IPL2025: चेन्नई सुपर किंग्स ने लखनऊ सुपर जाइंट्स को 5 विकेट से हरा दिया
धोनी ने 11 गेंदों पर 4 चौके और 1 छक्के की मदद से नाबाद 26 रनों की पारी खेली जबकि शिवम दुबे 43 रन बनाकर नाबाद लौटे। धोनी को उनकी ताबड़तोड़ पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
Img Banner
profile
Durgesh Vishwakarma
Created AT: 15 अप्रैल 2025
59
0
...

IPL 2025 के 30वें मैच में चेन्नई सुपर किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 5 विकेट से हरा दिया। इस सीजन CSK के हिस्से में आई ये सिर्फ दूसरी जीत है। टीम को अपने पहले मैच में मुंबई इंडियंस के खिलाफ 23 मार्च को जीत मिली थी।


लखनऊ ने बनाएं 166 रन


पहले बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ सुपर जायंट्स के बाद कप्तान ऋषभ पंत की अर्धशतकीय पारी के दम पर 7 विकेट खोकर 166 रनों का स्कोर खड़ा किया। कप्तान पंत ने 49 गेंदों में 63 रनों की पारी खेली। वहींअब्दुल समद ने 20 रनों का योगदान दिया। वहीं चेन्नई की ओर से गेंदबाजी में रवींद्र जडेजा और मथीषा पाथिराना ने 2-2 विकेट लिए। वहीं, खलील अहमद और अंशुल कंबोज को 1-1 सफलता मिली। नूर अहमद और जेमी ओवरटन को एक भी विकेट नहीं मिल सका।


CSK का मिडिल ऑर्डर लड़खड़ा


लखनऊ सुपर जायंट्स के स्कोर का पीछा करने उतरी चेन्नई का आगाज शानदार रहा। CSK ने 5 ओवर में ही 50 रन का स्कोर पार कर लिया था लेकिन शेख रशीद का विकेट गंवा दिया। रशीद ने 27 रन बनाए। रचिन रवींद्र 8वें ओवर की आखिरी गेंद पर 37 रन बनाकर पवेलियन लौटे। इसके बाद चेन्नई का मिडिल ऑर्डर लड़खड़ा गया। राहुल त्रिपाठी (9) और रवींद्र जडेजा (7) सस्ते में पवेलियन लौट गए। विजय शंकर भी सिर्फ 9 रन बनाकर दिग्वेश राठी का शिकार बने।


धोनी ने दुबे के साथ मिलकर दिलाई जीत


इसके बाद क्रीज पर आए चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान एमएस धोनी ने शिवम दुबे के साथ मोर्चा संभाला और ताबड़तोड़ अंदाज में अर्धशतकीय साझेदारी करते हुए अपनी टीम को आखिरकार जीत दिला दी। आपको बता दें कि, धोनी ने 11 गेंदों पर 4 चौके और 1 छक्के की मदद से नाबाद 26 रनों की पारी खेली जबकि शिवम दुबे 43 रन बनाकर नाबाद लौटे। धोनी को उनकी ताबड़तोड़ पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।


ये भी पढ़ें
सीएम की घोषणा,कटंगी और पौड़ी बनेगी तहसील,लाड़ली बहना योजना सम्मेलन में शामिल हुए सीएम
...

