


भारतीय रेलवे यात्रियों की सुविधाओं को लेकर लगातार सेवाओं में विस्तार कर रहा है। यात्रियों की बढ़ती डिमांड के बाद रेलवे ने कई बड़े बदलाव भी किए हैं। अब रेल प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए फिरोजपुर कैंट-हजूर साहिब नांदेड–फिरोजपुर कैंट वीकली ट्रेन चलाने का फैसला लिया है। यह ट्रेन 13 जून 2025 से चलेगी और MP के बीना, विदिशा, भोपाल व इटारसी जैसे प्रमुख स्टेशनों पर रुकेगी, इस ट्रेन के संचालन से यात्रियों को आरामदायक और सुविधाजनक सफर का अनुभव मिलेगा।
13 जून से चलेगी नई साप्ताहिक ट्रेन
रेल प्रशासन यात्रियों की आरामदायक यात्रा सुनिश्चित करने के लिए लगातार प्रयास कर रहा है। अब रेलवे ने यात्रियों को एक और नई ट्रेन की सौगात दी है। भारतीय रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के उद्देश्य से गाड़ी संख्या 14622/14621 फिरोजपुर कैंट-हजूर साहिब नांदेड-फिरोजपुर कैंट साप्ताहिक ट्रेन शुरू करने की घोषणा की है। जो शुक्रवार 13 जून 2025 से पटरियों पर दौड़ने लगेगी। इस ट्रेन के जरिए कई प्रमुख स्टेशनों के यात्रियों को सीधा और आरामदायक सफर मिलेगा।
नई ट्रेन से एमपी के यात्रियों को फायदा
रेलवे का यह फैसला मध्य प्रदेश के यात्रियों के लिए राहतभरी खबर है। यह वीकली ट्रेन एमपी के कई प्रमुख स्टेशनों से होकर गुजरेंगी। जिससे क्षेत्रीय यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा। यह ट्रेन बीना, विदिशा, भोपाल, इटारसी और खंडवा स्टेशनों पर ठहरेगी।
गाड़ी संख्या 14622 फिरोजपुर कैंट-हजूर साहिब नांदेड़ वीकली एक्सप्रेस
गाड़ी संख्या 14622 फिरोजपुर कैंट-हजूर साहिब नांदेड़ वीकली ट्रेन हर शुक्रवार को दोपहर 1:25 बजे फिरोजपुर कैंट से रवाना होगी।
यह वीकली ट्रेन शनिवार को बीना (06:15 AM), विदिशा (07:10 AM), भोपाल (08:05 AM), इटारसी (09:55 AM) पहुंचेगी और रविवार रात 03:30 बजे नांदेड़ पहुंचेगी।
गाड़ी संख्या 14621 हजूर साहिब नांदेड़- फिरोजपुर कैंट वीकली एक्सप्रेस
गाड़ी संख्या 14621 हजूर साहिब नांदेड़- फिरोजपुर कैंट वीकली ट्रेन हर रविवार को सुबह 11:50 बजे नांदेड से रवाना होगी।
यह ट्रेन सोमवार को इटारसी (04:35 AM), भोपाल (06:25 AM), विदिशा (07:18 AM), बीना (09:30 AM) और मंगलवार सुबह 04:40 बजे फिरोजपुर कैंट पहुंचेगी।