


मौजूदा साल, 2025 को लेकर बुल्गेरियाई की नेत्रहीन भविष्यवक्ता बाबा वेंगा ने बड़ा दावा किया है। यह दावा एलियंस के धरती पर आने से जुड़ा है। साल 1996 में अपने निधन से पहले बाबा वेंगा ने भविष्यवाणी की थी कि 2025 में पृथ्वी का एक अलौकिक जीवन से संपर्क होगा। बाबा वेंगा की ये भविष्यवाणी सच साबित हो सकती है क्योंकि वैज्ञानिकों ने दावा किया है कि एलियन का यान पृथ्वी की ओर बढ़ रहा है।
प्रीप्रिंट सर्वर arXiv, न्यूयॉर्क पोस्ट और साउथ वेस्ट न्यूज सर्विस की रिपोर्ट में कहा गया है कि वैज्ञानिकों की टीम ने चेतावनी दी है कि एलियंस का एक अंतरिक्ष यान पृथ्वी की ओर बढ़ रहा है। यह यान इसी साल नवंबर में धरती पर हमला कर सकता है। यह यान आकार में किसी शहर जितना बड़ा है और तेजी से पृथ्वी की तरफ बढ़ रहा है।
क्या है ये विशाल वस्तु
रिपोर्ट के मुताबिक, एक जुलाई को 3I/ATLAS नाम की इस वस्तु का पता चला है। यह 1,30,000 मील प्रति घंटे से भी ज्यादा की रफ्तार से सूर्य की ओर बढ़ रही है। खगोलविदों ने पुष्टि की है कि इसकी उत्पत्ति हमारे सौर मंडल के बाहर से हुई है। शुरुआती जांच से पता चला है कि यह 15 मील व्यास का एक धूमकेतु हो सकता है, जो अमेरिकी शहर मैनहट्टन से भी बड़ा है।
क्या है इस विशाल वस्तु की सच्चाई
हार्वर्ड के खगोल भौतिकीविद् लोएब का तर्क है कि 3I/ATLAS में कई असामान्य विशेषताएं हैं। इसमें एक अनोखा प्रक्षेप पथ और असाधारण रूप से तेज गति शामिल है। लोएब ने कहा कि सौर मंडल में इस वस्तु का मार्ग इसे बृहस्पति, मंगल और शुक्र के करीब से गुजरने की अनुमति देता है। इससे भी ज्यादा चिंता की बात यह है कि नवंबर में जब 3I/ATLAS सूर्य के सबसे नजदीकी बिंदु पर पहुंचेगा तो यह अस्थायी रूप से पृथ्वी की नजरों से ओझल हो जाएगा।