गणतंत्र दिवस परेड 2025 : उत्तर प्रदेश की झांकी को मिला 'पीपुल्स चॉइस अवॉर्ड' में पहला स्थान
गणतंत्र दिवस परेड में यूपी की झांकी में अमृत कलश के साथ बहती अमृतधारा भी दिखाई गई थी। इस झांकी में ऋषि-मुनियों शंखनाद और साधना करते हुए दिखाया गया था।
Img Banner
profile
Durgesh Vishwakarma
Created AT: 29 जनवरी 2025
256
0
...

भारत में बीते 26 जनवरी 2025 की तारीख को 76वां गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया है। इस दिन दिल्ली के कर्तव्य पथ पर परेड का भी आयोजन किया गया जिसमें भारत के विभिन्न राज्यों ने भाग लिया और अपनी झांकियों का प्रदर्शन किया। वहीं गणतंत्र दिवस परेड के बाद पीपुल्स चॉइस अवॉर्ड में उत्तर प्रदेश की झांकी ने पहला स्थान प्राप्त किया। आपको बता दें कि, इसकी जानकारी खुद यूपी सरकार ने दी है।


यूपी की झांकी को 40 प्रतिशत वोट


यूपी सरकार ने मंगलवार को बताया है कि गणतंत्र दिवस परेड में उत्तर प्रदेश की झांकी ने 25,007 वोट यानी 40 प्रतिशत मत के साथ पीपुल्स चॉइस अवॉर्ड में पहला स्थान प्राप्त किया है। आपको बता दें कि, उत्तर प्रदेश की झांकी में महाकुंभ की भव्यता को दर्शाया गया था और प्रयागराज में गंगा, यमुना और सरस्वती के पवित्र संगम को दुनिया में मानवता के सबसे बड़े समागम के रूप में प्रदर्शित किया था।


झांकी में महाकुंभ 2025 की झलक


देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कर्तव्य पथ पर गणतंत्र दिवस परेड के दौरान उत्तर प्रदेश की झांकी अध्यात्म, विरासत, विकास और डिजिटल प्रगति पर केंद्रित थी। इस झांकी में महाकुंभ 2025 की झलक दिखाई गई, जो स्वर्णिम भारत: विरासत और विकास की भव्यता को प्रदर्शित करती है, इसे विश्व स्तर पर मानवता की अमूर्त सांस्कृतिक विरासत के रूप में मान्यता प्राप्त है।


समुद्र मंथन की कहानी दिखाई गई


आपको बता दें कि, गणतंत्र दिवस परेड में यूपी की झांकी में अमृत कलश के साथ बहती अमृतधारा भी दिखाई गई थी। इस झांकी में ऋषि-मुनियों शंखनाद और साधना करते हुए दिखाया गया था। वहीं, संतों और श्रद्धालुओं को संगम में डुबकी लगाते हुए चित्रण किया गया था। झांकी में महाकुंभ के आध्यात्मिक और ऐतिहासिक महत्व को रेखांकित किया गया था और 'समुद्र मंथन' की पौराणिक कहानी को जीवंत किया गया था। इसमें मुद्र मंथन से निकले 14 दिव्य रत्नों को भी दिखाया गया था।

ये भी पढ़ें
सीएम की घोषणा,कटंगी और पौड़ी बनेगी तहसील,लाड़ली बहना योजना सम्मेलन में शामिल हुए सीएम
...

