विरासत से विकास के पथ पर अग्रसर है गंजबासौदा, त्योंदा में कॉलेज और ग्यारसपुर को नगर पंचायत बनाने की घोषणा
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि राष्ट्रवादी विचार धारा का केन्द्र रहा विदिशा जिला, राजमाता सिंधिया, पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी और पूर्व केन्द्रीय मंत्री श्रद्धेय सुषमा स्वराज्य की कर्म भूमि रही है। वर्तमान में यह क्षेत्र कृषि, उद्योग और व्यापार-व्यवसाय में महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है। गंजबासौदा विरासत से विकास के पथ पर अग्रसर है।
Img Banner
profile
Ramakant Shukla
Created AT: 4 hours ago
33
0
...

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि राष्ट्रवादी विचार धारा का केन्द्र रहा विदिशा जिला, राजमाता सिंधिया, पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी और पूर्व केन्द्रीय मंत्री श्रद्धेय सुषमा स्वराज्य की कर्म भूमि रही है। वर्तमान में यह क्षेत्र कृषि, उद्योग और व्यापार-व्यवसाय में महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है। गंजबासौदा विरासत से विकास के पथ पर अग्रसर है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व और मार्गदर्शन में राज्य सरकार अन्नदाता, गरीब, महिला और युवाओं के कल्याण के लिए समर्पित है। सनातन संस्कृति को सर्वेभवन्तु सुखिनं:-सर्वे संतु निरामया: और वसुधैव कुटुम्बकम् के भाव के अनुसार सबके कल्याण के लिए राज्य सरकार समर्पित भाव से कार्य कर रही है। समाज के अंतिम पंक्ति के अंतिम व्यक्ति तक जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास गतिविधियों का लाभ पहुंचाना हमारा उद्देश्य है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव रविवार को विदिशा जिले के गंजबासौदा में सिविल अस्पताल के नवनिर्मित भवन के लोकार्पण सहित अन्य विकास कार्यों के लोकार्पण और भूमिपूजन को कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने त्योंदा में कॉलेज खोलने, ग्यारसपुर को नगर पंचायत बनाने, गंजबासौदा नगर पालिका की सीमा बढ़ाने, गंजबासौद में नर्सिंग और पैरामेडिकल कॉलेज आरंभ करने की घोषणा भी की। कार्यक्रम का शुभारंभ कन्या-पूजन के साथ हुआ।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि किसानों, महिलाओं और युवाओं के बेहतरी के लिए राज्य सरकार द्वारा विभिन्न गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। नदी जोड़ो अभियान के अंतर्गत प्रदेश में सिंचाई का रकबा बढ़ाने और हर खेत तक पानी पहुंचाने के लक्ष्य का कार्य जारी है। भावान्तर योजना से सोयाबीन का वाजिब मूल्य दिलाते हुए किसानों के हक के पैसे उनके खातों में भेजे जा रहे हैं। किसानों से गेंहूँ की खरीदी भी 2600 रुपये प्रति क्विंटल की दर से की जाएगी। महिला सशक्तिकरण के लिए लाड़ली बहना योजना की राशि बढ़ाकर 1500 रुपये प्रति माह की गई है। उद्योगों में काम करने वाली बहनों को 5 हजार रुपये प्रतिमाह दिलाने के उद्देश्य से नारी सशक्तिकरण योजना के तहत उद्योगों को राशि उपलब्ध कराई जा रही है। प्रदेश में हर युवा को रोजगार से जोड़ते हुए उनकी जिन्दगी बेहतर बनाने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध है।

