केन-बेतवा लिंक परियोजना से बुन्देलखंड में बहेगी विकास की गंगा - मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि केन-बेतवा लिंक परियोजना से बुन्देलखंड के हर खेत को पानी मिलेगा। इससे क्षेत्र में समृद्धि आएगी। किसान अपने खेतों को समृद्ध बनायें और किसी हालत में अपनी कृषि भूमि न बेचें। केन-बेतवा लिंक परियोजना से आने वाला समय कृषि के लिये बहुत लाभकारी होगा। मुख्यमंत्री ने कहा है कि किसानों का सर्वांगीण विकास सरकार की प्राथमिकता है। मध्यप्रदेश में खेती के साथ साथ पशुपालन को भी बढ़ावा दिया जा रहा है।
Img Banner
profile
Ramakant Shukla
Created AT: 4 hours ago
35
0
...


मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि केन-बेतवा लिंक परियोजना से बुन्देलखंड के हर खेत को पानी मिलेगा। इससे क्षेत्र में समृद्धि आएगी। किसान अपने खेतों को समृद्ध बनायें और किसी हालत में अपनी कृषि भूमि न बेचें। केन-बेतवा लिंक परियोजना से आने वाला समय कृषि के लिये बहुत लाभकारी होगा। मुख्यमंत्री ने कहा है कि किसानों का सर्वांगीण विकास सरकार की प्राथमिकता है। मध्यप्रदेश में खेती के साथ साथ पशुपालन को भी बढ़ावा दिया जा रहा है। पशुपालन के माध्यम से दुग्ध उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए गौशाला खोलने के लिए अनुदान राज्य सरकार दे रही है। मध्यप्रदेश को दुग्ध उत्पादन के क्षेत्र में नंबर वन बनाने का कार्य किया जाएगा। प्रदेश में दुग्ध उत्पादन बढाने के लिए 25 गायों के साथ गौशाला खोलने पर 40 लाख रुपए में से 10 लाख तक का अनुदान देने का कार्य मध्यप्रदेश सरकार द्वारा किया जा रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव रविवार को सागर जिले की तहसील बण्डा में सांदीपनि विद्यालय भवन के लोकार्पण समारोह को संबोधित कर रहे थे।