Uttar Pradesh

See all →
Ramakant Shukla
यूपी के वाहन मालिकों को बड़ी राहत, 5 साल के पुराने ई-चालान होंगे रद्द, कोर्ट और पोर्टल से हटेंगे केस
उत्तर प्रदेश परिवहन विभाग ने वाहन मालिकों को बड़ी राहत देते हुए एक ऐतिहासिक फैसला लिया है। अब राज्य में वर्ष 2017 से 2021 तक के बीच जारी किए गए लाखों ई-चालान स्वतः समाप्त माने जाएंगे। यानी जिन चालानों पर अदालतों में केस लंबित थे या जो समय-सीमा से बाहर हो चुके हैं, वे अब वैध नहीं रहेंगे। इस निर्णय से पूरे प्रदेश के वाहन चालकों को बड़ी सुविधा मिलेगी।
65 views • 2025-09-16
Sanjay Purohit
वृंदावन के बांके बिहारी मंदिर में VIP पर्ची से दर्शन बंद, 3 घंटे ज्यादा खुलेगा मंदिर!
बांके बिहारी मंदिर में दर्शन से जुड़ा बड़ा बदलाव किया है। अब मंदिर में दर्शन के लिए वीआईपी पर्ची की व्यवस्था बंद कर दी जाएगी। इससे सभी भक्तों को समान रूप से लाइन में लगना पड़ेगा।
151 views • 2025-09-12
Sanjay Purohit
काशी में डिप्लोमेसी! PM मोदी ने किया मॉरीशस के PM का खास वेलकम
पीएम मोदी अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में एक विशेष दौरे पर हैं। यहां उन्होंने मॉरीशस के पीएम नवीनचंद्र रामगुलाम का स्वागत किया। दोनों नेताओं के बीच यह मुलाकात का मकसद भारत और मॉरीशस के बीच संबंधों को और मजबूत करने का है।
133 views • 2025-09-11
Sanjay Purohit
राम मंदिर को 153 करोड़ का दान, उस पर 173 करोड़ का ब्याज!
बीते एक साल में श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को 327 करोड़ रुपये की कमाई हुई है। इसमें 153 करोड़ रुपये श्रद्धालुओं ने दान दिया है, 173 करोड़ रुपये इस दान की धनराशि पर ब्याज स्वरूप मिले हैं।
150 views • 2025-09-11
Ramakant Shukla
यूपी में फिर से भारी बारिश का अलर्ट, जानें किन जिलों में जारी हुई चेतावनी?
उत्तरप्रदेश में बीते कुछ दिनों से बारिश की रफ्तार में कमी आई है, जिससे कई क्षेत्रों में उमस भरी गर्मी और तीखी धूप देखने को मिली। हालांकि, अब मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलता नजर आ रहा है। आज यानी 11 सितंबर से पूर्वी यूपी में मानसून फिर से सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग ने राज्य के कुछ जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है, जबकि पश्चिमी यूपी में फिलहाल कोई बड़ा अलर्ट नहीं है।
991 views • 2025-09-11
Sanjay Purohit
अयोध्या दीपोत्सव में बनेगा नया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड, 26 लाख से अधिक दीपों से जगमगाएगी रामनगरी
रामनगरी अयोध्या में वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने की तैयारी की जा रही है। पर्यटन विभाग द्वारा सरयू तट, राम की पैड़ी सहित अन्य घाटों पर दीयों की शृंखला से अलौकिक दृश्य प्रस्तुत किया जाएगा। रामनगरी का दीपोत्सव एक बार फिर अपना ही रिकॉर्ड तोड़ेगा।
151 views • 2025-09-09
Ramakant Shukla
बाढ़ पीड़ित किसानों के लिए योगी सरकार का बड़ा ऐलान, अन्नदाताओं को मिलेगा मुआवजा
उत्तरप्रदेश के कई जिलों में हालिया बारिश और नदियों में उफान के चलते आई बाढ़ ने किसानों की फसलों को भारी नुकसान पहुंचाया है। अब योगी आदित्यनाथ सरकार ने बाढ़ प्रभावित किसानों के लिए राहत भरी घोषणा की है। सरकार ने ऐलान किया है कि अन्नदाताओं को मुआवजा दिया जाएगा और इसके लिए जल्द ही फसलों का सर्वे कराया जाएगा।
128 views • 2025-09-08
Sanjay Purohit
आमजन से व्यवहार ठीक रखें जनसेवक, दुर्व्यवहार बर्दाश्त नहीं: CM योगी
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 'जनता दर्शन' के दौरान राज्य भर से आए लोगों की शिकायतें सुनीं और उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। ‘जनता दर्शन' में 50 से अधिक व्यक्ति पहुंचे थे।
154 views • 2025-09-08
Sanjay Purohit
प्राइवेट हॉस्पिटल की लापरवाही! ऑपरेशन कर बच्चेदानी में छोड़ा कपड़ा, लगा दिए फिर टांके
यूपी के बरेली से एक प्राइवेट हॉस्पिटल की बड़ी लापरवाही का मामला सामने आया है। यहां पर प्रसव आपरेशन के दौरान चिकित्सको ने महिला की बच्चेदानी में कपड़ा छोड़ दिया। इतना ही नहीं इसके बाद टांके भी लगा दिए। इससे महिला की जान मुश्किल में पड़ गई।
127 views • 2025-09-07
Sanjay Purohit
शादी कर घर ला रहा था दुल्हन, रास्ते में बोली- टॉयलेट जाना है और फिर भाग गई!
उत्तर प्रदेश में मुरादाबाद जिले के मूंढापांडे थाना क्षेत्र में शनिवार को एक अजीब वाकया हुआ। जहां के गांव मुंडाला निवासी विजेंद्र सिंह ने रुद्रपुर की रहने वाली एक महिला से कोर्ट मैरिज की थी।
213 views • 2025-09-07
...