


जबलपुर से रायपुर इंटरसिटी ट्रेन 3 अगस्त से शुरू होने जा रही है। 3 अगस्त को यह ट्रेन जबलपुर से सुबह 10:45 बजे रायपुर के लिए रवाना होगी। इसके बाद अन्य दिनों में इस ट्रेन का समय अलग रहेगा। ट्रेन का पूरा शेड्यूल आज 1 अगस्त को जारी कर दिया गया है।
रेलवे अधिकारियों द्वारा जारी आदेश के अनुसार, यह ट्रेन रोजाना चलेगी। ट्रेन सुबह 6:00 बजे जबलपुर से रवाना होकर 6:10 बजे मदनमहल पहुंचेगी। फिर 6:25 बजे कच्चपुरा, 7:55 बजे नैनपुर, 9:22 बजे बालाघाट, 10:10 बजे गोंदिया, 11:33 बजे डोंगरगढ़, 11:58 बजे राजनांदगांव, 1:00 बजे दुर्ग और अंत में दोपहर 1:50 बजे रायपुर पहुंचेगी। जबलपुर से चलने वाली इस ट्रेन का नंबर 11702 रहेगा।
वहीं रायपुर से जबलपुर लौटने वाली ट्रेन का नंबर 11701 रहेगा। यह ट्रेन रायपुर से दोपहर 2:45 बजे रवाना होगी। इसके बाद 3:22 बजे दुर्ग, 3:48 बजे राजनांदगांव, 4:13 बजे डोंगरगढ़, 5:50 बजे गोंदिया, 6:50 बजे बालाघाट, 8:15 बजे नैनपुर, फिर कच्चपुरा और मदनमहल होते हुए रात 10:45 बजे जबलपुर पहुंचेगी।
जबलपुर से रायपुर आते समय यह ट्रेन कुल 7 घंटे 50 मिनट का सफर तय करेगी, जबकि रायपुर से जबलपुर जाते समय ट्रेन 8 घंटे में पहुंचेगी।