राजस्थान रॉयल्स को दिल्ली कैपिटल्स ने सुपर ओवर में हराया, हर गेंद पर क्या-क्या हुआ? पढ़ें रोमांच भरी कहानी
सुपर ओवर में पहले बल्लेबाजी राजस्थान रॉयल्स की टीम ने की और उनकी तरफ से शिमरोन हेटमायर और रियान पराग बल्लेबाजी करने के लिए आए। वहीं दिल्ली कैपिटल्स के लिए गेंदबाजी की कमान घातक बॉलर मिचेल स्टार्क ने संभाली।
Img Banner
profile
Durgesh Vishwakarma
Created AT: 17 अप्रैल 2025
71
0
...


दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को सुपर ओवर में हरा दिया। इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर्स में दिल्ली कैपिटल्स ने 188 रन बनाए। इसके बाद राजस्थान को 20वें ओवर में जीत हासिल करने के लिए 9 रनों की जरूरत थी, तब मिचेल स्टार्क ने इस ओवर में बेहतरीन गेंदबाजी की और सिर्फ 8 रन ही दिए। इससे मैच सुपर ओवर में चल गया।


सुपर ओवर में राजस्थान ने बनाए 11 रन


सुपर ओवर में पहले बल्लेबाजी राजस्थान रॉयल्स की टीम ने की और उनकी तरफ से शिमरोन हेटमायर और रियान पराग बल्लेबाजी करने के लिए आए। वहीं दिल्ली कैपिटल्स के लिए गेंदबाजी की कमान घातक बॉलर मिचेल स्टार्क ने संभाली। आपको बता दें कि, राजस्थान रॉयल्स ने सुपर ओवर में कुल 11 रन बनाए और टीम सुपर ओवर की पूरी 6 गेंदें भी नहीं खेल पाई।


सुपर ओवर में राजस्थान रॉयल्स की पारी


पहली गेंद- राजस्थान रॉयल्स के बल्लेबाज शिमरोन हेटमायर पहली गेंद पर कोई रन नहीं बना सके।


दूसरी गेंद- शिमरोन हेटमायर ने दूसरी गेंद पर चौका लगाया। शॉट इतनी तेज था कि किसी के पास भी इसे रोकने का कोई मौका नहीं था।


तीसरी गेंद- मिचेल स्टार्क ने तीसरी गेंद लो फुल टॉस फेंकी, जिस पर शिमरोन हेटमाटर ने एक रन ले लिया और रियान पराग स्ट्राइक पर आ गए। इसके बाद स्टार्क ने नो बॉल फेंकी, जिस पर रियान पराग ने बेहतरीन चौका लगाया। इस गेंद पर राजस्थान की टीम को पांच रन मिले।


चौथी गेंद- यह गेंद पर रियान पराग के पैड से टकराकर सीधे विकेटकीपर केएल राहुल के पास चली गई। लेकिन शिमरोन हेटमायर ने रन लेने के लिए दौड़ लगा दी और इसके बाद राहुल ने गेंद बॉलर स्टार्क के पास वापस फेंक दी और स्टार्क ने पराग को रन आउट करने में कोई देरी नहीं की।


पांचवीं गेंद- इस गेंद पर शिमरोन हेटमायर ने हल्का सा स्ट्रोक खेला, जिस पर पहला रन उन्होंने तेजी के साथ पूरा किया। लेकिन यशस्वी जायसवाल कुछ धीरे भागे और वह रन आउट हो गए। इस तरह से सुपर ओवर में राजस्थान रॉयल्स की पारी का अंत हो गया। सुपर ओवर में अगर किसी टीम के दो विकेट गिर जाते हैं, तो उसकी पारी समाप्त हो जाती है।

स्टब्स ने छक्का जड़कर दिलाई जीत


सुपर ओवर में दिल्ली कैपिटल्स की पारी


पहली गेंद- संदीप शर्मा की पहली गेंद पर केएल राहुल ने दौड़कर दो रन पूरे किए।


दूसरी गेंद- केएल राहुल पूरी तरह से लय में नजर आ रहे थे और उन्होंने दूसरी गेंद पर करारा स्ट्रोक लगाते हुए चौका जड़ दिया। इससे दिल्ली ने सुपर ओवर की पहली दो गेंदों में ही 6 रन बना लिए थे और उसे अगली चार गेंदों में जीत के लिए 6 रन चाहिए थे।


तीसरी गेंद- इस गेंद पर केएल राहुल ने एक रन लिया। इससे ट्रिस्टन स्टब्स स्ट्राइक पर आ गए।


चौथी गेंद- संदीप शर्मा ने चौथी गेंद कुछ धीमी फेंकी और यह ऑफ स्टंप के बाहर थी। इस गेंद पर ट्रिस्टन स्टब्स ने फ्रंट फुट से शानदार पुल किया और बेहतरीन सिक्सर लगाया। इसी के साथ दो गेंद बाकी रहते हुए दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने जीत दर्ज कर ली। स्टब्स और राहुल ने जश्न भी मनाया। सबसे ज्यादा सुपर ओवर मैच जीतने वाली टीम बनी दिल्ली कैपिटल्स



ये भी पढ़ें
सीएम की घोषणा,कटंगी और पौड़ी बनेगी तहसील,लाड़ली बहना योजना सम्मेलन में शामिल हुए सीएम
...

