शुभमन गिल का आया मैसेज और हरप्रीत बरार पहुंच गए इंग्लैंड – टीम इंडिया के नेट्स में करवा रहे बल्लेबाजों को अभ्यास
आईपीएल 2025 में शानदार प्रदर्शन करने वाले हरप्रीत फिलहाल इंग्लैंड में हैं, जहां उनकी पत्नी स्विंडन में रहती हैं। स्विंडन से बर्मिंघम की दूरी महज डेढ़ घंटे की ड्राइव पर है, और इसी का फायदा उठाते हुए उन्होंने टीम इंडिया के ट्रेनिंग सेशन में हिस्सा लिया।
Img Banner
profile
Durgesh Vishwakarma
Created AT: 30 जून 2025
234
0
...

बर्मिंघम – टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच होने वाले दूसरे टेस्ट मैच से पहले एक दिलचस्प घटनाक्रम सामने आया है। पंजाब किंग्स के स्टार स्पिनर हरप्रीत बरार को भारतीय टीम के नेट्स सेशन में देखा गया, जहां वे बल्लेबाजों को लगातार अभ्यास करवा रहे हैं।


आईपीएल 2025 में शानदार प्रदर्शन करने वाले हरप्रीत फिलहाल इंग्लैंड में हैं, जहां उनकी पत्नी स्विंडन में रहती हैं। स्विंडन से बर्मिंघम की दूरी महज डेढ़ घंटे की ड्राइव पर है, और इसी का फायदा उठाते हुए उन्होंने टीम इंडिया के ट्रेनिंग सेशन में हिस्सा लिया। बरार ने बीसीसीआई द्वारा साझा किए गए एक वीडियो में बताया - "मेरी पत्नी स्विंडन में रहती है, जो बर्मिंघम के पास है। मैंने शुभमन गिल को मैसेज किया और पूछा कि क्या मैं नेट्स पर आ सकता हूं। उन्होंने हां कहा और फिर मैं यहां आ गया।


टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला 2 जुलाई 2025 से शुरू होने जा रहा है। ऐसे में हरप्रीत बरार जैसे अनुभवी घरेलू गेंदबाज का नेट्स में मौजूद रहना भारतीय बल्लेबाजों के लिए अहम साबित हो सकता है, खासकर स्पिन के खिलाफ अभ्यास के लिहाज से।


बरार का यह कदम भारतीय क्रिकेट में खिलाड़ियों के बीच बढ़ते आपसी सहयोग और तालमेल को भी दर्शाता है। हालांकि वे फिलहाल टीम इंडिया के स्क्वॉड का हिस्सा नहीं हैं, लेकिन उनके इस अभ्यास में शामिल होने से युवा खिलाड़ियों को काफी फायदा मिलने की उम्मीद है।

ये भी पढ़ें
सीएम की घोषणा,कटंगी और पौड़ी बनेगी तहसील,लाड़ली बहना योजना सम्मेलन में शामिल हुए सीएम
...

Sports

See all →
Richa Gupta
ग्वालियर की वैष्णवी शर्मा भारतीय टी20 टीम में, क्रांति गौड़ भी शामिल
ग्वालियर की युवा स्पिनर वैष्णवी शर्मा का श्रीलंका के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए भारतीय महिला टीम में चयन। मध्य प्रदेश की क्रांति गौड़ भी टीम का हिस्सा बनीं।
280 views • 2025-12-10
Richa Gupta
ICC ODI रैंकिंग: रोहित नंबर-1, विराट दूसरे स्थान पर पहुंचे
आईसीसी वनडे रैंकिंग में भारतीय बल्लेबाजों का दबदबा कायम। रोहित शर्मा नंबर-1 पर बरकरार, विराट कोहली दूसरी पोजिशन पर पहुंचकर शीर्ष स्थानों पर काबिज।
128 views • 2025-12-10
Richa Gupta
कबड्डी वर्ल्ड कप: भारतीय महिला टीम की जीत पर पीएम मोदी और गृह मंत्री ने दी बधाई
कबड्डी वर्ल्ड कप में भारतीय महिला टीम ने शानदार जीत हासिल की। पीएम नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने टीम को बधाई दी और खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना की।
140 views • 2025-11-25
Richa Gupta
आईसीसी अंडर-19 विश्व कप 2026: भारत-पाकिस्तान लीग स्टेज में नहीं भिड़ेंगे
आईसीसी ने अंडर-19 विश्व कप 2026 के कार्यक्रम का ऐलान कर दिया है। जिम्बाब्वे और नामीबिया की मेजबानी में विश्व कप 15 जनवरी से 6 फरवरी, 2026 तक खेला जाएगा।
167 views • 2025-11-20
Durgesh Vishwakarma
टीम इंडिया में मिडिल ऑर्डर को मजबूती: नीतीश कुमार रेड्डी की हुई वापसी
टीम इंडिया ने दूसरे टेस्ट मैच के लिए नीतीश कुमार रेड्डी को शामिल किया। मिडिल ऑर्डर में ताकत और टीम की रणनीति को मजबूती देने की उम्मीद।
124 views • 2025-11-19
Durgesh Vishwakarma
एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2025 : ओमान को 6 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में पहुंचा भारत
एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2025 में भारत ए ने ओमान को 6 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। हर्ष दुबे की फिफ्टी और नेहाल वढेरा की साझेदारी से आसान जीत मिली।
151 views • 2025-11-19
Durgesh Vishwakarma
गंभीर को हटाने की कोई ज़रूरत नहीं बल्कि....सौरव गांगुली ने बड़ा बयान
साउथ अफ्रीका से टेस्ट हार के बाद सौरव गांगुली ने कहा कि कोच गौतम गंभीर को हटाने की ज़रूरत नहीं है। टीम को पिचों की एप्रोच और मानसिकता बदलने की जरूरत है।
223 views • 2025-11-19
Richa Gupta
कुमार संगकारा राजस्थान रॉयल्स के हेड कोच के रूप में टीम में लौटे
आईपीएल 2026 से पहले राजस्थान रॉयल्स के हेड कोच के रूप में श्रीलंकाई दिग्गज क्रिकेटर कुमार संगकारा की टीम में वापसी हुई है। इसी के साथ संगकारा क्रिकेट निदेशक के रूप में भी अपनी भूमिका जारी रखेंगे।
187 views • 2025-11-17
Richa Gupta
दक्षिण अफ्रीका टेस्ट सीरीज: भारतीय टीम घोषित, ऋषभ पंत की वापसी
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ होने वाली दो टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए शुभमन गिल की कप्तानी में भारतीय टीम की घोषणा बुधवार को कर दी गई।
410 views • 2025-11-06
Richa Gupta
IND vs AUS 4th Match: बढ़त के लिए मैदान में उतरेंगी भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीमें
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच क्वींसलैंड में गुरुवार को चौथा टी20 मुकाबला खेला जाना है। फिलहाल तीन मुकाबलों की सीरीज 1-1 से बराबरी पर है।
256 views • 2025-11-06
...