मुख्यमंत्री ने बण्डा में किया नवनिर्मित सांदीपनि विद्यालय भवन का लोकार्पण

मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने 50.65 करोड़ रुपए के 16 निर्माण कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया। साथ ही सागर जिले की बहुप्रतीक्षित लांच नदी परियोजना की स्वीकृति की घोषणा की। शाहगढ़ में सिविल अस्पताल बनाने, बण्डा में सर्वसुविधा युक्त स्टेडियम, सिविल अस्पताल, बण्डा में पोस्टमार्टम हाउस, बण्डा क्षेत्र में राखसी, चकेरी, विनेयका में भवन विहीन स्कूलों के लिए भवन बनाने की घोषणा भी की।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश को देश का नम्बर वन प्रांत बनाने के लिए सभी तरह के प्रयास किए जा रहे हैं। दानवीर डॉ. हरीसिंह गौर द्वारा स्थापित विश्वविद्यालय को केंद्रीय विश्वविद्यालय बनाया गया। विद्यार्थियों के हित में वीरांगना अवंति बाई लोधी विश्वविद्यालय प्रारंभ कर नई सुविधा उपलब्ध करवाई गई। शीघ्र ही कृषि के क्षेत्र में बुंदेलखंड पंजाब और हरियाणा को पीछे छोड़ देगा। सागर जिले सहित सागर संभाग के सभी जिलों में विकास की गंगा बहेगी।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि तहसील मुख्यालय बण्डा में आज लगभग 31 करोड़ रुपए की लागत से नव निर्मित सर्वसुविधा युक्त सांदीपनि विद्यालय भवन का लोकार्पण किया गया है। इस विद्यालय में सभी सुविधाएं उपलब्ध हैं। उन्होंने कहा है कि बण्डा क्षेत्र में सर्वसुविधा युक्त स्कूल भवन के निर्माण से इस क्षेत्र के विद्यार्थियों को सीधा लाभ होगा। मुख्यमंत्री ने कहा है कि बण्डा में बने सांदीपनि विद्यालय का भवन बहुत ही अद्भुत और सर्व-सुविधा युक्त है। सांदीपनि विद्यालय परियोजना मध्यप्रदेश शासन की एक महत्वाकांक्षी पहल है, जो गरीब वर्ग के विद्यार्थियों को भी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विज़न के साथ प्रारंभ की गई है।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि गुणवत्तापूर्ण और रोजगारपरक शिक्षा ही किसी देश की मजबूती का आधार है। बेहतर शिक्षा के बूते ही भारत आज दुनिया का सबसे बड़ा गणतंत्र बनकर प्रगति के पथ पर अग्रसर है। मध्यप्रदेश सरकार बच्चों के सुनहरे भविष्य के लिए उन्हें उच्च-गुणवत्ता युक्त शिक्षा और सभी सुविधाएँ प्रदान करने के लिए संकल्पित है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में संचालित सांदीपनि विद्यालय विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के केंद्र बनकर उभरे हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रदेश में 01 दिसंबर से प्रदेशव्यापी गीता जयंती उत्सव मनाया जाएगा। प्रदेश सरकार द्वारा सभी नगरीय निकायों में गीता भवन बनाए जा रहे हैं। सभी जिलों के प्रत्येक जनपद पंचायत में वृंदावन ग्राम एवं गीता भवन बनाए जाएंगे।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रदेश में किसानों के हित में भावान्तर योजना लागू की गई है। भावांतर जैसी योजनाओं के क्रियान्वयन के लिए वित्तीय साधन आड़े नहीं आएंगे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण की शिक्षा स्थली उज्जैन सहित अनेक ऐसे स्थानों को तीर्थ स्थल बनाने का निर्णय लिया गया है, जहां कृष्ण कन्हैया के चरण पड़े। मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने कहा कि बुंदेलखंड की धरती साहस और शौर्य की भूमि है। स्वतंत्रता की प्राप्ति के लिए यहां संघर्ष का इतिहास है। यहां आज आनंददायक वातावरण है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि हाल ही में होटल ओबेराय के माध्यम से छतरपुर और पन्ना के मध्य पर्यटन विकास का महत्वपूर्ण कदम उठाया है।

खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्त सरंक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने कहा है कि बुन्देलखंड क्षेत्र खनिज संपदा का भण्डार है, बुन्देलखंड में निवेश का अच्छा मौका है। उन्होंने कहा कि भविष्य में बण्डा अग्रणी क्षेत्र के रूप में विकसित होगा। सांसद दमोह संसदीय क्षेत्र राहुल सिंह लोधी एवं विधायक बण्डा वीरेन्द्र सिंह ने भी संबोधित किया। समारोह में मुख्यमंत्री द्वारा सागर जिले की बंडा तहसील के ग्राम क्वायला के शहीद राजेश यादव के पिता को सम्मानित किया गया। मुख्यमंत्री ने बण्डा क्षेत्र के ग्राम पंचायत लिधौरा की मूल निवासी क्रिकेटर क्रांतिगौड़ के पिता को भी सम्मानित किया।


उत्कृष्ट प्रतिभागियों का सम्मान और हितलाभ वितरण

मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने बण्डा में आयोजित समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित किया और विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के अंतर्गत पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ प्रदान किया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बुंदेली वाद्ययंत्र और बुंदेली प्रस्तुतियां प्रस्तुत करने वाले कलाकारों की सराहना की। उन्होंने कलाकारों को गले लगाकर आशीर्वाद दिया।

