जम्मू-कश्मीर में पाक गोलाबारी से प्रभावित घरों के लिए केंद्र सरकार ने 25 करोड़ रुपए की अतिरिक्त सहायता राशि को मंजूरी दी
केंद्र सरकार ने सोमवार को ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तानी गोलाबारी के कारण जम्मू-कश्मीर के सीमावर्ती क्षेत्रों में क्षतिग्रस्त हुए घरों के लिए मुआवजे के रूप में 25 करोड़ रुपये की अतिरिक्त राशि की मंजूरी दी।
Img Banner
profile
Richa Gupta
Created AT: 10 जून 2025
484
0
...

केंद्र सरकार ने सोमवार को ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तानी गोलाबारी के कारण जम्मू-कश्मीर के सीमावर्ती क्षेत्रों में क्षतिग्रस्त हुए घरों के लिए मुआवजे के रूप में 25 करोड़ रुपये की अतिरिक्त राशि की मंजूरी दी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा विशेष मामले के रूप में, पूरी तरह से क्षतिग्रस्त प्रत्येक घर के लिए 2 लाख रुपये और आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त प्रत्येक घर के लिए 1 लाख रुपये की अतिरिक्त मुआवजा राशि की घोषणा का त्वरित अनुपालन गृह मंत्रालय द्वारा सुनिश्चित कराया गया है। वहीं, पंजाब के सीमावर्ती क्षेत्रों में भी इसी प्रकार से मुआवजा दिया जायेगा।


गृह मंत्रालय ने सोमवार को एक बयान जारी कर इसकी जानकारी दी। गृह मंत्रालय से 2060 घरों के लिए 25 करोड़ रुपए का अतिरिक्त प्रावधान कराया है। पीएम मोदी ने हाल ही में ऑपरेशन सिंदूर के बाद जम्मू-कश्मीर के सीमावर्ती जिलों में पाकिस्तानी गोलाबारी से क्षतिग्रस्त हुए घरों के लिए अतिरिक्त मुआवजे की घोषणा की थी।


प्रधानमंत्री मोदी ने पिछले हफ्ते जम्मू और कश्मीर दौरे के दौरान अपने सम्बोधन में प्रभावित परिवारों के साथ खड़े रहने, उन्हें निरंतर राहत सुनिश्चित करने और उनके घरों और जीवन को फिर से खुशहाल बनाने में उनकी मदद करने की अपनी सरकार की प्रतिबद्धता की पुष्टि की। सरकार सीमावर्ती क्षेत्रों में नागरिकों के साथ मजबूती से खड़ी है।


ज्ञात हो कि केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने 29-30 मई, 2025 को पुंछ का दौरा किया था। गृह मंत्री ने सीमा पार से गोलीबारी में जान गंवाने वाले पीड़ितों के परिजनों को अनुकंपा के आधार पर नियुक्ति पत्र भी सौंपे थे। मानदंडों के अनुसार सीमा पार गोलाबारी के कारण हुई क्षति के लिए मुआवज़ा तुरंत दिया गया था l


दरअसल, ऑपरेशन सिंदूर के बाद, संघ राज्य क्षेत्र जम्मू और कश्मीर के सीमावर्ती जिलों में सीमा पार से गोलाबारी की कई घटनाएं सामने आईं। रिहायशी इलाकों, स्कूलों, गुरुद्वारों, मंदिरों, मस्जिदों और व्यावसायिक संपत्तियों सहित धार्मिक संरचनाओं पर सीमा पार से गोलाबारी के कारण सैकड़ों परिवार पीड़ित हुए। प्रशासन ने संभावित घटनाओं और प्रभावी प्रतिक्रिया सुनिश्चित करने के लिए सक्रिय उपाय किये। सीमावर्ती जिलों से कुल 3.25 लाख व्यक्तियों को निकाला गया, जिनमें से लगभग 15,000 व्यक्तियों को भोजन, पानी, स्वास्थ्य देखभाल, बिजली आदि सुविधाओं से युक्त लगभग 397 आश्रय शेड/आवास केंद्रों में रखा गया।


मंत्रालय ने कहा कि सभी सीमावर्ती जिलों में रोगियों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाने के लिए कुल 394 एम्बुलेंस लगाईं गईं, जिनमें से 62 एम्बुलेंस अकेले पुंछ जिले में लगाईं गईं। स्वास्थ्य, अग्नि और आपातकालीन सेवाओं, पशुधन, आवश्यक आपूर्ति आदि से संबंधित सेवाओं के लिए 2818 नागरिक रक्षा स्वयंसेवकों को भी लगाया गया।

ये भी पढ़ें
सीएम की घोषणा,कटंगी और पौड़ी बनेगी तहसील,लाड़ली बहना योजना सम्मेलन में शामिल हुए सीएम
...