Sports

See all →
Durgesh Vishwakarma
राजस्थान रॉयल्स की लखनऊ सुपर जायंट्स से आज सवाई मानसिंह स्टेडियम में होगी टक्कर
IPL 2025 में शनिवार को दूसरा मुकाबला जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में होम टीम राजस्थान रॉयल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच शाम 7.30 बजे से खेला जाएगा। राजस्थान लगातार तीन मैच गंवा चुकी है। ऐसे में टीम की नजर वापसी पर होगी।
1 views • Just now
Durgesh Vishwakarma
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु घर में फिर हारी, पंजाब किंग्स ने 5 विकेट से चटाई धूल
पंजाब किंग्स के लिए मार्को जेनसन ने बेहतरीन गेंदबाजी की, उन्होंने 3 ओवर में 10 रन देकर 2 विकेट लिए। इसके अलावा अर्शदीप सिंह, चहल और हरप्रीत ब्रार ने 2-2 विकेट लिए।
12 views • 21 minutes ago
Durgesh Vishwakarma
रोहित शर्मा ने IPL में पूरा किया स्पेशल 'शतक'
IPL 2025 के मौजूदा सीजन में मुंबई इंडियंस के स्टार बल्लेबाज और पूर्व कप्तान रोहित शर्मा ने अभी तक कुल 6 मुकाबले खेले हैं, जिसमें उनके बल्ले से सिर्फ 82 रन ही निकले हैं। मौजूदा सीजन में रोहित शर्मा ज्यादातर समय इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर ही खेल रहे हैं।
59 views • 21 hours ago
Durgesh Vishwakarma
रोहित शर्मा लय में लौट रहे है, वह जल्दी ही बड़ी पारी खेलेगा - मार्क बाउचर
IPL 2025 के मौजूदा सीजन में मुंबई इंडियंस के स्टार बल्लेबाज और पूर्व कप्तान रोहित शर्मा ने अभी तक कुल 6 मुकाबले खेले हैं, जिसमें उनके बल्ले से सिर्फ 82 रन ही निकले हैं।
62 views • 22 hours ago
Durgesh Vishwakarma
हार के बाद छलका संजू सैमसन का दर्द, बोले - अंत में मिचेल स्‍टार्क ने हमसे जीत छीन ली
राजस्‍थान के कप्‍तान संजू सैमसन ने मैच के बाद कहा कि, मुझे लगता है कि जैसा कि हम सभी ने स्‍टार्क की शानदार गेंदबाजी देखी। वह दुनिया के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में से एक हैं।
35 views • 2025-04-17
Durgesh Vishwakarma
मुंबई इंडियंस बनाम सनराइजर्स हैदराबाद मुकाबला आज
मुंबई इंडियंस ने 6 में से मात्र 2 मैच जीते हैं। टीम 4 अंकों के साथ अंक तालिका में 7वें स्थान पर है। वहीं सनराइजर्स हैदराबाद ने 6 मैचों में 2 जीते हैं, उसके भी 4 अंक हैं। ये टीम अंक तालिका में 9वें नंबर पर है।
885 views • 2025-04-17
Durgesh Vishwakarma
KKR के कप्तान अजिंक्य रहाणे बोले - हमारे बल्लेबाजों में खेल जागरूकता का अभाव था, हमें स्ट्राइक रोटेट करनी चाहिए थी
अजिंक्य रहाणे ने मैच के बाद कहा कि, यह सपाट विकेट नहीं था। इससे गेंदबाजों को भी कुछ मदद मिल रही थी। हमें उनकी चुनौती का डटकर सामना करने की जरूरत थी। उन्होंने आगे माना की टी20 में कभी-कभी मेडन ओवर जाने से भी नुकसान नहीं होता। इसी तरह से परिस्थितियों के अनुसार 70 या 80 रन का स्ट्राइक रेट भी बुरा नहीं होता।
64 views • 2025-04-17
Durgesh Vishwakarma
राजस्थान रॉयल्स को दिल्ली कैपिटल्स ने सुपर ओवर में हराया, हर गेंद पर क्या-क्या हुआ? पढ़ें रोमांच भरी कहानी
सुपर ओवर में पहले बल्लेबाजी राजस्थान रॉयल्स की टीम ने की और उनकी तरफ से शिमरोन हेटमायर और रियान पराग बल्लेबाजी करने के लिए आए। वहीं दिल्ली कैपिटल्स के लिए गेंदबाजी की कमान घातक बॉलर मिचेल स्टार्क ने संभाली।
72 views • 2025-04-17
Sanjay Purohit
IPL मैच फिक्सिंग का मास्टरमाइंड पहुंचा टीमों के होटल तक, BCCI ने जारी किया अलर्ट
IPL 2025 का रोमांच जैसे-जैसे बढ़ रहा है, वैसे-वैसे इससे जुड़ी चिंता की बातें भी सामने आ रही हैं। भारत में खेली जा रही इस सबसे बड़ी क्रिकेट लीग को लेकर अब बीसीसीआई ने एक गंभीर अलर्ट जारी किया है। बोर्ड ने सभी 10 फ्रेंचाइज़ी को आगाह किया है कि एक संदिग्ध व्यक्ति मैच फिक्सिंग की कोशिश में जुटा हुआ है।
121 views • 2025-04-16
Durgesh Vishwakarma
IPL 2025 में नूर अहमद के पास पर्पल कैप बरकरार, यहां देखें टॉप-5 विकेट टेकर गेंदबाजों की लिस्ट
पिछले सीजन ( IPL 2024) पंजाब किंग्स के लिए खेलते हुए तेज गेंदबाज हर्षल पटेल ने सबसे ज्यादा विकेट लेकर पर्पल कैप अपने नाम की थी। वहीं, भुवनेश्वर कुमार IPL में दो बार लगातार (2016 और 2017) पर्पल कैप जीतने वाले एकमात्र गेंदबाज हैं।
77 views • 2025-04-15
...