जनकल्याण के लिए जो कहा, वो किया - मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि जनकल्याण के लिए जो बात कही गई, उस पर अमल भी किया गया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्यप्रदेश में नागरिकों की समृद्धि के लिए दो वर्ष में किए गए विशेष कार्यों और अर्जित उपलब्धियों की बिंदुवार जानकारी बुधवार को मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष सत्र में दिए गए संबोधन में सदन में प्रस्तुत की।
Img Banner
profile
Ramakant Shukla
Created AT: 4 hours ago
26
0
...

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि जनकल्याण के लिए जो बात कही गई, उस पर अमल भी किया गया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मध्यप्रदेश में नागरिकों की समृद्धि के लिए दो वर्ष में किए गए विशेष कार्यों और अर्जित उपलब्धियों की बिंदुवार जानकारी बुधवार को मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष सत्र में दिए गए संबोधन में सदन में प्रस्तुत की।


पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. अटल जी की जन्म वर्षगांठ पर आगामी 25 दिसम्बर को ग्वालियर में उद्योग वर्ष के समापन अवसर पर 2 लाख करोड़ के निवेश से विभिन्न इकाईयों के भूमि पूजन का कार्य हो रहा है।


मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश और राजस्थान के क्षेत्रों में संयुक्त चीता कॉरीडोर बनाने की पहल। गांधी सागर और नौरादेही में भी चीते बसाएंगे।


शिवपुरी में 9वें टाइगर रिजर्व पार्क की शुरूआत।


रीजनल औद्योगिक कॉन्क्लेव के साथ ही रेडिमेड और खिलौना निर्माण इकाईयों में कार्य करने वालों को प्रोत्साहन राशि।


आने वाले समय में सेटेलाइट के माध्यम से किसानों के खेतों और खसरा खतोनी की जानकारी प्राप्त कर घर बैठे खाद पहुंचाने का संकल्प।


स्वास्थ्य क्षेत्र में चिकित्सा अधिकारियों सहित अन्य पदों पर लगभग 42 हजार नियुक्तियों की स्वीकृति।


वर्ष 1956 में प्रदेश में 5 मेडिकल कॉलेज थे। गत डेढ़ वर्ष में 6 नए कॉलेज प्रारंभ, पीपीपी मोड पर 14 कॉलेजों के लिए निविदा की कार्यवाही। दिसम्बर 2025 में 4 मेडिकल कॉलेजों का भूमि पूजन निर्धारित। प्रदेश में 52 मेडिकल कॉलेज हो जाएंगे। सभी जिलों में कॉलेज होगा।


प्रत्येक संभाग में वन्य प्राणी संग्रहालय और रेस्क्यू सेंटर प्रारंभ करने की पहल।


राजधानी भोपाल में बड़ी झील में शिकारों से पर्यटकों और नागरिकों को कश्मीर का सुखद अहसास।


इंदौर में मेट्रो प्रारंभ। भोपाल में मेट्रो ट्रेन संचालन शीघ्र।


प्रदेश में सिकल सेल एनीमिया नियंत्रण की ठोस पहल कर पीढ़ियों को गंभीर जन्मजात रोग से बचाने का प्रयास।


भगोरिया को राष्ट्रीय पर्व की मान्यता दी गई। उज्जैन में बाबा महाकाल की सवारी में जनजातीय वर्ग की भागीदारी की शुरूआत की। जनजातीय गौरवशाली विभूतियों के सम्मान में जबलपुर, सिंग्रामपुर और पचमढ़ी में मंत्रिपरिषद की बैठकें की गईं।


राज्य में तेज ध्वनि यंत्रों पर नियंत्रण की पहल।


गौ-संरक्षण के राज्य में ठोस प्रयास किए गए।

ये भी पढ़ें
सीएम की घोषणा,कटंगी और पौड़ी बनेगी तहसील,लाड़ली बहना योजना सम्मेलन में शामिल हुए सीएम
...

