भस्म आरती में आज त्रिपुंड, त्रिनेत्र और त्रिशूल से हुआ महाकाल का श्रृंगार
आज बाबा महाकाल भी भक्तों को दर्शन देने के लिए सुबह 4 बजे जागे। जिन्होंने मस्तक पर त्रिपुंड, त्रिनेत्र और त्रिशूल का शृंगार कर भस्म आरती में दर्शन दिए इस दौरान भक्तों ने भगवान के आलौकिक शृंगार के दर्शन किए, जिसके बाद पूरा मंदिर परिसर जय श्री महाकाल की गूंज से गुंजायमान हो गया।
Img Banner
profile
Sanjay Purohit
Created AT: 4 hours ago
71
0
...

अगहन मास कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि पर आज बुधवार सुबह भस्म आरती के दौरान बाबा महाकाल के दरबार मे हजारों श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा। इस दौरान भक्तों ने देर रात से ही लाइन में लगकर अपने इष्ट देव बाबा महाकाल के दर्शन किए। आज बाबा महाकाल भी भक्तों को दर्शन देने के लिए सुबह 4 बजे जागे। जिन्होंने मस्तक पर त्रिपुंड, त्रिनेत्र और त्रिशूल का शृंगार कर भस्म आरती में दर्शन दिए इस दौरान भक्तों ने भगवान के आलौकिक शृंगार के दर्शन किए, जिसके बाद पूरा मंदिर परिसर जय श्री महाकाल की गूंज से गुंजायमान हो गया।

श्री महाकालेश्वर मंदिर के पुजारी पंडित महेश शर्मा ने बताया कि विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में अगहन माह कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि पर आज बुधवार सुबह 4 बजे भस्म आरती हुई। इस दौरान वीरभद्र जी से आज्ञा लेकर मंदिर के पट खुलते ही पण्डे-पुजारियों ने गर्भगृह में स्थापित सभी भगवान की प्रतिमाओं का पूजन किया। जिसके बाद भगवान महाकाल का जलाभिषेक दूध, दही, घी, शक्कर पंचामृत और फलों के रस से किया गया। पूजन के दौरान प्रथम घंटाल बजाकर हरि ओम का जल अर्पित किया गया।

इस दौरान बाबा महाकाल का आकर्षक स्वरूप मे शृंगार कर कपूर आरती के बाद बाबा महाकाल को नवीन मुकुट के धारण कराया गया। जिसके बाद महानिर्वाणी अखाड़े की ओर से भगवान महाकाल के शिवलिंग पर भस्म अर्पित की गई। आज के शृंगार की विशेषता यह थी कि आज बाबा महाकाल का त्रिपुंड, त्रिनेत्र और त्रिशूल से शृंगार किया गया। यह शृंगार इतना खास था कि इससे बाबा महाकाल का दिव्य स्वरूप नजर आने लगा। इन दिव्य दर्शनों का लाभ हजारों भक्तों ने लिया और जय श्री महाकाल का जयघोष भी किया। मान्यता है कि भस्म अर्पित करने के बाद भगवान निराकार से साकार स्वरूप में दर्शन देते हैं।

ये भी पढ़ें
सीएम की घोषणा,कटंगी और पौड़ी बनेगी तहसील,लाड़ली बहना योजना सम्मेलन में शामिल हुए सीएम
...

