'बलिदानी राजा गुरु बालकदास' फिल्म आज से 31 सिनेमाघरों में रिलीज
तनामी फिल्म प्रोडक्शन रायपुर द्वारा निर्मित बड़े पर्दे पर दिखाई जाने वाली बहुचर्चित छत्तीसगढ़ की पहली ऐतिहासिक फिल्म ‘बलिदानी राजा गुरु बालक दास’ आज 19 सितम्बर से छग के विभिन्न जिलों के 31 सिनेमाघरों में एक साथ रिलीज होने जा रही है।
Img Banner
profile
Richa Gupta
Created AT: 2 hours ago
61
0
...

तनामी फिल्म प्रोडक्शन रायपुर द्वारा निर्मित बड़े पर्दे पर दिखाई जाने वाली बहुचर्चित छत्तीसगढ़ की पहली ऐतिहासिक फिल्म ‘बलिदानी राजा गुरु बालक दास’ आज 19 सितम्बर से छग के विभिन्न जिलों के 31 सिनेमाघरों में एक साथ रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म से सतनामी समाज सहित लाखों छत्तीसगढ़वासियों की आन, बान, शान व आस्था जुड़ी हुई है।


फिल्म बनने में लगें 3 साल


फिल्म के निर्माता व वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. जे. आर. सोनी व मीडिया प्रभारी चेतन चंदेल ने मीडिया को बताया कि गुरु घासीदास के द्वितीय सुपुत्र, महान प्रतापी राजा वीर बलिदानी गुरु बालकदास के जीवन दर्शन व शौर्य पर आधारित इस फिल्म में गुरुजी के बचपन से लेकर उनके बलिदान होने तक के सभी प्रसंगों को बखूबी दिखाया गया है। छ.ग. के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम सेनानी शहीद वीर नारायण सिंह तथा गुरु बालकदास की आपसी मित्रता से छ.ग. के सर्वसमाज के लोगों को अपने हक, अधिकार और स्वाभिमान को जगाने के लिए दिए योगदान का भी फिल्मांकन किया गया है. फिल्म के निर्देशक अमीर पति तथा संवाद किस कुर्रे ने का है। फिल्म को बनाने में लगभग तीन वर्ष लगे हैं, जिसकी शूटिंग भण्डारपुरी, नया रायपुर, न्यू राजेंद्र नगर, अमलेश्वर, ओडिशा तथा हैदराबाद में की गई है।


फिल्म में चार गाने


फिल्म में टाइटल सॉन्ग सहित कुल चार गाने हैं, जिसके गीतकार धन्नु पवन महानंद तथा सिंगर अनुराग शर्मा, सुनील सोनी, कंचन जोशी व डॉ. देवेश डहरिया ने अपने मधुर स्वर में गीत गाया है। इस फिल्म में गुरु बालकदास की भूमिका ओम त्रिपाठी, गुरु आगरदास की भूमिका मंत्री गुरु खुशवंत साहेब, शहीद वीर नारायण सिंह की भूमिका पूर्व मंत्री अमरजीत भगत तथा पंडित सूत्रधार की भूमिका पूर्व मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया ने निभाई है।


ये भी पढ़ें
सीएम की घोषणा,कटंगी और पौड़ी बनेगी तहसील,लाड़ली बहना योजना सम्मेलन में शामिल हुए सीएम
...

