याओं का लंबे समय से समाधान न होने से आक्रोशित छात्र नेताओं ने पूर्व उच्च शिक्षा निदेशक सी.डी. सूठा को महाविद्यालय में कैद कर दिया।
21 views • 2025-03-25
payal trivedi
कुश कल्याण बुग्याल: उत्तराखंड का एक छुपा हुआ पर्यटन स्थल
उत्तराखंड के जनपद उत्तरकाशी में स्थित कुश कल्याण बुग्याल एक ऐसा पर्यटन स्थल है जो अपनी प्राकृतिक सुंदरता और बर्फीले बुग्याल के लिए प्रसिद्ध है।
93 views • 2025-03-25
Richa Gupta
सीएम धामी ने साइकिल रैली को दिखाई हरी झंडी, फिट उत्तराखंड फिट इंडिया का दिया संदेश
खबर देहरादून से है जहां मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य सरकार के 03 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग कर फिट इण्डिया रन का फ्लैग ऑफ किया।
38 views • 2025-03-23
Richa Gupta
लोहाघाट में बोर्ड परीक्षा मूल्यांकन शुरू, 100 परिक्षकों एवं अंकेक्षकों की लगी ड्यूटी
जनपद चंपावत के मुख्य मूल्यांकन केंद्र राजकीय इंटर कॉलेज लोहाघाट में उत्तराखंड विद्यालय परिषद का बोर्ड मूल्यांकन कार्य मूल्यांकन पूर्ण प्रशिक्षण के साथ शुरू हो गया।
26 views • 2025-03-22
Richa Gupta
औली में राज्य स्तरीय स्कीइंग चैंपियनशिप संपन्न, प्रियांशु कवांण बने हिमालयन कप चैंपियन
हिम क्रीडा स्थली औली में बर्फ की फुहारों के बीच हुई प्रथम राज्य स्तरीय स्कीइंग प्रतियोगिता और हिमालयन कप स्कीइंग चैंपियनशिप का समापन हो गया है।
46 views • 2025-03-22
Richa Gupta
आयुक्त एवं सचिव सीएम दीपक रावत ने कलसिया वैली ब्रिज पुल का किया निरीक्षण, यातायात बहाल के दिए निर्देश
हल्द्वानी के काठगोदाम स्थित कलसिया वैली ब्रिज पर मरम्मत कार्य के चलते भारी जाम लग रहा है, जिससे स्थानीय लोगों और पर्यटकों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
62 views • 2025-03-21
Richa Gupta
अवैध मदरसों के खिलाफ प्रशासन ने चलाया अभियान, एक दर्जन से अधिक मदरसों का किया स्थलीय निरीक्षण
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दिशा निर्देश पर प्रशासन द्वारा अवैध मदरसों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी गई है। किच्छा में भारी पुलिस फोर्स की मौजूदगी में प्रशासन द्वारा एक दर्जन से अधिक मदरसों का स्थलीय निरीक्षण किया गया।
31 views • 2025-03-21
...