छत्तीसगढ़ में दो दिन सामान्य रहेगा मौसम, फिर बढ़ेगी हल्की ठंड
छत्तीसगढ़ के रायपुर, बिलासपुर सहित अधिकतर जिलों में फिलहाल मौसम सामान्य बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो दिनों तक मौसम में कोई खास बदलाव की संभावना नहीं है। सोमवार, 24 नवंबर को प्रदेश में अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17.5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। दोनों ही तापमान में किसी प्रकार का उतार-चढ़ाव नहीं देखा गया।
Ramakant Shukla
Created AT: 7 hours ago
74
0
छत्तीसगढ़ के रायपुर, बिलासपुर सहित अधिकतर जिलों में फिलहाल मौसम सामान्य बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो दिनों तक मौसम में कोई खास बदलाव की संभावना नहीं है। सोमवार, 24 नवंबर को प्रदेश में अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17.5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। दोनों ही तापमान में किसी प्रकार का उतार-चढ़ाव नहीं देखा गया।
दो दिन बाद बढ़ेगी हल्की ठंड
मौसम विभाग का कहना है कि अगले दो दिनों तक तापमान स्थिर रहेगा, लेकिन इसके बाद न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री की गिरावट संभव है। इसके चलते प्रदेश में हल्की ठंड बढ़ सकती है।
अम्बिकापुर रहा सबसे ठंडा
सोमवार को अम्बिकापुर प्रदेश का सबसे ठंडा शहर रहा, जहां न्यूनतम तापमान 10.4 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं, अधिकतम तापमान की बात करें तो दंतेवाड़ा में दिन का पारा 31.7 डिग्री पहुंचा, जो पूरे प्रदेश में सबसे अधिक रहा।
ये भी पढ़ें
सीएम की घोषणा,कटंगी और पौड़ी बनेगी तहसील,लाड़ली बहना योजना सम्मेलन में शामिल हुए सीएम