


भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा आज 30 अप्रैल को अपना 38वां जन्मदिन मना कर रहे हैं। हिटमैन ने जयपुर में अपनी पत्नी के साथ अपना जन्मदिन केक काटा, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। यह वीडियो जयपुर का बताया जा रहा है, जहां मुंबई इंडियंस टीम ठहरी हुई है।
IPL में सबसे सफल कप्तान रोहित शर्मा अपना जन्मदिन का केक काट रहे हैं, उनके साथ उनकी पत्नी रितिका सजदेह खड़ी हैं। इस दौरान रितिका रोहित को केक खिला रही हैं और फिर दोनों एक दूसरे को गले लगा लेते हैं। आपको बता दें कि, रोहित शर्मा और रितिका सजदेह की शादी 13 दिसंबर 2015 को हुई थी। दोनों लम्बे समय से रिलेशन में थे, उनकी पहली मुलाकात 2008 में हुई थी।
30 दिसंबर 2018 को रितिका ने एक प्यारी बेटी को जन्म दिया, जिसका नाम समायरा है। वहीं 15 नवंबर 2024 को रोहित शर्मा दूसरी बार पिता बने, रितिका ने बेटे को जन्म दिया जिसका नाम उन्होंने अहान रखा। रितिका IPL 2025 मैचों के दौरान मुंबई इंडियंस को सपोर्ट करने कई मैचों में अपने बच्चों के साथ स्टेडियम में नजर आई हैं।
रोहित शर्मा हिटमैन के नाम से मशहुर है। रोहित शर्मा ने क्रिकेट के मैदान पर कई ऐसे रिकॉर्ड बनाए हैं, जिन्हे आज के समय में तोड़ पाना मुश्किल है। हिटमैन को विस्फोटक बैटिंग और बेखौफ खेल के लिए जाना जाता है। आपको बता दें कि, रोहित शर्मा के नाम एक वनडे मैच में सबसे ज्यादा 264 रन बनाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड दर्ज है।
इतना ही नहीं IPL के सबसे सफल कप्तानों में से एक रोहित शर्मा एक दिवसीय मैचों में तीन दोहरे शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज है। इतना ही नहीं रोहित शर्मा ने IPL में मुंबई इंडियंस को 5 बार चैंपियन बनाया है। IPL में रोहित के नाम एक अनोखा रिकॉर्ड दर्ज है। दरअसल, इस लीग में वो 6000 से ज्यादा रन बनाने के साथ हैट्रिक लेने वाले इकलौते खिलाड़ी हैं। आज हम आपको रोहित शर्मा के IPL में पांच ऐसे रिकॉर्ड्स के बारे में बताएंगे जिन्हे तोड़ पाना मुश्किल है।