कृषक कल्याण पर सरकार सजग और संवेदनशील: सीएम डॉ. मोहन यादव
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि सरकार किसानों के हितों के लिए सजग और संवेदनशील है। कृषक कल्याण योजनाओं से खेती, आय और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिल रही है।
Img Banner
profile
Richa Gupta
Created AT: 3 hours ago
65
0
...

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि किसानों के कल्याण के लिए राज्य सरकार सजग, संवेदनशील होकर सक्रियता के साथ कार्य कर रही है। मध्यप्रदेश देश का एकमात्र ऐसा राज्य है जहां भावान्तर योजना के तहत सोयाबीन उत्पादक किसानों को पर्याप्त राशि उपलब्ध कराई जा रही है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव आगामी 27 नवम्बर को श्योपुर में ऐसे धान उत्पादक किसानों को राहत राशि का वितरण करेंगे, जिनकी फसलों को नुकसान हुआ है। उल्लेखनीय है कि राज्य सरकार द्वारा किसानों की फसलों को हुई क्षति के लिए सर्वेक्षण के निर्देश दिए गए थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव रविवार की शाम विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर के नेतृत्व में भेंट करने आए किसानों के समूह से चर्चा कर रहे थे। इस अवसर पर श्योपुर के प्रभारी मंत्री राकेश शुक्ला, पूर्व मंत्री राम निवास रावत भी उपस्थित थे।


मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि किसानों को सिंचाई के लिए बिजली बिल में अधिक राशि न देनी पड़े इस उद्देश्य से तीन हार्स पॉवर और पांच हार्स पॉवर के संचालन पर सरकार की ओर से 90 प्रतिशत भुगतान करने का प्रावधान किया गया। प्रदेश के किसानों से 2600 रुपए प्रति क्विंटन की दर से गेहूं खरीदने, धान पर बोनस राशि देने के निर्णय लिए गए। राज्य सरकार किसानों के हित का आगे भी लगातार ध्यान रखेगी।


श्योपुर की विशेषताओं पर बोले मुख्यमंत्री डॉ. यादव


मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि श्योपुर जिले में परिश्रमी किसानों ने कृषि के साथ दुग्ध उत्पादन में भी विशेष सहयोग दिया है। जिले में पशुपालन का प्रमुख हिस्सा गौ पालन है और गौ माता के सम्मान की भी परम्परा है। श्योपुर जिले में पालपुर कूनो में चीतों की बसाहट के बाद उनकी दूसरी और तीसरी पीढ़ी सामने आ रही है। निश्चित ही जिले में पर्यटन के माध्यम से अर्थ व्यवस्था को सशक्त बनाने के प्रयास सफल हो रहे हैं। आने वाले समय में इस क्षेत्र में बेहतर परिणाम दिखाई देंगे।



ये भी पढ़ें
सीएम की घोषणा,कटंगी और पौड़ी बनेगी तहसील,लाड़ली बहना योजना सम्मेलन में शामिल हुए सीएम
...

