- सेहत और स्किन के लिए फायदेमंद होता है
- फेस मास्क या स्क्रब बनाकर इस्तेमाल कर सकते है
- आपके चेहरे से मुंहासों की समस्या कम होती है
स्ट्रॉबेरी कई तरह से फायदेमंद होती है। लेकिन इसका यूज करने से चेहरे की चमक बढ़ जाती है। इसे और भी कई तरह से इस्तेमाल किया जा सकता है। स्ट्रॉबेरी में विटामिन्स और मिनरल्स जैसे पोटैशियम, मैगनीज, फोलेट पाए जाते हैं। ये हमारी त्वचा को एजिंग से बचाते है। जिससे चेहरा चमकता रहता है। इसमें एंटीआक्सीडेंट और एनिटी-इंफ्लेमेटरी होता है। जो सेहत और स्किन के लिए फायदेमंद होता है।
ये भी पढ़े- चेहरे पर लगाएं नारियल पानी से बना फेस मास्क, त्वचा को मिलेंगे चमत्कारी फायदे
कैसे इस्तेमाल कर सकते हैं स्ट्रॉबेरी
- स्ट्रॉबेरी को धोकर सामान्य तरीके से खा सकते हैं। इसे खाने से कई फायदे होते हैं।
- आप इसका सलाद बनाकर या इसे ओट्स के ऊपर डालकर खा सकते हैं।
- आप इसका शेक बनाकर रोज पी सकते हैं।
- आप इसका फेस मास्क या स्क्रब बनाकर इस्तेमाल कर सकते हैं।
मुहासों को करें ठीक
स्ट्रॉबेरी विटामिन-सी से भरपूर होता है। इसका सेवन करने से आपके चेहरे से मुंहासों की समस्या कम होती है। क्योंकि विटामिन सी अपने एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों के लिए जाना जाता है और मुहांसो का एक बड़ा कारण इंफ्लेमेशन होता है।
झुर्रियां ठीक करे
दरअसल, स्ट्रॉबेरी में एंटीऑक्सीडेंट्स और विटामिन-सी पाया जाता है। जो आपकी त्वचा को जल्दी बूढ़ा नहीं होने देता है। साथ ही इसमें मौजूद लाइकोपीन आपकी त्वचा के लिए बहुत ही लाभकारी होता है। जो चेहरे की फाइन लाइन्स को कम करने में हेल्प करता है।
चेहरे की चमक बढ़ाए
स्ट्रॉबेरी का नियमित सेवन सामान्य त्वचा वाले भी रोज कर सकते है। इसमें मौजूद विटामिन सी आपकी त्वचा में चमक लाने का काम करता है। इसमें मौजूद विटामिन्स और मिनरल्स आपकी त्वचा को अंदर से पोषण देकर नैचुरल ग्लो बढ़ाते हैं। आप चाहें तो इसका फेस पैक बनाकर भी लगा सकते हैं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों की IND24 पुष्टि नहीं करता है। इनको केवल सुझाव के रूप में लें। इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।