पूर्व गवर्नर निक्की हेली ने ट्रंप को भारत के साथ संबंध पर दी नसीहत
रूस से तेल खरीदने के लिए भारत पर टैरिफ लगाने वाले अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप अब इस मुद्दे पर अपने देश में ही घिरते जा रहे हैं। दरअसल अमेरिका की वरिष्ठ नेता और राष्ट्रपति पद की दावेदार रहीं निक्की हेली ने कहा है कि अमेरिका को भारत जैसे मजबूत सहयोगी के साथ रिश्ते खराब नहीं करने चाहिए।
Img Banner
profile
Sanjay Purohit
Created AT: 06 अगस्त 2025
83
0
...

रूस से तेल खरीदने के लिए भारत पर टैरिफ लगाने वाले अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप अब इस मुद्दे पर अपने देश में ही घिरते जा रहे हैं। दरअसल अमेरिका की वरिष्ठ नेता और राष्ट्रपति पद की दावेदार रहीं निक्की हेली ने कहा है कि अमेरिका को भारत जैसे मजबूत सहयोगी के साथ रिश्ते खराब नहीं करने चाहिए। निक्की हेली ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर साझा एक पोस्ट में लिखा कि, 'भारत को रूस से तेल नहीं खरीदना चाहिए। लेकिन चीन, जो एक विरोधी है और रूसी तथा ईरानी तेल का सबसे बड़ा खरीदार है, उसे 90 दिनों के लिए टैरिफ में ढील दी गई है। चीन को छूट न दें और भारत जैसे मजबूत सहयोगी के साथ अपने रिश्ते खराब न करें।' दक्षिण कैरोलिना की पूर्व गवर्नर हेली, ट्रंप के पहले कार्यकाल में संयुक्त राष्ट्र में अमेरिकी राजदूत थीं और अमेरिकी प्रशासन में कैबिनेट स्तर के पद पर नियुक्त होने वाली पहली भारतीय-अमेरिकी बनीं।

निक्की हेली की यह टिप्पणी ट्रंप के उस बयान के कुछ घंटों बाद आई, जिसमें ट्रंप ने कहा था कि भारत एक अच्छा व्यापारिक साझेदार नहीं रहा है और उन्होंने घोषणा की थी कि वह अगले 24 घंटों में भारत पर टैरिफ काफी हद तक बढ़ा देंगे। ट्रंप ने आरोप लगाया कि भारत, रूस से तेल खरीद रहा है और रूस को यूक्रेन के खिलाफ लड़ाई में ईंधन देने का काम कर रहा है। ट्रंप के भारत पर टैरिफ बढ़ाने की धमकी के बाद भारत ने भी सोमवार को अमेरिका और यूरोपीय संघ पर असामान्य रूप से तीखा पलटवार किया।

निक्की हेली भारत और अमेरिका के बीच मजबूत संबंधों की पक्षधर रही हैं। उनका मानना है कि चीन के बढ़ते प्रभाव को रोकने के लिए भारत जैसे लोकतांत्रिक देशों के साथ मजबूत साझेदारी जरूरी है। ट्रंप ने भारत के रूस से तेल खरीदने पर लगातार बयान दिए हैं। इससे इतर भारत ने बार-बार अपनी ऊर्जा नीति का बचाव किया है। भारत का कहना है कि वह अपने राष्ट्रीय हित और सस्ती कीमतों को ध्यान में रखकर तेल खरीदता है।

ये भी पढ़ें
सीएम की घोषणा,कटंगी और पौड़ी बनेगी तहसील,लाड़ली बहना योजना सम्मेलन में शामिल हुए सीएम
...

