सुखद और संपन्न मध्यप्रदेश की कल्पना को बिना भेदभाव के साकार करेंगे: CM डॉ. मोहन यादव
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश को एक सुखद, संपन्न और विकासशील राज्य बनाने के लिए सभी वर्गों के लिए समान अवसर सुनिश्चित किए जाएंगे। उनका दृष्टिकोण समावेशी और बिना किसी भेदभाव के होगा।
Img Banner
profile
Richa Gupta
Created AT: 3 hours ago
75
0
...

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि सुखद और सम्पन्न मध्यप्रदेश की कल्पना को बिना भेदभाव के खुले दृष्टिकोण के साथ कार्य करते हुए साकार किया जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बुधवार को मध्यप्रदेश विधान सभा के विशेष सत्र के समापन अवसर पर संबोधित करते हुए कहा कि पक्ष और विपक्ष के साथ नागरिकों के सुझावों और सहयोग के आधार पर प्रदेश के समग्र विकास के लिए कार्य होगा। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत @2047 के विजन के अनुसार मध्यप्रदेश में विभिन्न क्षेत्रों में क्रियान्वयन किया जाएगा। मध्यप्रदेश, प्रधानमंत्री श्री मोदी के विजन को क्रियान्वित करने के लिए 8 प्रमुख विषयों पर तैयार किए गए दृष्टि-पत्र पर कार्य करेगा।


दृष्टि-पत्र के इन 8 विषयों में 300 बिंदु निर्धारित किए गए हैं। आठ प्रमुख विषयों में सतत औद्योगिक विकास, अगली पीढ़ी की उन्नत कृषि, सेवाओं के क्षेत्र में विकास, विश्व स्तरीय शिक्षा और कौशल विकास, गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य और पोषण, शहरी और ग्रामीण बुनियादी ढांचा, सुशासन और सुगम नागरिक सेवा और नवीन वित्त पोषण और निवेश शामिल है।


इसके पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सदन में अपने संबोधन में प्रदेश में गत 2 वर्ष में अर्जित उपलब्धियों का भी विस्तार से उल्लेख किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मुख्य रूप से राज्य के नागरिकों की समृद्धि के लिए कृषि, महिला सशक्तिकरण, वन्य-प्राणी संरक्षण, सांस्कृतिक अभ्युदय, शासकीय विभागों में पदों पर नियुक्तियां, नक्सलवाद पर केंद्र सरकार द्वारा निर्धारित डेडलाइन के पूर्व नियंत्रण की प्रभावी कार्यवाही , शहरी विकास, ग्रामीण विकास, ऊर्जा उत्पादन, सड़कों के निर्माण, स्वास्थ्य क्षेत्र में नई सुविधाओं, जनजातीय नायकों के सम्मान, मजरों-टोलों तक बिजली पहुंचाने, अन्तर्राज्यीय नदी जोड़ो परियोनाओं के संबंध में विस्तार से जनकारी दी।





ये भी पढ़ें
सीएम की घोषणा,कटंगी और पौड़ी बनेगी तहसील,लाड़ली बहना योजना सम्मेलन में शामिल हुए सीएम
...