Madhya Pradesh

See all →
Richa Gupta
इंदौर की वंदना ठाकुर ने वर्ल्ड बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप में जीता गोल्ड, सीएम डॉ मोहन यादव ने दी बधाई
मध्य प्रदेश की होनहार बेटी वंदना ठाकुर ने एक बार फिर प्रदेश और देश का नाम रोशन किया है। उन्होंने वर्ल्ड बॉडी बिल्डिंग एंड फिजिक स्पोर्ट्स चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया।
66 views • 3 hours ago
Sanjay Purohit
जल संरक्षण में आदर्श बना गुना, राष्ट्रपति ने राष्ट्रीय जल पुरस्कार से सम्मानित किया
जल संरक्षण के क्षेत्र में बेहतरीन काम और जनभागीदारी की मिसाल पेश करने पर गुना नगर पालिका परिषद को राष्ट्रीय स्तर पर बड़ा सम्मान मिला है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने विज्ञान भवन, नई दिल्ली में आयोजित समारोह में गुना को छठे राष्ट्रीय जल पुरस्कार से सम्मानित किया।
30 views • 4 hours ago
Sanjay Purohit
मध्यप्रदेश में कड़ाके की ठंड, आज प्रदेश के 21 जिलों में शीतलहर का अलर्ट
बर्फीली उत्तरी हवाओं ने मध्यप्रदेश में सर्दी को चरम पर पहुंचा दिया है। सुबह-शाम ही नहीं, अब दिन में भी तेज ठिठुरन महसूस हो रही है। कई जिलों में शीतलहर का असर गहराया तो कुछ जगहों पर कोहरा भी फैलने लगा है।
69 views • 4 hours ago
Sanjay Purohit
भस्म आरती में आज त्रिपुंड, त्रिनेत्र और त्रिशूल से हुआ महाकाल का श्रृंगार
आज बाबा महाकाल भी भक्तों को दर्शन देने के लिए सुबह 4 बजे जागे। जिन्होंने मस्तक पर त्रिपुंड, त्रिनेत्र और त्रिशूल का शृंगार कर भस्म आरती में दर्शन दिए इस दौरान भक्तों ने भगवान के आलौकिक शृंगार के दर्शन किए, जिसके बाद पूरा मंदिर परिसर जय श्री महाकाल की गूंज से गुंजायमान हो गया।
71 views • 4 hours ago
Ramakant Shukla
किसानों के लिए जरूरी खबर,1 दिसंबर से धान खरीदी
मध्यप्रदेश सरकार ने खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के लिए धान, ज्वार और बाजरा की उपार्जन नीति जारी कर दी है। केंद्र सरकार द्वारा निर्धारित न्यूनतम समर्थन मूल्य के आधार पर किसानों से औसत अच्छी गुणवत्ता की उपज खरीदी जाएगी। धान की खरीदी एक दिसंबर से 20 जनवरी 2026 तक चलेगी, जबकि ज्वार और बाजरा की खरीदी 24 नवंबर से 24 दिसंबर तक होगी। खरीदी का कार्य सप्ताह में सोमवार से शुक्रवार तक किया जाएगा।
30 views • 5 hours ago
Richa Gupta
MP में 21 साल बाद सरकारी बसें वापसी पर; अगले साल से ‘जनबस’ सेवा इंदौर से होगी शुरू
मध्य प्रदेश की सड़कों पर 21 साल के लंबे अंतराल के बाद एक बार फिर सरकारी बसें दौड़ती नजर आएंगी। राज्य सरकार ने नई बस सेवा को “जनबस” नाम से शुरू करने का ऐलान किया है, जिसकी शुरुआत अगले साल (2026) इंदौर से होगी।
73 views • 9 hours ago
Richa Gupta
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा जल संचय में उत्कृष्ट कार्य हेतु गुना नगरीय निकाय सम्मानित
जल संचय के क्षेत्र में उत्कृष्ट पहल के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने गुना नगरीय निकाय को सम्मानित किया। पर्यावरण संरक्षण में गुना की सराहनीय उपलब्धि।
67 views • 9 hours ago
Richa Gupta
मध्यप्रदेश में जल संरक्षण बना जन-आंदोलन: CM डॉ. मोहन यादव
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश में जल संरक्षण अब जन-आंदोलन का रूप ले चुका है। सरकार व जनता मिलकर जल संसाधन बढ़ाने के लिए काम कर रहे हैं।
77 views • 10 hours ago
Ramakant Shukla
छतरपुर-पन्ना दौरे पर सीएम डॉ.मोहन यादव,जानें पूरा कार्यक्रम
प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 19 नवम्बर 2025 को सागर संभाग के छतरपुर और पन्ना जिलों के प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान वे दोनों ज़िलों में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे।
95 views • 10 hours ago
Richa Gupta
छतरपुर में ‘राजगढ़ पैलेस’ फाइव स्टार होटल का शुभारंभ करेंगे CM डॉ. मोहन यादव
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव छतरपुर के चंद्रनगर में फाइव स्टार होटल ‘राजगढ़ पैलेस’ का शुभारंभ करेंगे। क्षेत्र में पर्यटन और रोजगार को मिलेगा नया बढ़ावा।
87 views • 10 hours ago
...