योगी सरकार का बड़ा फैसला, अग्निवीरों को पुलिस विभाग में मिलेगा 20% आरक्षण
उत्तरप्रदेश में अग्निवीरों के लिए अहम फैसला लिया गया है. राज्य की पुलिस सेवा में 20 फीसदी आरक्षण दिया जाएगा. यह फैसला योगी कैबिनेट ने लिया है. पूर्व अग्निवीरों के लिए यूपी पुलिस में आरक्षी, PAC, आरक्षी घुड़सवार, फ़ायरमैन की सीधी भर्ती में 20 प्रतिशत पदों को आरक्षित करने के संबंध में प्रस्ताव पास किया गया है. इनको 3 वर्ष की आयुसीमा की छूट मिलेगी.
Img Banner
profile
Ramakant Shukla
Created AT: 03 जून 2025
635
0
...

उत्तरप्रदेश में अग्निवीरों के लिए अहम फैसला लिया गया है. राज्य की पुलिस सेवा में 20 फीसदी आरक्षण दिया जाएगा. यह फैसला योगी कैबिनेट ने लिया है. पूर्व अग्निवीरों के लिए यूपी पुलिस में आरक्षी, PAC, आरक्षी घुड़सवार, फ़ायरमैन की सीधी भर्ती में 20 प्रतिशत पदों को आरक्षित करने के संबंध में प्रस्ताव पास किया गया है. इनको 3 वर्ष की आयुसीमा की छूट मिलेगी.

इन 9 प्रस्तावों पर भी मुहर

इसके अलावा 9 अन्य प्रस्तावों को मंजूरी मिली है. इसमें हल्दीराम स्नैक्स प्राइवेट लिमिटेड के नई यूनिट स्थापना हेतु लेटर ऑफ कंफर्ट निर्गत किये जाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई है.

साथ ही एसएलएमजी बेवरेज प्रा.लिमि.बाराबंकी,सिल्वर्टन पल्प एंड पेपर प्रा.लिमि.मुजफ्फरनगर,मेसर्स एसीसी लिमिटेड,मेसर्स वंडर सीमेंट लिमिटेड अलीगढ़, मून बेवरेज हापुड़ , इन कम्पनियों को औद्योगिक निवेश एवं रोजगार प्रोत्साहन नीति 2017 के नियमानुसार अनुमन्य वित्तीय प्रोत्साहन राशि स्वीकृति प्रस्ताव को मंजूरी मिली है.

उत्तरप्रदेश सार्वजनिक वितरण प्रणाली अंतर्गत अन्नपूर्णा भवनों के निर्माण के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई है.

साथ ही पर्यटन विभाग में उत्तरप्रदेश बेड एंड ब्रेकफास्ट होम स्टे नीति को मंजूरी दी गई है जिसमें धार्मिक स्थानों पर लोगो को आसानी से रहने की व्यवस्था हो सके,अधिकतम 6 कमरों तक व 12 बेड तक को होम स्टे अंतर्गत माना जायेगा,अधिकतम 7 दिन तक रहने की व्यवस्था हो सकेगी, डीएम की अध्यक्षता में एक कमेटी इन होम स्टे का चयन करेगी.


ये भी पढ़ें
सीएम की घोषणा,कटंगी और पौड़ी बनेगी तहसील,लाड़ली बहना योजना सम्मेलन में शामिल हुए सीएम
...

