5 महिलाओं समेत 15 सक्रिय माओवादियों ने किया सरेंडर, कुल 48 लाख का इनाम था घोषित
सुकमा जिले में सुरक्षा बलों को एक और बड़ी उपलब्धि मिली है, जहाँ 15 सक्रिय माओवादियों ने आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का निर्णय लिया। आत्मसमर्पण करने वाले इन नक्सलियों पर कुल 48 लाख रुपये का इनाम घोषित था। इनमें PLGA बटालियन-01 के 4 हार्डकोर सदस्य भी शामिल हैं।
Ramakant Shukla
Created AT: 4 hours ago
19
0
सुकमा जिले में सुरक्षा बलों को एक और बड़ी उपलब्धि मिली है, जहाँ 15 सक्रिय माओवादियों ने आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का निर्णय लिया। आत्मसमर्पण करने वाले इन नक्सलियों पर कुल 48 लाख रुपये का इनाम घोषित था। इनमें PLGA बटालियन-01 के 4 हार्डकोर सदस्य भी शामिल हैं।
आत्मसमर्पण करने वालों में PPCM के 4, SCM के 2, पार्टी सदस्य 3 और अन्य 8 सदस्य शामिल हैं। इनमें 5 महिलाएं और 10 पुरुष माओवादी हैं। इन सभी पर मिलाकर कुल 47 लाख रुपये का इनाम घोषित था। इनमें 4 माओवादियों पर 8-8 लाख, 2 पर 5-5 लाख, 1 पर 3 लाख, 1 पर 2 लाख, 1 पर 1 लाख का इनाम था।
ये भी पढ़ें
सीएम की घोषणा,कटंगी और पौड़ी बनेगी तहसील,लाड़ली बहना योजना सम्मेलन में शामिल हुए सीएम