Madhya Pradesh

See all →
Ramakant Shukla
जबलपुर में भीषण सड़क हादसा, एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत
मध्यप्रदेश में रफ्तार का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है। जबलपुर में ऑटो और बाइक की टक्कर में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई।
54 views • 1 hour ago
Ramakant Shukla
मध्यप्रदेश सरकार का किसानों को बड़ा तोहफ़ा, 2600 रुपये क्विंटल MSP पर होगी गेहूं खरीदी, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया ऐलान
मध्यप्रदेश में लंबे समय से जारी गेहूं खरीदी दर को लेकर सस्पेंस खत्म हो गया है। सागर ज़िले के बंडा में आयोजित किसान सम्मेलन में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बड़ा ऐलान करते हुए बताया कि इस बार प्रदेश में गेहूं की खरीदी 2600 रुपये प्रति क्विंटल की दर से की जाएगी।
63 views • 2 hours ago
Richa Gupta
MP ओरछा में श्रीराम-जानकी विवाह महोत्सव, सवा लाख दीयों से जगमगाया कंचना घाट, 25 नवंबर को निकलेगी भगवान की पालकी
मध्य प्रदेश की धार्मिक नगरी ओरछा, जिसे अक्सर “अयोध्या” के रूप में जाना जाता है, में भगवान श्रीराम और माता जानकी के विवाह महोत्सव की पूर्व संध्या पर दीपों की झिलमिलाहट से नगर जगमगा उठा।
66 views • 2 hours ago
Richa Gupta
इन्दौर स्वच्छता और स्वाद के साथ स्वास्थ्य के क्षेत्र में भी बनाएगा विशेष पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि इंदौर ने स्वच्छता और स्वाद के क्षेत्र में विश्व में विशेष पहचान बनाई है। आज की मैराथन, इंदौर को स्वास्थ्य क्षेत्र में भी विशेष पहचान देगी।
53 views • 2 hours ago
Ramakant Shukla
ईएसबी की परीक्षा कैलेंडर में बड़ा बदलाव,चार प्रमुख भर्ती परीक्षाएं अगले साल तक टलीं
मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल ने अपने 2025 के परीक्षा कार्यक्रम में बड़ा परिवर्तन कर दिया है। जिन चार महत्वपूर्ण भर्ती और पात्रता परीक्षाओं का इंतजार लाखों अभ्यर्थी कर रहे थे, वे अब 2025 में आयोजित नहीं होंगी। इन परीक्षाओं के लिए न कोई नोटिफिकेशन जारी हुआ है और न ही रूलबुक तैयार की गई है। इस स्थिति से स्पष्ट है कि उम्मीदवारों को अब 2026 के नए शेड्यूल का इंतजार करना पड़ेगा।
60 views • 2 hours ago
Ramakant Shukla
मध्यप्रदेश में अगले 5 दिनों तक ठंड से राहत, कई शहरों में घने कोहरे का अलर्ट
मध्यप्रदेश के लोगों को शीतलहर से अगले 5 दिनों तक राहत मिलने वाली है। मौसम विभाग ने संकेत दिए हैं कि फिलहाल प्रदेश में कड़ाके की ठंड से कुछ राहत बनी रहेगी। हालांकि, कई जिलों में घने कोहरे की चेतावनी जारी की गई है, जहां विजिबिलिटी 100 मीटर से भी कम हो सकती है।
72 views • 3 hours ago
Richa Gupta
कृषक कल्याण पर सरकार सजग और संवेदनशील: सीएम डॉ. मोहन यादव
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि सरकार किसानों के हितों के लिए सजग और संवेदनशील है। कृषक कल्याण योजनाओं से खेती, आय और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिल रही है।
65 views • 3 hours ago
Richa Gupta
सीएम डॉ. मोहन यादव आज करेंगे पंचायत आत्मनिर्भरता कार्यशाला का शुभारंभ
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज राज्य स्तरीय कार्यशाला का शुभारंभ करेंगे। उद्देश्य—पंचायतों को आत्मनिर्भर और समृद्ध बनाना तथा ग्रामीण विकास को नई दिशा देना।
83 views • 3 hours ago
Ramakant Shukla
केन-बेतवा लिंक परियोजना से बुन्देलखंड में बहेगी विकास की गंगा - मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि केन-बेतवा लिंक परियोजना से बुन्देलखंड के हर खेत को पानी मिलेगा। इससे क्षेत्र में समृद्धि आएगी। किसान अपने खेतों को समृद्ध बनायें और किसी हालत में अपनी कृषि भूमि न बेचें। केन-बेतवा लिंक परियोजना से आने वाला समय कृषि के लिये बहुत लाभकारी होगा। मुख्यमंत्री ने कहा है कि किसानों का सर्वांगीण विकास सरकार की प्राथमिकता है। मध्यप्रदेश में खेती के साथ साथ पशुपालन को भी बढ़ावा दिया जा रहा है।
53 views • 15 hours ago
Ramakant Shukla
विरासत से विकास के पथ पर अग्रसर है गंजबासौदा, त्योंदा में कॉलेज और ग्यारसपुर को नगर पंचायत बनाने की घोषणा
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि राष्ट्रवादी विचार धारा का केन्द्र रहा विदिशा जिला, राजमाता सिंधिया, पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी और पूर्व केन्द्रीय मंत्री श्रद्धेय सुषमा स्वराज्य की कर्म भूमि रही है। वर्तमान में यह क्षेत्र कृषि, उद्योग और व्यापार-व्यवसाय में महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है। गंजबासौदा विरासत से विकास के पथ पर अग्रसर है।
47 views • 17 hours ago
...