मध्यप्रदेश में फिलहाल कड़ाके की ठंड से राहत मिलने के आसार नहीं हैं। उत्तर भारत से आ रही बर्फीली हवाओं के चलते प्रदेश के अधिकांश जिलों में न्यूनतम तापमान सामान्य से काफी नीचे बना हुआ है। मौसम विभाग ने आगामी दो दिनों तक शीतलहर जारी रहने की चेतावनी दी है। इसके साथ ही कई जिलों में घने कोहरे का अलर्ट भी जारी किया गया है, जिससे दृश्यता घटकर लगभग 200 मीटर तक रह सकती है।
प्रदेश में सबसे ठंडा स्थान राजगढ़ रहा, जहां न्यूनतम तापमान 4.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, हिल स्टेशन पचमढ़ी में तापमान गिरकर 5.4 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। राजधानी भोपाल में भी ठंड का असर साफ नजर आया, जहां न्यूनतम तापमान 5.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
ग्वालियर: 9.8 डिग्री
उज्जैन: 8.0 डिग्री
दमोह: 8.5 डिग्री
जबलपुर: 8.6 डिग्री
खजुराहो: 8.2 डिग्री
मंडला: 8.5 डिग्री
नरसिंहपुर: 8.6 डिग्री
रीवा: 7.3 डिग्री
सतना: 8.4 डिग्री