विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व से वन्य जीव प्रेमियों के लिए फिर एक बुरी खबर आ गई। धमोखर रेंज में एक 3 वर्षीय ने तेंदुआ का शव मिलने से हड़कंप मच गया, सुबह गश्त के दौरान ग़श्ती दल को तेंदुए का शव दिखा था। इसकी सूचना विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई थी।
शनिवार को वन परिक्षेत्र धमोखर के बीट बदरेहल में सुबह नियमित गश्त के दौरान वनकर्मियों को एक मृत तेंदुआ दिखा था। परीक्षण के बाद पता चला कि उसकी उम्र लगभग 3 वर्ष और जेंडर नर है। आसपास का निरीक्षण करने के दौरान वहां पर मादा बाघ एवं तेंदुए के पगमार्क मिले हैं। आशंका जताई जा रही है कि वन्यप्राणियों में आपसी संघर्ष के दौरान तेंदुए की जान गई है। मृत तेंदुए के नाखून, दांत एवं पूंछ सुरक्षित अवस्था में शरीर से लगी हुई पाई गई हैं, जिससे किसी प्रकार के अवैध शिकार या मानव हस्तक्षेप के संकेत नहीं मिलते हैं।