उत्तर प्रदेश को लेकर मोहन भागवत के दिल में क्या है? RSS ने कर दिया साफ
संघ प्रमुख मोहन भागवत ने लखनऊ और लखीमपुर खीरी में आयोजित कार्यक्रमों में संघ की शाखाएं बढ़ाने पर जोर दिया। साथ ही रूठे पुराने कार्यकर्ताओं को मनाने के लिए कहा। वहीं, आरएसएस के सह सरकार्यवाह डॉ कृष्णथगोपाल ने यूपी की आर्थिक उन्नाति के लिए अपने विचार पेश किए।


Sanjay Purohit
Created AT: 09 अप्रैल 2025
129
0

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत पिछले कुछ दिनों से उत्तर प्रदेश के दौरे पर हैं। सबसे पहले वह बनारस के पांच दिवसीय प्रवास पर आए।फिर लखनऊ और लखीमपर खीरी में दो दिन बिताया। इसके बाद वह कानपुर और ब्रज क्षेत्र भी जाएंगे। उत्तर प्रदेश में अभी विधानसभा चुनाव होने में दो सालका वक्त है। लेकिन संघ की सक्रियता बढ़ गई है। लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में मोहन भागवत ने हिंदुत्व के मुद्दे पर जोर दिया। उन्होंने स्वयंसेवकोंसे कहा कि संघ शताब्दी वर्ष में हिंदुत्व के एजेंडे को मजबूत करेगा। इसके लिए सभी को मिलकर काम करना होगा।
रूठे कार्यकर्ताओं को मनाएं कार्यकर्ता
संघ कार्यालय भारती भवन में आयोजित कार्यक्रम में मोहन भागवत ने संघ की शाखाओं का विस्तार करने और रूठे हुए कार्यकर्ताओं को मनाने पर भी जोर दिया। उन्होंने संघ के कार्यकर्ताओं से बातचीत की। उन्होंने कहा कि संघ की स्थापना के 100 साल पूरे होने वाले हैं। इस मौके पर संघ हिन्दुत्व के विचारों को और भी ज्यादा लोगों तक पहुंचाएगा। उन्होंने कहा कि इस काम में सभी को मिलकर एक साथ काम करना होगा. जो लोग नाराज हैं, उन्हें भी मनाना होगा।
पंथ और संप्रदाय झगड़े के लिए नहीं हैं
लखनऊ के बाद संघ प्रमुख मोहन भागवत ने लखीमपुर में गोला के मुस्तफाबाद स्थित कबीरधाम आश्रम में सत्संग को संबोधित किया। कबीरधाम आश्रम में मोहन भागवत ने संतों से मुलाकात की। उन्होंने उनके साथ बातचीत की। सत्संग में उन्होंने कहा कि पंथ और संप्रदाय झगड़े के लिए नहीं हैं।
यूपी में बेरोजगारी दर घटानी होगी
इसी तरह, सह सरकार्यवाह डॉ कृष्णगोपाल ने कहा कि हमें उत्तर प्रदेश में बेरोजदारी दर घटाने पर ध्यान केंद्रित करना होगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश का बजट आकार काफी बढ़ा है, मगर ग्रॉस जीडीपी का राष्ट्रीय और प्रदेश का अंतर पाटना होगा। उन्होंने यूपी सरकार के मंत्रियों से कहा कि इसे बढ़ाइए।
ये भी पढ़ें
सीएम की घोषणा,कटंगी और पौड़ी बनेगी तहसील,लाड़ली बहना योजना सम्मेलन में शामिल हुए सीएम