


IPL 2025 में आज यानी की शनिवार को डबल हेडर में दिन के पहले मुकाबले में गुजरात टाइटंस की दिल्ली कैपिटल्स से टक्कर होगी। दिल्ली फिलहाल 6 मैच में से 5 में जीत हासिल कर पॉइंट्स टेबल में टॉप पर है। बता दें कि, दिल्ली की इकलौती टीम है, जिसके 10 अंक हैं। अगर गुजरात की टीम आज दिल्ली को हराने में कामयाब होती है तो उसके भी 10 अंक हो जाएंगे और बेहतर रनरेट के दम पर गुजरात पहले स्थान पर पहुंच जाएगा। आपको बता दें कि, यह मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में दोपहर 2:30 बजे खेला जायेगा।
गुजरात की ताकत मजबूत टॉप ऑर्डर
गुजरात टाइटंस की बल्लेबाज़ी में कप्तान शुभमन गिल, बी साई सुधर्शन और जोस बटलर ने शुरुआत में ही टीम को मज़बूती दी है, जिससे मिडिल ऑर्डर पर दबाव नहीं आता। वहीं पेस अटैक की कमान मोहम्मद सिराज पावरप्ले में और प्रसिद्ध कृष्णा मिडिल ओवर में संभाल रहे। वहीं स्पिन में राशिद खान फॉर्म में नहीं हैं, लेकिन साई किशोर उनकी कमी पूरी कर रहे।
दिल्ली कैपिटल्स की टीम सबसे संतुलित
दिल्ली कैपिटल्स इस समय पॉइंट्स टेबल में टॉप पर है। DC के पास घातक तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क, कप्तान और स्पिन गेंदबाज अक्षर पटेल, कुलदीप यादव जैसे विकेट टेकिंग बॉलर हैं और बैटर ट्रिस्टन स्टब्स डेथ ओवर में कहर बनकर टूट रहे हैं। अहमदाबाद की रेड सॉयल पिच तेज़ बॉलरों को मदद देती है, जबकि ब्लैक सॉयल पिच स्पिनर्स को फायदा पहुंचाती है।
गुजरात टाइटंस की संभावित प्लेइंग इलेवन
शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), शरफेन रदरफोर्ड, शाहरुख खान, वॉशिंगटन सुंदर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, साई किशोर, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा।
दिल्ली कैपिटल्स की संभावित प्लेइंग इलेवन
फाफ डु प्लेसिस/जेक फ्रेजर-मकगर्क, अभिषेक पोरेल, करुण नायर, केएल राहुल (विकेटकीपर), ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल (कप्तान), आशुतोष शर्मा, विप्राज निगम, मिचेल स्टार्क, कुलदीप यादव, मोहित शर्मा।