गंजबासौदा में बोले सीएम… 'मप्र में गरीब, युवा, किसान और महिला सभी के विकास का रोडमैप...'
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव गंजबासौदा में विभिन्न विकास कार्यों के लोकार्पण और भूमि-पूजन कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने नवनिर्मित अस्पताल भवन का लोकार्पण भी किया।
Img Banner
profile
Ramakant Shukla
Created AT: 2 hours ago
33
0
...

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव गंजबासौदा में विभिन्न विकास कार्यों के लोकार्पण और भूमि-पूजन कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने नवनिर्मित अस्पताल भवन का लोकार्पण भी किया।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में मध्यप्रदेश में गरीब, युवा, अन्नदाता और महिलाओं के कल्याण के लिए ठोस रोडमैप तैयार किया गया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि सर्वे भवन्तु सुखिनः, सर्वे सन्तु निरामयाः के मंत्र के साथ हम सभी के कल्याण की भावना से काम कर रहे हैं।



मुख्यमंत्री ने कहा कि वसुधैव कुटुम्बकम् की इस धरती पर हम प्रकृति से प्रेम करते हैं और सभी को साथ लेकर आगे बढ़ने का संकल्प लेते हैं। उन्होंने आश्वासन दिया कि मध्यप्रदेश सरकार जनता के सभी प्रस्तावों के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री ने 32 करोड़ की लागत से बने अस्पताल और 13 करोड़ रुपये से निर्मित विभिन्न मार्गों का लोकार्पण किया। इसके साथ ही 85 करोड़ रुपये के 28 विकास कार्यों का भूमिपूजन भी किया।


मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बताया कि प्रदेश में अब पर्याप्त बिजली उपलब्ध है। हर वह किसान, जिसने पंजीयन कराया है, उसे भावांतर की राशि मिल रही है। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार मिलकर अपने सभी वादों को पूरा कर रही हैं।

ये भी पढ़ें
सीएम की घोषणा,कटंगी और पौड़ी बनेगी तहसील,लाड़ली बहना योजना सम्मेलन में शामिल हुए सीएम
...

Madhya Pradesh

See all →
Ramakant Shukla
विरासत से विकास के पथ पर अग्रसर है गंजबासौदा, त्योंदा में कॉलेज और ग्यारसपुर को नगर पंचायत बनाने की घोषणा
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि राष्ट्रवादी विचार धारा का केन्द्र रहा विदिशा जिला, राजमाता सिंधिया, पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी और पूर्व केन्द्रीय मंत्री श्रद्धेय सुषमा स्वराज्य की कर्म भूमि रही है। वर्तमान में यह क्षेत्र कृषि, उद्योग और व्यापार-व्यवसाय में महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है। गंजबासौदा विरासत से विकास के पथ पर अग्रसर है।
21 views • 1 hour ago
Ramakant Shukla
गंजबासौदा में बोले सीएम… 'मप्र में गरीब, युवा, किसान और महिला सभी के विकास का रोडमैप...'
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव गंजबासौदा में विभिन्न विकास कार्यों के लोकार्पण और भूमि-पूजन कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने नवनिर्मित अस्पताल भवन का लोकार्पण भी किया।
33 views • 2 hours ago
Sanjay Purohit
MP में फाइनल होगी 2035 की युद्ध नीति, सेना के टॉप कमांडर-एक्सपर्ट्स करेंगे मंथन
महू के आर्मी वॉर कॉलेज में 24-25 नवंबर को सेना का दो दिनी सेमिनार होगा। इसमें सीनियर मिलिट्री कमांडर, स्ट्रैटेजिक थिंकर्स, एकेडेमियर और इंडस्ट्री के सब्जेक्ट मैटर एक्सपर्ट, टेक्नोलॉजिस्ट और वेटरन्स एक साथ विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श करेंगे।
27 views • 5 hours ago
Sanjay Purohit
MP भाजपा ने श्याम टेलर को युवा मोर्चा और अश्विनी परांजपे को महिला मोर्चा अध्यक्ष बनाया
मध्य प्रदेश भाजपा संगठन में बड़ा बदलाव करते हुए युवा मोर्चा और महिला मोर्चा के नए अध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं। श्याम टेलर को BJYM की कमान और अश्विनी परांजपे को महिला मोर्चा का नेतृत्व सौंपा गया है।
41 views • 5 hours ago
Sanjay Purohit
मध्य प्रदेश में दिखने लगा कोहरे का असर, शीतलहर की चपेट में प्रदेश के कई शहर
प्रदेश में कड़ाके की ठंड का दौर शुरू हो गया है। जिन इलाकों में अभी तक ठंड से थोड़ी राहत मानी जा रही थी, वहां भी लोग जमकर ठिठुर रहे हैं। शनिवार को पचमढ़ी 6.2 डिग्री के साथ सबसे ठंडा रहा। सुबह और देर रात में कोहरे की चादर छाने लगी है।
34 views • 7 hours ago
Ramakant Shukla
मध्यप्रदेश में ठंड से मिली थोड़ी राहत, कई शहरों में तापमान बढ़ा
लगातार बढ़ती ठंड के बीच अब मध्यप्रदेश के लोगों को कुछ राहत मिलने लगी है। बीते दो दिनों में तापमान में अचानक बढ़ोतरी दर्ज की गई है। भोपाल और इंदौर में अधिकतम तापमान में औसतन 4 डिग्री की बढ़ोतरी देखी गई, जबकि पचमढ़ी अब भी प्रदेश का सबसे ठंडा शहर बना हुआ है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में और वृद्धि की संभावना जताई है।
38 views • 9 hours ago
Ramakant Shukla
सरकार ने बढ़ाया सोयाबीन का मॉडल रेट, 15 दिनों में 265 रुपए की बढ़ोतरी
मध्यप्रदेश के किसानों के लिए बड़ी राहत की खबर है। राज्य सरकार ने सोयाबीन फसल का मॉडल रेट एक बार फिर बढ़ा दिया है, जिसके बाद भावांतर योजना के तहत किसानों को मिलने वाला लाभ सीधे बढ़ जाएगा। नए संशोधित दर के अनुसार अब सोयाबीन का मॉडल रेट 4285 रुपए प्रति क्विंटल तय किया गया है।
40 views • 9 hours ago
Richa Gupta
ग्रीन एनर्जी राष्ट्र के विकास का मजबूत आधार: CM डॉ. मोहन यादव
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शनिवार को हरित ऊर्जा क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य कर रही ग्रीनको कंपनी के हैदराबाद स्थित मुख्यालय का दौरा किया।
103 views • 2025-11-22
Richa Gupta
MP BJP में बड़ा फेरबदल: मनोरंजन मिश्रा मोर्चा प्रभारी, तिवारी को नई जिम्मेदारी
MP बीजेपी संगठन में बड़ा बदलाव किया गया है। मनोरंजन मिश्रा को प्रदेश मोर्चा प्रभारी और आशुतोष तिवारी को प्रकोष्ठ प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
122 views • 2025-11-22
Sanjay Purohit
ड्राय फ्रूट और भांग से हुआ बाबा महाकाल का दिव्य श्रृंगार
अगहन मास शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि पर शनिवार सुबह उज्जैन के विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में भव्य भस्म आरती हुई। इस विशेष अवसर पर हजारों श्रद्धालु सुबह से ही मंदिर पहुंच गए और कतार में लगकर बाबा महाकाल के दर्शन किए। सुबह चार बजे बाबा महाकाल का जागरण किया गया। इसके बाद पुजारियों ने बाबा का सुंदर श्रृंगार डॉयफ्रूट और भांग से किया।
55 views • 2025-11-22
...