प्रदर्शनी का किया अवलोकन

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सागर जिले के बंडा में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन किया जहां उन्होंने जैविक खेती की सराहना की। साथ ही उन्होंने किसान भाइयों से हैप्पी सीडर एवं सुपर सीडर की उपयोग करने की अपील भी की, जिससे नरवाई का प्रबंध सही प्रकार से हो सकेगा और वायु प्रदूषण भी नहीं होगा। उन्होंने बण्डा वृहद सिंचाई परियोजना, उद्यानिकी तथा खाद्य प्रसंस्करण विभाग, किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग, आत्म निर्भर भारत प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उन्नयन योजना, एक जिला-एक उत्पाद, समग्र शिक्षा संचालित योजनाओं द्वारा लगाई गई प्रर्शनी का अवलोकन किया। साथ ही स्व-सहायता समूह की महिला सदस्यों द्वारा मिलेट से बनाई गई खाद्य सामग्री का स्वाद चखा।

मुख्यमंत्री बने शिक्षक, छात्रों से किया संवाद और दिए ये टिप्स

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बण्डा में नवनिर्मित सर्वसुविधायुक्त संदीपनी विद्यालय का विधिवत शुभारंभ कर विभिन्न कक्षाओं में पहुंचे विद्यार्थियों से संवाद कर शिक्षक की भूमिका निभाई। उन्होंने एक शिक्षक के रूप में छात्र-छात्राओं से उनकी पढ़ाई लिखाई की जानकारी ली और उनकी भविष्य की योजना को जाना। मुख्यमंत्री के साथ सहज संवाद के दौरान छात्र-छात्राओं ने अपनी भविष्य की प्लानिंग साझा की। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बच्चों को देश की आजादी के नायकों के बारे में बताया और कहा कि देश के सुनहरे भविष्य के लिए अच्छे किसान, अच्छे सैनिक, अच्छे नेता, डॉक्टर, इंजीनियर, वैज्ञानिक चाहिए। उन्होंने बच्चों से स्नेही अपील करते हुए कहा कि आप सभी विद्यार्थी अपनी बहुमुखी प्रतिभा से राष्ट्र और प्रदेश का नाम रोशन करें और देश एवं प्रदेश को समृध्द बनाये। मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ खेलकूद एवं अन्य गतिविधियों में भी मन लगाकर मेहनत करने की समझाईश दी। उन्होंने छात्रों को समय प्रबंधन, नियमित व्यायाम और डिजिटल दुनिया के सही उपयोग के टिप्स भी दिए।

ये भी पढ़ें
सीएम की घोषणा,कटंगी और पौड़ी बनेगी तहसील,लाड़ली बहना योजना सम्मेलन में शामिल हुए सीएम
...

