एक कैलेंडर ईयर में 1000 रन बनाने वाली पहली महिला क्रिकेटर बनीं स्मृति मंधाना
भारतीय बल्लेबाज़ स्मृति मंधाना एक कैलेंडर वर्ष में 1000+ रन बनाने वाली पहली महिला क्रिकेटर बनकर इतिहास रच देंगी। 2025 में यह एक ऐतिहासिक क्षण होगा।
Img Banner
profile
Durgesh Vishwakarma
Created AT: 13 अक्टूबर 2025
225
0
...

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की सीनियर बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने रविवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ महिला वर्ल्ड कप मैच में एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। आपको बता दें कि, मंधाना एक कैलेंडर वर्ष में 1000 वनडे रन बनाने वाली इतिहास की पहली महिला खिलाड़ी बन गईं। साथ ही वह महिला वनडे में सबसे तेज पांच हजार रन पूरे करने वाली पहली खिलाड़ी बनीं।


मंधाना ने छक्का लगाकर यह खास उपलब्धि हासिल की


दरअसल, स्मृति मंधाना को 1000 रन पूरा करने के लिए 18 रन की जरूरत थी। ऐसे में भारतीय उप-कप्तान ने सोफी मोलिनक्स की गेंद पर छक्का लगाकर यह खास उपलब्धि हासिल कर ली। साउथ अफ्रीका के खिलाफ पिछले मैच में मंधाना ने एक कैलेंडर वर्ष में किसी महिला बल्लेबाज द्वारा बनाए गए सर्वाधिक रनों का रिकॉर्ड तोड़ दिया था। 29 वर्षीय मंधाना ने पारी के आठवें ओवर में अयाबोंगा खाका की गेंद पर छक्का लगाकर बेलिंडा क्लार्क के 970 रनों के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया, जो उन्होंने 1997 में बनाए थे। वहीं, 62 रन बनाते ही एक और रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।


मंधाना महिला वनडे क्रिकेट में 5000 रन बनाने वाली दूसरी भारतीय महिला खिलाड़ी बनीं


स्मृति मंधाना महिला वनडे क्रिकेट में 5000 रन बनाने वाली पांचवीं और दूसरी भारतीय महिला खिलाड़ी बनीं। मंधाना पारी (112) और गेंदें (5568) के हिसाब से यह उपलब्धि हासिल करने वाली सबसे कम उम्र की और सबसे तेज पांच हजार रन बनाने वाली पहली खिलाड़ी बनीं। उन्होंने क्रमशः स्टेफनी टेलर (129 पारी) और सूजी बेट्स (6182 गेंद) को पीछे छोड़ दिया है। आपको बता दें कि, मंधाना भारत की ही पूर्व दिग्गज बल्लेबाज मिताली राज के बाद वनडे क्रिकेट में पांच हजार रन बनाने वाली दूसरी भारतीय खिलाड़ी बनीं।


खूब गरजा मंधाना का बल्ला


इस रिकॉर्ड के बावजूद मंधाना का विश्व कप में प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा है। उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ सिर्फ 8, पाकिस्तान के खिलाफ 23 और साउथ अफ्रीका के खिलाफ 23 रन बनाए हैं। हालांकि, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मंधाना का बल्ला चला और उन्होंने 46 गेंदों पर 7 चौके और एक छक्के की मदद से अपना अर्धशतक पूरा किया। यह इस टूर्नामेंट में मंधाना का पहला अर्धशतक है। महत्वपूर्ण मैच में यह अर्धशतक भारत के लिए फायदेमंद हो सकता है।


ये भी पढ़ें
सीएम की घोषणा,कटंगी और पौड़ी बनेगी तहसील,लाड़ली बहना योजना सम्मेलन में शामिल हुए सीएम
...

