बिहार चुनाव 2025: भाजपा ने जारी की स्टार प्रचारकों की लिस्ट, PM मोदी समेत 40 नाम शामिल
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने गुरुवार को बिहार विधानसभा चुनाव के लिए स्टार प्रचारकों की सूची जारी की। पार्टी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत 40 नेताओं को चुनाव प्रचार की जिम्मेदारी सौंपी है।
Img Banner
profile
Richa Gupta
Created AT: 17 अक्टूबर 2025
221
0
...

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने गुरुवार को बिहार विधानसभा चुनाव के लिए स्टार प्रचारकों की सूची जारी की। पार्टी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत 40 नेताओं को चुनाव प्रचार की जिम्मेदारी सौंपी है। इस सूची में केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, धर्मेंद्र प्रधान, गिरिराज सिंह और शिवराज सिंह चौहान के नाम शामिल हैं। इसके अलावा, स्टार प्रचारकों की लिस्ट में मुख्यमंत्री और डिप्टी सीएम के नाम भी शामिल हैं।


कई भाजपा नेता बिहार चुनाव में पार्टी उम्मीदवारों के लिए प्रचार करेंगे


असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस, दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव भी बिहार चुनाव में भाजपा के उम्मीदवारों के लिए चुनाव प्रचार करेंगे। भाजपा के स्टार प्रचारकों की लिस्ट में भोजपुरी एक्टर के भी नाम हैं, जिनमें पवन सिंह, मनोज तिवारी, रवि किशन और दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ शामिल हैं।


भाजपा के स्टार प्रचारकों में स्मृति ईरानी, केशव प्रसाद मौर्य, सीआर पाटिल, दिलीप कुमार जायसवाल, सम्राट चौधरी, विजय कुमार सिन्हा, रेनू देवी, प्रेम कुमार, नित्यानन्द राय, राधा मोहन सिंह, साध्वी निरंजन ज्योति और सतीश चंद्र दुबे शामिल हैं। इसके अलावा ही, राज भूषण चौधरी, अश्विनी कुमार चौबे, रविशंकर प्रसाद, नन्द किशोर यादव, राजीव प्रताप रूडी, संजय जयसवाल, विनोद तावड़े, बाबूलाल मरांडी, प्रदीप कुमार सिंह, गोपालजी ठाकुर और जनक राम भी बिहार में प्रचार करेंगे।


एनडीए में भाजपा-जदयू 101-101 सीटों पर, लोजपा (रामविलास) 29 और आरएलएम व हम 6-6 सीटों पर चुनाव लड़ेंगी


बता दें कि एनडीए के सीट शेयरिंग के अनुसार, भाजपा और जदयू 101-101 सीटों पर चुनाव लड़ेंगी, जबकि चिराग पासवान की लोजपा (रामविलास) को 29 सीटें और आरएलएम एवं हम को 6-6 सीटें मिली हैं। इसके तहत भाजपा ने सभी 101 सीटों पर उम्मीदवार उतार दिए हैं।


बिहार चुनाव दो चरणों में 6 और 11 नवंबर को होंगे, मतगणना 14 नवंबर को होगी


बिहार विधानसभा चुनाव का पहला चरण 6 नवंबर को और दूसरा चरण 11 नवंबर को होगा। मतगणना 14 नवंबर को होगी। इस चुनाव में मुख्य मुकाबला भाजपा और जनता दल (यूनाइटेड) (जदयू) के नेतृत्व वाले एनडीए और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के तेजस्वी यादव के नेतृत्व वाले महागठबंधन के बीच माना जा रहा है।

ये भी पढ़ें
सीएम की घोषणा,कटंगी और पौड़ी बनेगी तहसील,लाड़ली बहना योजना सम्मेलन में शामिल हुए सीएम
...