Sports

See all →
Durgesh Vishwakarma
रोहित शर्मा ने IPL में पूरा किया स्पेशल 'शतक'
IPL 2025 के मौजूदा सीजन में मुंबई इंडियंस के स्टार बल्लेबाज और पूर्व कप्तान रोहित शर्मा ने अभी तक कुल 6 मुकाबले खेले हैं, जिसमें उनके बल्ले से सिर्फ 82 रन ही निकले हैं। मौजूदा सीजन में रोहित शर्मा ज्यादातर समय इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर ही खेल रहे हैं।
59 views • 20 hours ago
Durgesh Vishwakarma
रोहित शर्मा लय में लौट रहे है, वह जल्दी ही बड़ी पारी खेलेगा - मार्क बाउचर
IPL 2025 के मौजूदा सीजन में मुंबई इंडियंस के स्टार बल्लेबाज और पूर्व कप्तान रोहित शर्मा ने अभी तक कुल 6 मुकाबले खेले हैं, जिसमें उनके बल्ले से सिर्फ 82 रन ही निकले हैं।
62 views • 21 hours ago
Durgesh Vishwakarma
हार के बाद छलका संजू सैमसन का दर्द, बोले - अंत में मिचेल स्‍टार्क ने हमसे जीत छीन ली
राजस्‍थान के कप्‍तान संजू सैमसन ने मैच के बाद कहा कि, मुझे लगता है कि जैसा कि हम सभी ने स्‍टार्क की शानदार गेंदबाजी देखी। वह दुनिया के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में से एक हैं।
35 views • 2025-04-17
Durgesh Vishwakarma
मुंबई इंडियंस बनाम सनराइजर्स हैदराबाद मुकाबला आज
मुंबई इंडियंस ने 6 में से मात्र 2 मैच जीते हैं। टीम 4 अंकों के साथ अंक तालिका में 7वें स्थान पर है। वहीं सनराइजर्स हैदराबाद ने 6 मैचों में 2 जीते हैं, उसके भी 4 अंक हैं। ये टीम अंक तालिका में 9वें नंबर पर है।
885 views • 2025-04-17
Durgesh Vishwakarma
KKR के कप्तान अजिंक्य रहाणे बोले - हमारे बल्लेबाजों में खेल जागरूकता का अभाव था, हमें स्ट्राइक रोटेट करनी चाहिए थी
अजिंक्य रहाणे ने मैच के बाद कहा कि, यह सपाट विकेट नहीं था। इससे गेंदबाजों को भी कुछ मदद मिल रही थी। हमें उनकी चुनौती का डटकर सामना करने की जरूरत थी। उन्होंने आगे माना की टी20 में कभी-कभी मेडन ओवर जाने से भी नुकसान नहीं होता। इसी तरह से परिस्थितियों के अनुसार 70 या 80 रन का स्ट्राइक रेट भी बुरा नहीं होता।
63 views • 2025-04-17
Durgesh Vishwakarma
राजस्थान रॉयल्स को दिल्ली कैपिटल्स ने सुपर ओवर में हराया, हर गेंद पर क्या-क्या हुआ? पढ़ें रोमांच भरी कहानी
सुपर ओवर में पहले बल्लेबाजी राजस्थान रॉयल्स की टीम ने की और उनकी तरफ से शिमरोन हेटमायर और रियान पराग बल्लेबाजी करने के लिए आए। वहीं दिल्ली कैपिटल्स के लिए गेंदबाजी की कमान घातक बॉलर मिचेल स्टार्क ने संभाली।
71 views • 2025-04-17
Sanjay Purohit
IPL मैच फिक्सिंग का मास्टरमाइंड पहुंचा टीमों के होटल तक, BCCI ने जारी किया अलर्ट
IPL 2025 का रोमांच जैसे-जैसे बढ़ रहा है, वैसे-वैसे इससे जुड़ी चिंता की बातें भी सामने आ रही हैं। भारत में खेली जा रही इस सबसे बड़ी क्रिकेट लीग को लेकर अब बीसीसीआई ने एक गंभीर अलर्ट जारी किया है। बोर्ड ने सभी 10 फ्रेंचाइज़ी को आगाह किया है कि एक संदिग्ध व्यक्ति मैच फिक्सिंग की कोशिश में जुटा हुआ है।
120 views • 2025-04-16
Durgesh Vishwakarma
IPL 2025 में नूर अहमद के पास पर्पल कैप बरकरार, यहां देखें टॉप-5 विकेट टेकर गेंदबाजों की लिस्ट
पिछले सीजन ( IPL 2024) पंजाब किंग्स के लिए खेलते हुए तेज गेंदबाज हर्षल पटेल ने सबसे ज्यादा विकेट लेकर पर्पल कैप अपने नाम की थी। वहीं, भुवनेश्वर कुमार IPL में दो बार लगातार (2016 और 2017) पर्पल कैप जीतने वाले एकमात्र गेंदबाज हैं।
76 views • 2025-04-15
Durgesh Vishwakarma
IPL 2025 में ऑरेंज कैप पर निकोलस पूरन का कब्जा, यहां देखें टॉप-5 स्कोरर बल्लेबाजों की लिस्ट
इस सीजन चेन्नई सुपर किंग्स, मुंबई इंडियंस, गुजरात टाइटंस, कोलकाता नाइट राइडर्स, दिल्ली कैपिटल्स, लखनऊ सुपर जाइंट्स, पंजाब किंग्स, राजस्थान रॉयल्स, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और सनराइजर्स हैदराबाद ट्रॉफी के लिए भिड़ रही हैं।
84 views • 2025-04-15
Durgesh Vishwakarma
IPL 2025 में आज पंजाब किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच टक्कर
इस सीजन में पंजाब किंग्स की अगुवाई श्रेयस अय्यर कर रहे हैं, जबकि, कोलकाता नाइट राइडर्स की कमान अजिंक्य रहाणे के कंधों पर हैं।
157 views • 2025-04-15
...