किरणदेव सिंह फिर चुने गए छत्तीसगढ़ भाजपा अध्यक्ष,राष्ट्रीय महामंत्री तावड़े ने किया ऐलान
किरण सिंहदेव को एक बार फिर से छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है. भाजपा प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में आयोजित प्रदेश अध्यक्ष निर्वाचन कार्यक्रम में भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े ने किरण सिंहदेव के नाम की घोषणा की.
Img Banner
profile
Ramakant Shukla
Created AT: 17 जनवरी 2025
6641
0
...
किरण सिंहदेव को एक बार फिर से छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है. भाजपा प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में आयोजित प्रदेश अध्यक्ष निर्वाचन कार्यक्रम में भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े ने किरण सिंहदेव के नाम की घोषणा की.

कौन हैं किरण सिंह देव

किरण सिंह देव जगदलपुर से पहली बार विधायक निर्वाचित हुए हैं, लेकिन वे बीते कई सालों से पार्टी के लिए काम करते आ रहे हैं. उनकी राजनीति की शुरुआत छात्र जीवन में ही हो गई थी, और वे 1985 में छात्र संघ के अध्यक्ष बने थे. इसके बाद, 1998 से 2000 तक उन्हें भारतीय जनता युवा मोर्चा के अध्यक्ष बनाया गया था. 17 सितंबर 1962 को जन्मे किरण सिंह देव पेशे से वकील हैं. पार्टी के लिए भी उन्होंने कई महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया है. वे 2002 से 2005 तक जिला अध्यक्ष, 2005 से 2009 तक प्रदेश महामंत्री, और फिर 2014 तक प्रदेश कार्य समिति के सदस्य रहे हैं. सामान्य वर्ग से आने वाले किरण सिंह देव जगदलपुर नगर निगम के महापौर (2009-2014) भी रह चुके हैं. इसके बाद, पार्टी ने उन्हें 2023 के विधानसभा चुनाव में जगदलपुर से टिकट दिया था, और उन्होंने कांग्रेस पार्टी के जतिन जैसवाल को हराकर पहली बार विधायक बने.

इसलिए मिला दोबारा मौका

किरण देव के नेतृत्व में पार्टी ने कई रणनीतियां बनाई और कार्यकर्ताओं को संगठित किया. पार्टी की विचार धारा को घर घर तक पहुंचाने में किरण देव की महत्वपूर्व भूमिका रही है.
ये भी पढ़ें
सीएम की घोषणा,कटंगी और पौड़ी बनेगी तहसील,लाड़ली बहना योजना सम्मेलन में शामिल हुए सीएम
...