Madhya Pradesh

See all →
Richa Gupta
पशुपालकों की समृद्धि की ओर बढ़ रहा मध्यप्रदेश: CM डॉ. मोहन यादव
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश में पशुपालन क्षेत्र को प्रोत्साहन देकर पशुपालकों की समृद्धि और राज्य की आर्थिक वृद्धि सुनिश्चित की जा रही है।
57 views • 2 hours ago
Ramakant Shukla
जबलपुर में 4 लाख रुपए रिश्वत लेते CGST के 2 अधिकारी गिरफ्तार, होटल व्यवसायी से 10 लाख मांगी थी घूस
जबलपुर में भ्रष्टाचार के खिलाफ CBI की टीम ने बड़ी कार्रवाई की। केंद्रीय GST (CGST) विभाग के डिप्टी कमिश्नर कार्यालय में छापेमारी के दौरान CBI ने इंस्पेक्टर सचिन खरे और अधीक्षक मुकेश बर्मन को चार लाख रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी नर्मदा रोड स्थित बिग बाजार के पास की गई, जिससे पूरे जीएसटी डिवीजन कार्यालय में हड़कंप मच गया।
44 views • 3 hours ago
Ramakant Shukla
‘अभी मेरे पास इंची टेप नहीं है, नापकर बताऊंगा’, दो साल के विकास कार्यों के सवाल पर क्या बोल गए बीजेपी विधायक?
मध्यप्रदेश के बीजेपी विधायक पन्ना लाल शाक्य एक बार फिर अपने बयान को लेकर सुर्खियों में हैं। इस बार उनका बयान किसी नेता या अधिकारी को लेकर नहीं, बल्कि ‘विकास’ के मुद्दे पर सामने आया है। दो साल के विकास कार्यों को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने ऐसा जवाब दिया, जिससे सियासी हलकों में चर्चा तेज हो गई है।
29 views • 3 hours ago
Richa Gupta
सुखद और संपन्न मध्यप्रदेश की कल्पना को बिना भेदभाव के साकार करेंगे: CM डॉ. मोहन यादव
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश को एक सुखद, संपन्न और विकासशील राज्य बनाने के लिए सभी वर्गों के लिए समान अवसर सुनिश्चित किए जाएंगे। उनका दृष्टिकोण समावेशी और बिना किसी भेदभाव के होगा।
75 views • 3 hours ago
Ramakant Shukla
मध्यप्रदेश में ठंड से फिलहाल राहत नहीं,भोपाल, इंदौर और ग्वालियर में कंपकंपाती सर्दी
मध्यप्रदेश में फिलहाल कड़ाके की ठंड से राहत मिलने के आसार नहीं हैं। उत्तर भारत से आ रही बर्फीली हवाओं के चलते प्रदेश के अधिकांश जिलों में न्यूनतम तापमान सामान्य से काफी नीचे बना हुआ है। मौसम विभाग ने आगामी दो दिनों तक शीतलहर जारी रहने की चेतावनी दी है। इसके साथ ही कई जिलों में घने कोहरे का अलर्ट भी जारी किया गया है, जिससे दृश्यता घटकर लगभग 200 मीटर तक रह सकती है।
27 views • 4 hours ago
Richa Gupta
पुलिसकर्मियों के मानसिक स्वास्थ्य पर सरकार का फोकस, 21 दिसंबर से हर रविवार थानों में सवा घंटे का ध्यान सत्र
मध्य प्रदेश सरकार की पहल के तहत 21 दिसंबर से प्रदेश के थानों में हर रविवार सवा घंटे का ध्यान सत्र आयोजित होगा। इससे पुलिसकर्मियों को तनाव, लंबी ड्यूटी और मानसिक थकान से राहत मिलेगी।
65 views • 4 hours ago
Ramakant Shukla
जनकल्याण के लिए जो कहा, वो किया - मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि जनकल्याण के लिए जो बात कही गई, उस पर अमल भी किया गया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्यप्रदेश में नागरिकों की समृद्धि के लिए दो वर्ष में किए गए विशेष कार्यों और अर्जित उपलब्धियों की बिंदुवार जानकारी बुधवार को मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष सत्र में दिए गए संबोधन में सदन में प्रस्तुत की।
26 views • 4 hours ago
Richa Gupta
ग्वालियर में 25 दिसंबर को ‘अभ्युदय एमपी ग्रोथ समिट 2025’, 2 लाख करोड़ के निवेश प्रस्ताव, अमित शाह होंगे मुख्य अतिथि
मध्य प्रदेश सरकार 25 दिसंबर 2025 को ग्वालियर में ‘अभ्युदय एमपी ग्रोथ समिट 2025’ का आयोजन करेगी। समिट में 2 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्तावों का भूमिपूजन और 10 हजार करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण होगा।
73 views • 4 hours ago
Richa Gupta
CM डॉ. मोहन यादव PHQ में DG-IG कॉन्फ्रेंस में होंगे शामिल, कानून-व्यवस्था पर होगी अहम चर्चा
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज पुलिस मुख्यालय (PHQ) में आयोजित DG-IG कॉन्फ्रेंस में शामिल होंगे। बैठक में प्रदेश की कानून-व्यवस्था, सुरक्षा और पुलिस व्यवस्था को लेकर महत्वपूर्ण मंथन किया जाएगा।
84 views • 4 hours ago
Sanjay Purohit
कान्हा, पेंच, सतपुड़ा- MP के इन टाइगर रिजर्व में अब नहीं ले पाएगे सेल्फी, मोबाइल ले जाने पर लगा बैन
मध्य प्रदेश के टाइगर रिजर्व में अब मोबाइल फोन पर बैन लगा दिया गया है. सफारी के दौरान लोग न तो बाघ की तस्वीरें कैद कर सकेंगे और न ही उनके वीडियो बना सकेंगे. ये नियम कान्हा, सतपुड़ा, पेंच और बांधवगढ़ सहित एमपी के विभिन्न टाइगर रिजर्व में लागू किया गया है.
104 views • 2025-12-17
...