Madhya Pradesh

See all →
Ramakant Shukla
केन-बेतवा लिंक परियोजना से बुन्देलखंड में बहेगी विकास की गंगा - मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि केन-बेतवा लिंक परियोजना से बुन्देलखंड के हर खेत को पानी मिलेगा। इससे क्षेत्र में समृद्धि आएगी। किसान अपने खेतों को समृद्ध बनायें और किसी हालत में अपनी कृषि भूमि न बेचें। केन-बेतवा लिंक परियोजना से आने वाला समय कृषि के लिये बहुत लाभकारी होगा। मुख्यमंत्री ने कहा है कि किसानों का सर्वांगीण विकास सरकार की प्राथमिकता है। मध्यप्रदेश में खेती के साथ साथ पशुपालन को भी बढ़ावा दिया जा रहा है।
35 views • 4 hours ago
Ramakant Shukla
विरासत से विकास के पथ पर अग्रसर है गंजबासौदा, त्योंदा में कॉलेज और ग्यारसपुर को नगर पंचायत बनाने की घोषणा
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि राष्ट्रवादी विचार धारा का केन्द्र रहा विदिशा जिला, राजमाता सिंधिया, पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी और पूर्व केन्द्रीय मंत्री श्रद्धेय सुषमा स्वराज्य की कर्म भूमि रही है। वर्तमान में यह क्षेत्र कृषि, उद्योग और व्यापार-व्यवसाय में महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है। गंजबासौदा विरासत से विकास के पथ पर अग्रसर है।
35 views • 5 hours ago
Ramakant Shukla
गंजबासौदा में बोले सीएम… 'मप्र में गरीब, युवा, किसान और महिला सभी के विकास का रोडमैप...'
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव गंजबासौदा में विभिन्न विकास कार्यों के लोकार्पण और भूमि-पूजन कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने नवनिर्मित अस्पताल भवन का लोकार्पण भी किया।
45 views • 6 hours ago
Sanjay Purohit
MP में फाइनल होगी 2035 की युद्ध नीति, सेना के टॉप कमांडर-एक्सपर्ट्स करेंगे मंथन
महू के आर्मी वॉर कॉलेज में 24-25 नवंबर को सेना का दो दिनी सेमिनार होगा। इसमें सीनियर मिलिट्री कमांडर, स्ट्रैटेजिक थिंकर्स, एकेडेमियर और इंडस्ट्री के सब्जेक्ट मैटर एक्सपर्ट, टेक्नोलॉजिस्ट और वेटरन्स एक साथ विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श करेंगे।
34 views • 10 hours ago
Sanjay Purohit
MP भाजपा ने श्याम टेलर को युवा मोर्चा और अश्विनी परांजपे को महिला मोर्चा अध्यक्ष बनाया
मध्य प्रदेश भाजपा संगठन में बड़ा बदलाव करते हुए युवा मोर्चा और महिला मोर्चा के नए अध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं। श्याम टेलर को BJYM की कमान और अश्विनी परांजपे को महिला मोर्चा का नेतृत्व सौंपा गया है।
50 views • 10 hours ago
Sanjay Purohit
मध्य प्रदेश में दिखने लगा कोहरे का असर, शीतलहर की चपेट में प्रदेश के कई शहर
प्रदेश में कड़ाके की ठंड का दौर शुरू हो गया है। जिन इलाकों में अभी तक ठंड से थोड़ी राहत मानी जा रही थी, वहां भी लोग जमकर ठिठुर रहे हैं। शनिवार को पचमढ़ी 6.2 डिग्री के साथ सबसे ठंडा रहा। सुबह और देर रात में कोहरे की चादर छाने लगी है।
38 views • 12 hours ago
Ramakant Shukla
मध्यप्रदेश में ठंड से मिली थोड़ी राहत, कई शहरों में तापमान बढ़ा
लगातार बढ़ती ठंड के बीच अब मध्यप्रदेश के लोगों को कुछ राहत मिलने लगी है। बीते दो दिनों में तापमान में अचानक बढ़ोतरी दर्ज की गई है। भोपाल और इंदौर में अधिकतम तापमान में औसतन 4 डिग्री की बढ़ोतरी देखी गई, जबकि पचमढ़ी अब भी प्रदेश का सबसे ठंडा शहर बना हुआ है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में और वृद्धि की संभावना जताई है।
45 views • 14 hours ago
Ramakant Shukla
सरकार ने बढ़ाया सोयाबीन का मॉडल रेट, 15 दिनों में 265 रुपए की बढ़ोतरी
मध्यप्रदेश के किसानों के लिए बड़ी राहत की खबर है। राज्य सरकार ने सोयाबीन फसल का मॉडल रेट एक बार फिर बढ़ा दिया है, जिसके बाद भावांतर योजना के तहत किसानों को मिलने वाला लाभ सीधे बढ़ जाएगा। नए संशोधित दर के अनुसार अब सोयाबीन का मॉडल रेट 4285 रुपए प्रति क्विंटल तय किया गया है।
44 views • 14 hours ago
Richa Gupta
ग्रीन एनर्जी राष्ट्र के विकास का मजबूत आधार: CM डॉ. मोहन यादव
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शनिवार को हरित ऊर्जा क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य कर रही ग्रीनको कंपनी के हैदराबाद स्थित मुख्यालय का दौरा किया।
105 views • 2025-11-22
Richa Gupta
MP BJP में बड़ा फेरबदल: मनोरंजन मिश्रा मोर्चा प्रभारी, तिवारी को नई जिम्मेदारी
MP बीजेपी संगठन में बड़ा बदलाव किया गया है। मनोरंजन मिश्रा को प्रदेश मोर्चा प्रभारी और आशुतोष तिवारी को प्रकोष्ठ प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
125 views • 2025-11-22
...