


IPL 2025 में आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच टूर्नामेंट का 8वां मैच खेला जाएगा। यह मैच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में शाम 7.30 बजे से खेला जाएगा। आरसीबी ने अपने पहले मैच में डिफेंडिंग चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स को शिकस्त दी थी। वहीं, चेन्नई की सीएसके ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ अपना पहला मैच जीता था।
विराट और धोनी के बीच आज होगा महासंग्राम
आज IPL में सबसे रोमांचक जंग रन मशीन विराट कोहली और सबसे सफल कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के बीच देखने को मिलेगी। चेन्नई की पिच पर बल्लेबाजों की अग्निपरीक्षा होती है। क्योंकि, यहां पर गेंद बल्ले पर रुक कर आती है और बल्लेबाजों के लिए शॉट्स खेलना इतना आसान नहीं होता है। आपको बता दें कि, यहां पर चेन्नई की टीम हमेशा से एक मजबूत टीम मानी जाती रही है।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम चेन्नई सुपर किंग्स (हेड टू हेड रिकॉर्ड)
कुल मैच: 33
चेन्नई सुपर किंग्स ने जीते: 21
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने जीते: 11
कोई नतीजा नहीं: 1
आईपीएल में चेपॉक पर चेन्नई सुपर किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (हेड-टू-हेड रिकॉर्ड)
कुल मैच: 9
चेन्नई सुपर किंग्स ने जीते: 8
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने जीते: 1