National

See all →
Ramakant Shukla
बीजेपी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बने नितिन नबीन, बिहार सरकार में हैं मंत्री
भारतीय जनता पार्टी ने संगठनात्मक स्तर पर एक अहम फैसला लेते हुए बिहार सरकार में मंत्री नितिन नबीन को पार्टी का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है। इस नियुक्ति को बिहार के साथ-साथ राष्ट्रीय राजनीति में बीजेपी की रणनीतिक मजबूती के रूप में देखा जा रहा है। पार्टी नेतृत्व ने नितिन नबीन के संगठनात्मक अनुभव, जमीनी पकड़ और प्रशासनिक क्षमता को ध्यान में रखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।
47 views • 10 hours ago
Sanjay Purohit
भारतीयों की थाली में प्रोटीन तो भरपूर, मगर पौष्टिकता आधी
भारतीयों की थाली में प्रोटीन की मात्रा तो बढ़ रही है, मगर उसकी गुणवत्ता आधी रह गई है। काउंसिल ऑन एनर्जी, एनवायरनमेंट एंड वॉटर (CEEW) के नए अध्ययन में सामने आया है कि भारतीय प्रतिदिन औसतन 55.6 ग्राम प्रोटीन का सेवन करते हैं, लेकिन उसमें से करीब 50 प्रतिशत हिस्सा चावल, गेहूं, सूजी और मैदा जैसे अनाजों से आता है।
32 views • 11 hours ago
Sanjay Purohit
US व कनाडा में तनाव से अब दुबई का रुख कर रहे भारतीय छात्र
दुबई अब भारतीय परिवारों के लिए अमेरिका और ब्रिटेन जैसे पारंपरिक अध्ययन गंतव्यों का एक प्रभावी विकल्प बन रहा है। दुनिया के विभिन्न प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय दुबई में अपने कैंपस खोल रहे हैं।
39 views • 12 hours ago
Sanjay Purohit
कौन हैं R श्रीलेखा- जो तिरुवनंतपुरम में बन सकती है BJP की पहली मेयर
केरल के तिरुवनंतपुरम में बीजेपी ने स्थानीय निकाय चुनावों में शानदार जीत दर्ज की है. 45 साल के लेफ्ट के शासन को समाप्त किया. अब सवाल उठ रहा है कि क्या केरल की पहली महिला IPS अधिकारी आर श्रीलेखा यहा की मेयर बन सकती हैं?
49 views • 12 hours ago
Sanjay Purohit
धरती गर्म होने का असर DNA तक, ध्रुवीय भालुओं में दिखा अनोखा अनुकूलन
धरती के बढ़ते तापमान का असर अब सिर्फ बर्फ और मौसम तक सीमित नहीं रहा, यह जीवों के डीएनए तक पहुंच चुका है। दक्षिण-पूर्वी ग्रीनलैंड में रहने वाले उत्तर ध्रुवीय भालुओं में गर्म होती जलवायु के दबाव में जीन में परिवर्तन नजर आया है।
36 views • 13 hours ago
Sanjay Purohit
दिल्ली में GRAP-4 हुआ लागू, इन चीजों पर लगी रोक
दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण ने एक बार फिर खतरनाक स्तर छू लिया है। हवा की गुणवत्ता में तेज गिरावट को देखते हुए वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (CAQM) ने राजधानी में GRAP-4 यानी सबसे सख्त पाबंदियां तत्काल प्रभाव से लागू करने का फैसला किया है।
38 views • 13 hours ago
Sanjay Purohit
जलवायु परिवर्तन का असर, बढ़ते तापमान से घट रही नींद
दक्षिण कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय के नेतृत्व में किए गए एक विस्तृत अंतरराष्ट्रीय अध्ययन ने चेतावनी दी है कि रात में बढ़ता तापमान दुनिया भर की नींद पर गहरा असर डाल रहा है। नींद का समय छोटा हो रहा है, गुणवत्ता गिर रही है, और इसका सबसे तीखा प्रभाव गरीब, बीमार और कठिन परिस्थितियों में रहने वाली आबादी पर पड़ रहा है।
39 views • 13 hours ago
Sanjay Purohit
भारत बनेगा डाटा का 'ग्लोबल पावरहाउस', 2030 तक 5 गुना बढ़ जाएगी क्लाउड क्षमता
सरकार ने संसद में बताया कि भारत आने वाले वर्षों में डाटा का ‘ग्लोबल पावरहाउस’ बनने की ओर बढ़ रहा है। देश की क्लाउड डाटा सेंटर क्षमता 2030 तक मौजूदा स्तर से 4-5 गुना बढ़ने का अनुमान है।
107 views • 2025-12-13
Ramakant Shukla
शिमला में भाजपा के नए प्रदेश कार्यालय का शिलान्यास, पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस पर साधा निशाना
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने शनिवार सुबह शिमला में पार्टी के नए प्रदेश कार्यालय का शिलान्यास किया। इसके बाद जेपी नड्डा अभिनंदन समारोह के लिए खुली गाड़ी में पीटरहॉफ, शिमला पहुंचे, जहां कार्यकर्ताओं ने पुष्प वर्षा कर उनका जोरदार स्वागत किया। इस मौके पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।
126 views • 2025-12-13
Sanjay Purohit
भारतीयो को गूगल की सौगात, कोई भी हेडफोन लगाकर अब दूसरी भाषा बोलने वाले की समझ पाएगे लाइव बात
अब आप किसी भी हेडफोन को रियल टाइम ट्रांसलेशन डिवाइस में बदल सकते हैं। किसी भी स्पीच या फिर बाचतीच को उसी समय अपनी भाषा में सुन सकते हैं। इसके लिए आपको गूगल ट्रांसलेट का इस्तेमाल करना होगा। गूगल ट्रांसलेट ऐप में जेमिनी की क्षमताओं को जोड़ा गया है।
124 views • 2025-12-13
...