National

See all →
Ramakant Shukla
गोवा के नाइट क्लब में भीषण हादसा, सिलेंडर ब्लास्ट से 23 लोगों की मौत
उत्तरी गोवा के अरपोरा गांव स्थित एक नाइट क्लब में शनिवार देर रात भीषण आग लगने से कम से कम 23 कर्मचारियों की मौत हो गई। गोवा पुलिस महानिदेशक ने बताया कि आग का कारण सिलेंडर ब्लास्ट था। DGP ने कहा, कम से कम 23 शव बरामद किए गए हैं। इनमें सभी नाइट क्लब के कर्मचारी शामिल थे
16 views • 18 minutes ago
Richa Gupta
‘परीक्षा पे चर्चा 2026’: नौवां संस्करण जनवरी में, रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू
‘परीक्षा पे चर्चा’ 2026 का नौवां संस्करण जनवरी में आयोजित होगा। विद्यार्थियों, शिक्षकों और अभिभावकों के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू।
60 views • 15 hours ago
Sanjay Purohit
धर्मेंद्र की याद में देओल परिवार का बड़ा ऐलान
हिंदी सिनेमा के दिग्गज कलाकार और ‘ही-मैन’ कहलाने वाले धर्मेंद्र का 89 साल की उम्र में निधन हो गया। उनका 90वां जन्मदिन 8 दिसंबर को मनाया जाना था। इस भावुक अवसर पर देओल परिवार ने अपने पिता को अनोखे तरीके से याद करने का फैसला किया है।
118 views • 16 hours ago
Sanjay Purohit
बहन-बेटियों के फोन में जरूर डालें ये ऐप, मुश्किल में मिलेगी मदद
112 इंडिया नाम का सरकारी इमरजेंसी ऐप हर किसी के फोन में जरूर इंस्टॉल होना चाहिए। यह महिलाओं और बच्चों के लिए खास तौर पर एक सुरक्षा ढाल की तरह काम कर सकता है।
80 views • 16 hours ago
Sanjay Purohit
देश के सेवा क्षेत्र की वृद्धि दर नवंबर में बढ़ी : PMI
देश के सेवा क्षेत्र की वृद्धि दर में नवंबर में तेजी दर्ज की गई। नए व्यवसाय में तेजी और कीमतों में नरमी इसकी मुख्य वजह रही। बुधवार को जारी एक मासिक सर्वेक्षण में यह जानकारी दी गई। मौसमी रूप से समायोजित एचएसबीसी इंडिया सेवा पीएमआई कारोबारी गतिविधि सूचकांक अक्टूबर के 58.9 से बढ़कर नवंबर में 59.8 पर पहुंच गया।
81 views • 17 hours ago
Sanjay Purohit
फ्लाइट कैंसलेशन के बीच भारतीय रेलवे का बड़ा कदम, यात्रियों को मिलेगी राहत
फ्लाइट कैंसलेशन से यात्रियों को हो रही परेशानी को देखते हुए भारतीय रेलवे ने बड़ा कदम उठाया है। 6 दिसंबर 2025 से लागू इस फैसले के तहत 37 ट्रेनों में कुल 116 अतिरिक्त कोच लगाए गए हैं, जिससे यात्रियों की बढ़ती मांग को पूरा किया जा सके।
84 views • 17 hours ago
Sanjay Purohit
क्या है Flight Duty Time Limit? कैसे Indigo की सैकड़ों फ्लाइट्स जमीन पर रुक गईं
भारत के हवाई यात्रियों ने हाल ही में एक अनोखा दृश्य देखा, जब देश की सबसे बड़ी एयरलाइन IndiGo की सैकड़ों उड़ानें रद्द हो गईं या घंटों लेट हुईं। दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु, हैदराबाद सहित बड़े एयरपोर्ट पर यात्रियों की लंबी कतारें और अफरा-तफरी देखने को मिली।
84 views • 17 hours ago
Richa Gupta
IndiGo संकट: एयरलाइंस के बढ़े किराए पर केंद्र की सख्ती, सभी रूट्स पर फेयर कैप लागू
इंडिगो संकट के चलते बढ़े एयर टिकट प्राइस पर केंद्र ने एक्शन लिया। अब सभी रूट्स पर फेयर कैप लागू होगा। मनमाना किराया रोकने से यात्रियों को राहत मिलेगी।
70 views • 17 hours ago
Sanjay Purohit
मोदी-पुतिन की मुलाकात ने दिया ट्रंप और शी को कड़ा संदेश, नहीं चलेगी कोई मनमानी
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन भारत की दो दिवसीय यात्रा कर वापस लौट गए हैं। शुक्रवार को उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ साझा बयान दिया। दोनों देशों के कई ट्रेड डील हुई हैं। दोनों देशों के नेताओं के बीच कई कारोबारी मुद्दों पर भी चर्चा हुई।
72 views • 18 hours ago
Sanjay Purohit
BSNL फिर फंसी मुश्किल में, कंपनी नहीं दे पा रही नई सिम
BSNL नई या डुप्लीकेट सिम नहीं जारी कर पा रही है। सरकारी कंपनी के ग्राहकों को भी इससे दिक्कत हो थी है। कंपनी से नए ग्राहक जुड़ नहीं पा रहे हैं।
98 views • 18 hours ago
...