Chhattisgarh

See all →
Richa Gupta
'बलिदानी राजा गुरु बालकदास' फिल्म आज से 31 सिनेमाघरों में रिलीज
तनामी फिल्म प्रोडक्शन रायपुर द्वारा निर्मित बड़े पर्दे पर दिखाई जाने वाली बहुचर्चित छत्तीसगढ़ की पहली ऐतिहासिक फिल्म ‘बलिदानी राजा गुरु बालक दास’ आज 19 सितम्बर से छग के विभिन्न जिलों के 31 सिनेमाघरों में एक साथ रिलीज होने जा रही है।
61 views • 2 hours ago
Ramakant Shukla
CM साय ने राजिम से नई ट्रेन सेवा का किया शुभारंभ, ग्रामीण अंचलों को मिलेगा लाभ
छत्तीसगढ़ के प्रयाग माने जाने वाले राजिम से राजधानी रायपुर के बीच अब एक नई मेमू ट्रेन सेवा की शुरुआत हो गई है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजिम रेलवे स्टेशन से इस सेवा का शुभारंभ किया। उन्होंने ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद थे, जिन्होंने ट्रेन में सवार होकर उत्साहपूर्वक रायपुर के लिए यात्रा आरंभ की।
45 views • 18 hours ago
Ramakant Shukla
रायपुर पुलिस महकमे में फेरबदल, कई थाना प्रभारियों का तबादला
पुलिस प्रशासन ने राजधानी रायपुर में एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। जारी आदेश के अनुसार, कई थाना प्रभारियों को इधर से उधर किया गया है और उन्हें नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
31 views • 19 hours ago
Ramakant Shukla
सुकमा में मुठभेड़ के दौरान 5 लाख की इनामी महिला माओवादी ढेर
बस्तर संभाग में चलाए जा रहे माओवादी विरोधी अभियान के तहत सुरक्षाबलों को एक और बड़ी सफलता मिली है। सुकमा जिले में हुई मुठभेड़ के दौरान सुरक्षाबलों ने 5 लाख की इनामी महिला माओवादी को मार गिराया है।
38 views • 21 hours ago
Ramakant Shukla
सीएम साय की बड़ी घोषणा, दीदी ई-रिक्शा और श्रमिक सहायता योजना की राशि बढ़ाई
श्रमिक महासम्मेलन में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने श्रमिकों की मेहनत और योगदान की सराहना की। इस दौरान उन्होंने श्रमिकों को कई बड़ी सौगातें दीं। मुख्यमंत्री ने दीदी ई-रिक्शा योजना और निर्माण श्रमिक सहायता योजना की राशि 1 लाख रुपये से बढ़ाकर 1.50 लाख रुपये करने की घोषणा की। साथ ही 65 करोड़ रुपये से अधिक की राशि सीधे श्रमिकों के खातों में डीबीटी के माध्यम से ट्रांसफर की गई।
46 views • 2025-09-18
Ramakant Shukla
18 लाख के इनामी 12 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण, सीएम साय ने कहा – माओवादी अब हिंसा छोड़ मुख्यधारा में लौट रहे....
नारायणपुर जिले में 12 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सोशल मीडिया पर कहा कि माओवाद छोड़कर लोकतंत्र की ओर बढ़ते कदम हैं।
84 views • 2025-09-18
Ramakant Shukla
बिलासपुर और सरगुजा संभाग में हो सकती है अच्छी बारिश
प्रदेश के सरगुजा और बिलासपुर संभाग समेत कई अन्य क्षेत्रों में एक बार फिर मानसून सक्रिय होता नजर आ रहा है। इससे जहां लोगों को गर्मी से राहत मिली है, वहीं किसानों के लिए यह बारिश फायदेमंद साबित हो रही है। आने वाले कुछ दिनों तक प्रदेश में मौसम की स्थिति सामान्य बनी रहने की संभावना जताई जा रही है।
93 views • 2025-09-18
Ramakant Shukla
अबूझमाड़ में 12 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण, 18 लाख का था इनाम
छत्तीसगढ़ के अबूझमाड़ क्षेत्र से नक्सल प्रभावित इलाकों में सुरक्षाबलों की लगातार कार्रवाई का असर दिखने लगा है। नारायणपुर पुलिस को एक और बड़ी कामयाबी मिली है, जहां 12 माओवादियों ने आत्मसमर्पण कर दिया है। आत्मसमर्पण करने वालों में 5 महिला नक्सली भी शामिल हैं।
44 views • 2025-09-17
Ramakant Shukla
छत्तीसगढ़ के इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
सितंबर के मध्य में मानसून की सक्रियता लगातार बनी हुई है। मौसम विभाग ने बुधवार को छत्तीसगढ़ के कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश और वज्रपात की संभावना जताई है। खासकर प्रदेश के उत्तर और मध्य भागों में भारी बारिश होने की संभावना है।
62 views • 2025-09-17
Ramakant Shukla
8 लाख रुपये की इनामी महिला नक्सली ने किया आत्मसमर्पण
गरियाबंद में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। नगरी एरिया कमेटी की सचिव और आठ लाख रुपये की इनामी महिला नक्सली जानसी मटामी ने आत्मसमर्पण कर दिया है। वह जनवरी में मारे गए नक्सली कमांडर सत्यम गावड़े की पत्नी हैं और मूल रूप से महाराष्ट्र की रहने वाली हैं।
103 views • 2025-09-16
...