Uttar Pradesh

See all →
Sanjay Purohit
माघ मेला 2026: 75 वर्षों बाद बन रहा दुर्लभ शुभ संयोग
माघ मेला हिंदू धर्म का एक अत्यंत पावन पर्व है, जिसका आयोजन हर वर्ष धर्म नगरी प्रयागराज में गंगा, यमुना और अदृश्य सरस्वती के संगम तट पर होता है। हिंदू शास्त्रों और पंचांग के अनुसार, पौष पूर्णिमा से महाशिवरात्रि तक चलने वाला यह मेला स्नान, दान, तप और साधना के लिए विशेष फलदायी माना गया है।
99 views • 13 hours ago
Sanjay Purohit
वृंदावन में सनसनी! पहली बार ठाकुर बांके बिहारी जी को नहीं लगा बाल और शयन भोग- सदियों पुरानी परंपरा टूटी
वृंदावन के प्रसिद्ध श्री बांके बिहारी मंदिर में सोमवार को एक ऐसा मामला सामने आया, जिसने श्रद्धालुओं और सेवायतों को हैरान कर दिया। मंदिर के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ कि ठाकुर बांके बिहारी जी को ना तो सुबह का बाल भोग लगाया गया और ना ही शाम का शयन भोग। इसके बावजूद ठाकुर जी ने भक्तों को दर्शन दिए, लेकिन वर्षों से चली आ रही भोग की परंपरा टूट गई।
110 views • 15 hours ago
Sanjay Purohit
संत नरेश भैया के सामने फफक -फफक कर रोने लगे प्रेमानंद महाराज
वृंदावन के प्रसिद्ध संत और आध्यात्मिक गुरु प्रेमानंद महाराज अपने सरल जीवन, गहन भक्ति और प्रेरक प्रवचनों के लिए जाने जाते हैं। उनके आश्रम में रोज़ देश-विदेश से श्रद्धालु पहुंचते हैं। आम भक्तों के साथ-साथ कई प्रसिद्ध हस्तिया और संत-महात्मा भी उनसे मार्गदर्शन लेने आते रहते हैं।
101 views • 15 hours ago
Ramakant Shukla
दिल्ली-आगरा एक्सप्रेसवे, घने कोहरे में एक के बाद एक टकराईं 7 बसें, कई में लगी आग
उत्तरप्रदेश के मथुरा जिले में दिल्ली-आगरा एक्सप्रेसवे पर मंगलवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। घने कोहरे के कारण सुबह करीब चार बजे एक के बाद एक सात बसें आपस में टकरा गईं। टक्कर के बाद कुछ बसों में आग लग गई। इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि करीब 25 लोग घायल बताए जा रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई।
100 views • 20 hours ago
Sanjay Purohit
राममंदिर आंदोलन से जुड़े डॉ. रामविलास वेदांती का निधन
राम मंदिर आंदोलन के प्रमुख संत और पूर्व सांसद डॉ. रामविलास दास वेदांती का 75 वर्ष की आयु में आज सुबह निधन हो गया। वह 10 दिसंबर को दिल्ली से रीवा गए थे, जहां उनका स्वास्थ्य खराब हुआ। बताया जा रहा है कि रामकथा चल रही थी। इस दौरान उनकी तबीयत ज्यादा बिगड़ गई थी। बीमार पड़ने के बाद पिछले दो दिनों से उनका वहीं इलाज चल रहा था।
157 views • 2025-12-15
Ramakant Shukla
यूपी बीजेपी के नए अध्यक्ष बने पंकज चौधरी, केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने किया ऐलान
भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने उत्तर प्रदेश इकाई के नए प्रदेश अध्यक्ष के रूप में पंकज चौधरी के नाम की घोषणा कर दी है। यह ऐलान आज रविवार, 14 दिसंबर 2025 को किया गया। केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी निर्विरोध चुने गए हैं, क्योंकि 13 दिसंबर को हुई नामांकन प्रक्रिया में उनके अलावा किसी अन्य उम्मीदवार ने पर्चा दाखिल नहीं किया था। लखनऊ में केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल की मौजूदगी में उनके नाम की औपचारिक घोषणा की गई।
61 views • 2025-12-14
Ramakant Shukla
UP बीजेपी अध्यक्ष पद के लिए पंकज चौधरी ने दाखिल किया नामांकन
केंद्रीय मंत्री पंकज चौधरी ने उत्तर प्रदेश बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए अपना नामांकन दाखिल कर दिया है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक मौजूद रहे। बीजेपी के वरिष्ठ नेता पीयूष गोयल और विनोद तावड़े भी शामिल हुए। मुख्यमंत्री योगी और दोनों उपमुख्यमंत्री उनके प्रस्तावक बने।
123 views • 2025-12-13
Sanjay Purohit
UP में हुआ विंटर वेकेशन का ऐलान
साल 2025 का आखिरी महीना दिसंबर चल रहा है। इस महीने में सर्दी की छुट्टियों का ऐलान होता है और छात्र इन छुट्टियों का बेसबरी से इंतजार कर रहे है। लेकिन, अब उनका इंतजार खत्म हो गया है। उत्तर प्रदेश के स्कूलों में विंटर वेकेशन की छुट्टियों की तारीखें घोषित कर दी गई हैं।
231 views • 2025-12-11
Sanjay Purohit
प्रेमानंद महाराज से मिले जुबिन नौटियाल
अपनी सुरीली आवाज से लाखों लोगों के दिलों में जगह बनाने वाले लोकप्रिय गायक जुबिन नौटियाल हाल ही में धार्मिक नगरी वृंदावन पहुंचे। यहां उन्होंने कुंज आश्रम जाकर संत प्रेमानंद महाराज से मुलाकात की और आशीर्वाद प्राप्त किया।
122 views • 2025-12-11
Ramakant Shukla
पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, सिपाही की पत्नी, 3 बेटियां और बेटे समेत 5 लोग जिंदा जले
उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर बाराबंकी जिले में दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। हैदरगढ़ कोतवाली क्षेत्र के डीह गांव के पास तेज रफ्तार ब्रेज़ा कार ने सड़क किनारे खड़ी वैगनआर को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयावह थी कि देखते ही देखते दोनों कारों में आग लग गई। हादसे में वैगनआर में सवार 5 लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई।
207 views • 2025-12-11
...