Chhattisgarh

See all →
Ramakant Shukla
जबलपुर से रायपुर 3 अगस्त से चलेगी इंटरसिटी, ये है ट्रेन का सही समय
जबलपुर से रायपुर इंटरसिटी ट्रेन 3 अगस्त से शुरू होने जा रही है। 3 अगस्त को यह ट्रेन जबलपुर से सुबह 10:45 बजे रायपुर के लिए रवाना होगी। इसके बाद अन्य दिनों में इस ट्रेन का समय अलग रहेगा। ट्रेन का पूरा शेड्यूल आज 1 अगस्त को जारी कर दिया गया है।
84 views • 22 hours ago
Ramakant Shukla
CM विष्णुदेव साय ने केंद्रीय जलशक्ति मंत्री पाटिल से की मुलाकात, बोधघाट परियोजना पर हुई चर्चा
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय जलशक्ति मंत्री सी. आर. पाटिल से सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान राज्य की महत्वपूर्ण जल परियोजनाओं, विशेषकर बस्तर क्षेत्र की बहुप्रतीक्षित बोधघाट बहुद्देशीय परियोजना पर विस्तार से चर्चा हुई।
29 views • 2025-08-01
Ramakant Shukla
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने की केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात, नक्सल उन्मूलन अभियानों और विकासकार्यों की दी विस्तृत जानकारी
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज संसद भवन में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से सौजन्य भेंट की। इस दौरान मुख्यमंत्री साय ने छत्तीसगढ़ के समग्र विकास, माओवादी चुनौती से निपटने की रणनीति सहित विभिन्न विषयों पर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से चर्चा की।
26 views • 2025-08-01
Ramakant Shukla
छत्तीसगढ़ के विकास को मिली नई रफ्तार, प्रधानमंत्री मोदी से मिले सीएम साय, एक नवंबर को अमृत रजत महोत्सव में आने का दिया न्यौता
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज संसद भवन में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी से सौजन्य भेंट की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री साय ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी को 1 नवंबर 2025 को रायपुर में आयोजित अमृत रजत महोत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने हेतु आमंत्रित किया। साथ ही मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को राज्य सरकार की भावी योजनाओं, विकास की प्राथमिकताओं और जनकल्याण से जुड़े प्रमुख विषयों की जानकारी भी दी।
86 views • 2025-08-01
Ramakant Shukla
बस्तर ओलंपिक को मिला ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स’ का दर्जा, रायपुर-बिलासपुर में खुलेंगे मेडिकल-नर्सिंग कॉलेज, CM साय की केंद्रीय मंत्री मांडविया से मुलाकात
छत्तीसगढ़ को खेल और स्वास्थ्य शिक्षा के क्षेत्र में नई ऊंचाइयां देने की दिशा में आज एक महत्वपूर्ण पहल हुई। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने केंद्रीय श्रम एवं रोजगार, युवा कार्य एवं खेल मंत्री मनसुख मांडविया से नई दिल्ली में सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान बस्तर ओलंपिक को इस वर्ष से "खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स" के रूप में आयोजित करने की सहमति प्रदान की गई। यह निर्णय न केवल जनजातीय युवाओं की प्रतिभा को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाएगा, बल्कि छत्तीसगढ़ की पारंपरिक खेल संस्कृति को भी वैश्विक मंच पर प्रतिष्ठा दिलाएगा।
77 views • 2025-08-01
Ramakant Shukla
छत्तीसगढ़ में धीमी पड़ी मानसून की रफ्तार, अगले 5 दिनों तक हो सकती है हल्की बारिश
छत्तीसगढ़ के अधिकतर हिस्सों में एक बार फिर मानसून की गति धीमी हो गई है। मौसम विभाग के मुताबिक, बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश के कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हुई है। वहीं, केवल बलरामपुर जिले के कुछ स्थानों पर भारी वर्षा दर्ज की गई है। अधिकांश जिलों में मौसम सामान्य बना रहा। शुक्रवार को भी प्रदेश में मौसम का मिजाज इसी तरह बना रहने की संभावना है।
108 views • 2025-08-01
Ramakant Shukla
भारी बारिश के कारण धंसा पुराना कुआं, एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत, मोटर पंप निकालते समय हुआ हादसा
कोरबा जिले में जारी भारी बारिश ने एक बार फिर बड़ा हादसा करवाया है। कटघोरा थाना क्षेत्र के ग्राम बनवार में एक पुराना कुआं अचानक धंस गया, जिससे एक ही परिवार के तीन सदस्य मलबे में दब गए। इस घटना ने पूरे गांव को स्तब्ध कर दिया है और घटनास्थल पर बड़ी संख्या में ग्रामीण जमा हो गए हैं।
60 views • 2025-07-29
Ramakant Shukla
छत्तीसगढ़ के कई हिस्सों में झमाझम बारिश के आसार,वज्रपात को लेकर अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ में 30 जुलाई तक अनेक क्षेत्रों में मध्यम से भारी बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने कुछ स्थानों पर वज्रपात और तेज बारिश को लेकर चेतावनी जारी की है। राजधानी रायपुर में 28 जुलाई को आसमान सामान्यतः मेघाच्छादित रहने की संभावना है और हल्की से मध्यम वर्षा के संकेत हैं।
166 views • 2025-07-28
Ramakant Shukla
‘मन की बात’ में पीएम मोदी ने किया बिल्हा की सफाई दीदियों का जिक्र,CM साय ने दी बधाई
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम का 124वां एपिसोड मुख्यमंत्री निवास में सुना। इस अवसर पर भाजपा के कई नेता और कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री मोदी द्वारा बिल्हा की सफाई दीदियों का उल्लेख किए जाने पर मुख्यमंत्री साय ने प्रसन्नता जाहिर की और सभी स्वच्छता दीदियों को बधाई दी।
56 views • 2025-07-27
Ramakant Shukla
बीजापुर में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता, दो महिला नक्सली समेत चार ढेर
बीजापुर जिले में सुरक्षाबलों को एक और बड़ी कामयाबी मिली है। मुठभेड़ में दो महिला नक्सलियों सहित चार माओवादियों को मार गिराया गया है। इन सभी पर कुल 17 लाख रुपये का इनाम घोषित था। यह मुठभेड़ शनिवार शाम शुरू हुई थी, जो रविवार दोपहर तक चली। मारे गए नक्सली दक्षिण सब जोनल ब्यूरो से जुड़े बताए जा रहे हैं।
56 views • 2025-07-27
...