Madhya Pradesh

See all →
Richa Gupta
पशुपालकों की समृद्धि की ओर बढ़ रहा मध्यप्रदेश: CM डॉ. मोहन यादव
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश में पशुपालन क्षेत्र को प्रोत्साहन देकर पशुपालकों की समृद्धि और राज्य की आर्थिक वृद्धि सुनिश्चित की जा रही है।
57 views • 2 hours ago
Ramakant Shukla
जबलपुर में 4 लाख रुपए रिश्वत लेते CGST के 2 अधिकारी गिरफ्तार, होटल व्यवसायी से 10 लाख मांगी थी घूस
जबलपुर में भ्रष्टाचार के खिलाफ CBI की टीम ने बड़ी कार्रवाई की। केंद्रीय GST (CGST) विभाग के डिप्टी कमिश्नर कार्यालय में छापेमारी के दौरान CBI ने इंस्पेक्टर सचिन खरे और अधीक्षक मुकेश बर्मन को चार लाख रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी नर्मदा रोड स्थित बिग बाजार के पास की गई, जिससे पूरे जीएसटी डिवीजन कार्यालय में हड़कंप मच गया।
44 views • 3 hours ago
Ramakant Shukla
‘अभी मेरे पास इंची टेप नहीं है, नापकर बताऊंगा’, दो साल के विकास कार्यों के सवाल पर क्या बोल गए बीजेपी विधायक?
मध्यप्रदेश के बीजेपी विधायक पन्ना लाल शाक्य एक बार फिर अपने बयान को लेकर सुर्खियों में हैं। इस बार उनका बयान किसी नेता या अधिकारी को लेकर नहीं, बल्कि ‘विकास’ के मुद्दे पर सामने आया है। दो साल के विकास कार्यों को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने ऐसा जवाब दिया, जिससे सियासी हलकों में चर्चा तेज हो गई है।
30 views • 3 hours ago
Richa Gupta
सुखद और संपन्न मध्यप्रदेश की कल्पना को बिना भेदभाव के साकार करेंगे: CM डॉ. मोहन यादव
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश को एक सुखद, संपन्न और विकासशील राज्य बनाने के लिए सभी वर्गों के लिए समान अवसर सुनिश्चित किए जाएंगे। उनका दृष्टिकोण समावेशी और बिना किसी भेदभाव के होगा।
76 views • 3 hours ago
Ramakant Shukla
मध्यप्रदेश में ठंड से फिलहाल राहत नहीं,भोपाल, इंदौर और ग्वालियर में कंपकंपाती सर्दी
मध्यप्रदेश में फिलहाल कड़ाके की ठंड से राहत मिलने के आसार नहीं हैं। उत्तर भारत से आ रही बर्फीली हवाओं के चलते प्रदेश के अधिकांश जिलों में न्यूनतम तापमान सामान्य से काफी नीचे बना हुआ है। मौसम विभाग ने आगामी दो दिनों तक शीतलहर जारी रहने की चेतावनी दी है। इसके साथ ही कई जिलों में घने कोहरे का अलर्ट भी जारी किया गया है, जिससे दृश्यता घटकर लगभग 200 मीटर तक रह सकती है।
27 views • 4 hours ago
Richa Gupta
पुलिसकर्मियों के मानसिक स्वास्थ्य पर सरकार का फोकस, 21 दिसंबर से हर रविवार थानों में सवा घंटे का ध्यान सत्र
मध्य प्रदेश सरकार की पहल के तहत 21 दिसंबर से प्रदेश के थानों में हर रविवार सवा घंटे का ध्यान सत्र आयोजित होगा। इससे पुलिसकर्मियों को तनाव, लंबी ड्यूटी और मानसिक थकान से राहत मिलेगी।
65 views • 4 hours ago
Ramakant Shukla
जनकल्याण के लिए जो कहा, वो किया - मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि जनकल्याण के लिए जो बात कही गई, उस पर अमल भी किया गया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्यप्रदेश में नागरिकों की समृद्धि के लिए दो वर्ष में किए गए विशेष कार्यों और अर्जित उपलब्धियों की बिंदुवार जानकारी बुधवार को मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष सत्र में दिए गए संबोधन में सदन में प्रस्तुत की।
26 views • 4 hours ago
Richa Gupta
ग्वालियर में 25 दिसंबर को ‘अभ्युदय एमपी ग्रोथ समिट 2025’, 2 लाख करोड़ के निवेश प्रस्ताव, अमित शाह होंगे मुख्य अतिथि
मध्य प्रदेश सरकार 25 दिसंबर 2025 को ग्वालियर में ‘अभ्युदय एमपी ग्रोथ समिट 2025’ का आयोजन करेगी। समिट में 2 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्तावों का भूमिपूजन और 10 हजार करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण होगा।
73 views • 4 hours ago
Richa Gupta
CM डॉ. मोहन यादव PHQ में DG-IG कॉन्फ्रेंस में होंगे शामिल, कानून-व्यवस्था पर होगी अहम चर्चा
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज पुलिस मुख्यालय (PHQ) में आयोजित DG-IG कॉन्फ्रेंस में शामिल होंगे। बैठक में प्रदेश की कानून-व्यवस्था, सुरक्षा और पुलिस व्यवस्था को लेकर महत्वपूर्ण मंथन किया जाएगा।
84 views • 4 hours ago
Sanjay Purohit
कान्हा, पेंच, सतपुड़ा- MP के इन टाइगर रिजर्व में अब नहीं ले पाएगे सेल्फी, मोबाइल ले जाने पर लगा बैन
मध्य प्रदेश के टाइगर रिजर्व में अब मोबाइल फोन पर बैन लगा दिया गया है. सफारी के दौरान लोग न तो बाघ की तस्वीरें कैद कर सकेंगे और न ही उनके वीडियो बना सकेंगे. ये नियम कान्हा, सतपुड़ा, पेंच और बांधवगढ़ सहित एमपी के विभिन्न टाइगर रिजर्व में लागू किया गया है.
104 views • 2025-12-17
...