International

See all →
Richa Gupta
चीन में चिकनगुनिया कहर: 7,000 से अधिक नए मामले, स्वास्थ्य एजेंसियों ने जारी किया अलर्ट
चीन के गुआंगडोंग प्रांत में चिकनगुनिया वायरस के 7,000 से अधिक नए मामले सामने आए हैं। संक्रमण और रोकथाम के उपायों को लेकर स्थानीय सरकार ने कोविड-19 जैसी कड़े कदम उठाए हैं।
82 views • 2025-08-06
Sanjay Purohit
क्या हुआ था ऐसा कि भारत-अमेरिका के बीच नहीं हो पाई ट्रेड डील?
भारत और अमेरिका के बीच व्यापार समझौते की बातचीत रुक गई है। ऐसा क्यों हुआ, इसके पीछे कई कारण हैं। पहले तो दोनों देशों के अधिकारी एक समझौते को लेकर बहुत आशावादी थे। भारत के अधिकारियों को लग रहा था कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप खुद इस समझौते की घोषणा करेंगे। लेकिन ऐसा नहीं हुआ।
88 views • 2025-08-06
Sanjay Purohit
पूर्व गवर्नर निक्की हेली ने ट्रंप को भारत के साथ संबंध पर दी नसीहत
रूस से तेल खरीदने के लिए भारत पर टैरिफ लगाने वाले अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप अब इस मुद्दे पर अपने देश में ही घिरते जा रहे हैं। दरअसल अमेरिका की वरिष्ठ नेता और राष्ट्रपति पद की दावेदार रहीं निक्की हेली ने कहा है कि अमेरिका को भारत जैसे मजबूत सहयोगी के साथ रिश्ते खराब नहीं करने चाहिए।
83 views • 2025-08-06
Sanjay Purohit
आसमान में होगी उल्का पिंडों की बौछार, अर्धचंद्र से मिलेगा मंगल; देखने को मिल सकता है अद्भुत नजारा
11-12 अगस्त को शुक्र और बृहस्पति एक-दूसरे के सबसे करीब होंगे, सिर्फ 1 डिग्री की दूरी पर। यह दृश्य सूर्योदय से ठीक पहले पूर्व दिशा में दिखाई देगा। 19-20 अगस्त को एक पतला अर्धचंद्र, शुक्र और बृहस्पति के बीच में आकर ‘त्रिग्रहीय मिलन’ जैसा नजारा बनाएगा।
107 views • 2025-08-06
Sanjay Purohit
रूसी तेल खरीदने पर भारत पर US-EU के एक्शन और धमकी का जवाब रूस ने दिया
रूस से कच्चा तेल खरीदने के लिए अमेरिका द्वारा भारत पर 25 प्रतिशत टैरिफ लगा दिया गया है। अब सोमवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर टैरिफ की दर बढ़ाने की धमकी दी। अब इस पर रूस की सरकार का बयान भी आ गया है। रूस के विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मारिया जाखारोवा ने अमेरिका द्वारा रूस के सहयोगी देशों पर लगाए जा रहे टैरिफ और प्रतिबंधों की तीखी आलोचना की।
93 views • 2025-08-05
Sanjay Purohit
दूसरे विश्‍वयुद्ध के बाद पहली बार ऐक्शन में जापान
जापान चीन के खतरे का सामना कर रहे ऑस्ट्रेलिया को अपना अत्या्धुनिक युद्धपोत देने जा रहा है। ऑस्ट्रेेलिया की सरकार ने नेवी के लिए नए युद्धपोत का ऑर्डर दिया है। दूसरे विश्वंयुद्ध के बाद पहली बार जापान हथियार निर्यात कर रहा है।
106 views • 2025-08-05
Sanjay Purohit
चीन को लेकर बदल गई अमेरिका की नीति? भारत पर कैसे पड़ेगा असर
ट्रंप की चीन नीति में बदलाव के संकेत मिल रहे हैं, जिससे ताइवान के प्रति नरमी और पाकिस्तान के साथ गर्मजोशी देखी जा रही है। एनवीडिया पर लगे प्रतिबंधों को हटाने से चीन को एआई विकास में मदद मिलेगी, जिससे अमेरिका में चिंता बढ़ रही है।
88 views • 2025-08-05
Sanjay Purohit
चीन की गोद में बैठकर चांद पर जाएगा पाकिस्तान, 2035 तक रोवर पहुंचाने की तैयारी
चीन ने पाकिस्तान को स्पेस सेक्टर में पूरी तरह से मदद देने की बात कही है। पाकिस्तानी मंत्री के साथ होने वाली बैठक में चीन ने पाकिस्तान के परमाणु ऊर्जा और अंतरिक्ष अनुसंधान में सहयोग को व्यापक राष्ट्रीय विकास लक्ष्यों के साथ जोड़ने की बात कही है।
91 views • 2025-08-05
Sanjay Purohit
रूस ने Su-57 स्टील्थ फाइटर जेट को बनाया महाविनाशक, हाइपरसोनिक मिसाइल जिरकॉन के साथ किया टेस्ट
आधुनिक विमानन स्ट्राइक सिस्टम और हाइपरसोनिक हथियारों के साथ-साथ पांचवीं पीढ़ी के Su-57 विमानों की डिलीवरी की गति बढ़ रही है।" रूस ने पिछले कुछ सालों से लगातार संकेत दिया था कि वो अपने लड़ाकू विमानों को हाइपरसोनिक मिसाइलों से इंटीग्रेट करेगा।
90 views • 2025-08-04
Sanjay Purohit
वाइट हाउस में फिर मोनिका लेविंस्की जैसा स्कैंडल? 27 साल की प्रवक्ता से ट्रंप की अफेयर की अफवाहें तेज
मोनिका लेविंस्की स्कैंडल ने अमेरिका की राजनीति में तूफान मचा दिया था। 1990 के दशक के अंत में तत्कालीन राष्ट्रपति बिल क्लिंटन और मोनिका लेविंस्की के बीच यौन संबंध का खुलासा हुआ था। 1995-96 के दौरान मोनिका लेविंस्की सिर्फ 22 साल की थीं। क्या ट्रंप भी उसी रास्ते पर हैं?
42 views • 2025-08-04
...