Sports

See all →
Richa Gupta
कबड्डी वर्ल्ड कप: भारतीय महिला टीम की जीत पर पीएम मोदी और गृह मंत्री ने दी बधाई
कबड्डी वर्ल्ड कप में भारतीय महिला टीम ने शानदार जीत हासिल की। पीएम नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने टीम को बधाई दी और खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना की।
116 views • 2025-11-25
Richa Gupta
आईसीसी अंडर-19 विश्व कप 2026: भारत-पाकिस्तान लीग स्टेज में नहीं भिड़ेंगे
आईसीसी ने अंडर-19 विश्व कप 2026 के कार्यक्रम का ऐलान कर दिया है। जिम्बाब्वे और नामीबिया की मेजबानी में विश्व कप 15 जनवरी से 6 फरवरी, 2026 तक खेला जाएगा।
139 views • 2025-11-20
Durgesh Vishwakarma
टीम इंडिया में मिडिल ऑर्डर को मजबूती: नीतीश कुमार रेड्डी की हुई वापसी
टीम इंडिया ने दूसरे टेस्ट मैच के लिए नीतीश कुमार रेड्डी को शामिल किया। मिडिल ऑर्डर में ताकत और टीम की रणनीति को मजबूती देने की उम्मीद।
102 views • 2025-11-19
Durgesh Vishwakarma
एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2025 : ओमान को 6 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में पहुंचा भारत
एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2025 में भारत ए ने ओमान को 6 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। हर्ष दुबे की फिफ्टी और नेहाल वढेरा की साझेदारी से आसान जीत मिली।
127 views • 2025-11-19
Durgesh Vishwakarma
गंभीर को हटाने की कोई ज़रूरत नहीं बल्कि....सौरव गांगुली ने बड़ा बयान
साउथ अफ्रीका से टेस्ट हार के बाद सौरव गांगुली ने कहा कि कोच गौतम गंभीर को हटाने की ज़रूरत नहीं है। टीम को पिचों की एप्रोच और मानसिकता बदलने की जरूरत है।
195 views • 2025-11-19
Richa Gupta
कुमार संगकारा राजस्थान रॉयल्स के हेड कोच के रूप में टीम में लौटे
आईपीएल 2026 से पहले राजस्थान रॉयल्स के हेड कोच के रूप में श्रीलंकाई दिग्गज क्रिकेटर कुमार संगकारा की टीम में वापसी हुई है। इसी के साथ संगकारा क्रिकेट निदेशक के रूप में भी अपनी भूमिका जारी रखेंगे।
155 views • 2025-11-17
Richa Gupta
दक्षिण अफ्रीका टेस्ट सीरीज: भारतीय टीम घोषित, ऋषभ पंत की वापसी
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ होने वाली दो टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए शुभमन गिल की कप्तानी में भारतीय टीम की घोषणा बुधवार को कर दी गई।
375 views • 2025-11-06
Richa Gupta
IND vs AUS 4th Match: बढ़त के लिए मैदान में उतरेंगी भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीमें
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच क्वींसलैंड में गुरुवार को चौथा टी20 मुकाबला खेला जाना है। फिलहाल तीन मुकाबलों की सीरीज 1-1 से बराबरी पर है।
223 views • 2025-11-06
Richa Gupta
भारत की पहली महिला विश्वकप जीत, पूरे देश में जश्न
भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने इतिहास रचते हुए पहली बार आईसीसी महिला विश्व कप का खिताब जीत लिया। मुंबई के डी. वाई. पाटिल स्टेडियम में खेले गए फाइनल में भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 52 रन से हराया।
238 views • 2025-11-03
Richa Gupta
भारतीय महिला टीम की जीत पर रोहित शर्मा हुए भावुक
भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में पहली बार वनडे वर्ल्ड कप की ट्रॉफी को अपने नाम करने में कामयाब रही। टीम इंडिया ने सेमीफाइनल मुकाबले में जहां डिफेंडिंग चैंपियन को मात दी तो वहीं खिताबी मुकाबले में उनका सामना साउथ अफ्रीका की महिला टीम के खिलाफ था।
213 views • 2025-11-03
...