150 करोड़ रुपए की लागत वाले 54 विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि बासौदा को 150 करोड़ रुपये की लागत से 54 विकास कार्यों की सौगात मिली है। इसमें 32 करोड़ 42 लाख रुपये की लागत से बने 150 बिस्तरीय नवीन सिविल अस्पताल लोकार्पित किया गया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जमांधर नदी पर 4 करोड़ की लागत से बने ब्रिज, 13 करोड़ 21 लाख रुपये की लागत से निर्मित विभिन मार्गों, लगभग 3 करोड़ रुपये की लागत से 04 केवी उपकेन्द्र में ट्रांसफार्मर, लगभग 8 करोड़ रुपये की लागत से 11 ग्रामो में नलजल योजनाओं, 1 करोड़ 50 लाख रुपये की लागत से सब जेल गंजबासौदा में 40 बंदियों के लिए बनी जेल बैरक, 1 करोड़ 79 लाख रुपये की लागत से बने सीएचओ आवास सहित 03 उप स्वास्थ्य केंद्र भवनों का लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने 85 करोड़ 84 लाख रुपये की लागत से 28 विकास कायों का भूमिपूजन भी किया।

मध्यप्रदेश के विकास में कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी

केंद्रीय कृषि किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि मध्यप्रदेश के विकास में कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी। केंद्र और राज्य सरकार दोनों मिलकर प्रदेश के विकास की गति को आगे बढ़ाएंगे। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में विकास का एक नया अध्याय लिखा जा रहा है। प्रदेश में कृषि, उद्योग, स्वास्थ्य, सिंचाई, सड़क और पेयजल सहित विभिन्न बुनियादी सुविधाओं के साथ रोजगार के अवसर भी बढ़ रहे हैं। भारत सरकार की योजनाओं को मध्यप्रदेश में गति देने के लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव लगातार प्रयास कर रहे हैं और उनका पूरा सहयोग मिल रहा है। विदिशा जिला और बासौदा से मेरा वर्षों से संबंध रहा है। यहां की जनता में मेरे लिए अद्भुत प्रेम है, मेरी सांसों और हृदय में यहां की जनता बसती है। यहां के विकास के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे।

केन्द्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मुझे कृषि एवं ग्रामीण विकास की जिम्मेदारी सौंपी है जिसका निर्वहन करने में कोई कसर नहीं रहने दी जाएगी। कृषि को उद्यानिकी और पशुपालन से जोड़कर और अधिक आगे बढ़ाया जाएगा। प्रदेश में कृषि- उद्योग के क्षेत्र में नया चमत्कार कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि बेतवा नदी का पानी पाराशरी नदी में डालने का प्रयास किया जाए। यहां की मिट्टी सोना उगलती है लेकिन यहां पत्थरों सहित विभिन्न प्रकार की खदानें मौजूद है। बासौदा को उद्योग के क्षेत्र में आगे बढ़ाया जा सकता है।

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में गौरवशाली, वैभवशाली और शक्तिशाली भारत का निर्माण हो रहा है। किसानों की तरक्की के लिए विभिन्न प्रकार के कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी की मंशानुसार स्वदेशी वस्तुओं का उपयोग करने और प्रोत्साहित करने की अपील की। उन्होंने नशा मुक्ति अभियान में सभी के सहयोग के लिए आह्वान किया। केन्द्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश में महिला सशक्तिकरण के लिए किये जा रहे प्रयासों की सराहना की।


ये भी पढ़ें
सीएम की घोषणा,कटंगी और पौड़ी बनेगी तहसील,लाड़ली बहना योजना सम्मेलन में शामिल हुए सीएम
...

Madhya Pradesh

See all →
Ramakant Shukla
केन-बेतवा लिंक परियोजना से बुन्देलखंड में बहेगी विकास की गंगा - मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि केन-बेतवा लिंक परियोजना से बुन्देलखंड के हर खेत को पानी मिलेगा। इससे क्षेत्र में समृद्धि आएगी। किसान अपने खेतों को समृद्ध बनायें और किसी हालत में अपनी कृषि भूमि न बेचें। केन-बेतवा लिंक परियोजना से आने वाला समय कृषि के लिये बहुत लाभकारी होगा। मुख्यमंत्री ने कहा है कि किसानों का सर्वांगीण विकास सरकार की प्राथमिकता है। मध्यप्रदेश में खेती के साथ साथ पशुपालन को भी बढ़ावा दिया जा रहा है।
33 views • 2 hours ago
Ramakant Shukla
विरासत से विकास के पथ पर अग्रसर है गंजबासौदा, त्योंदा में कॉलेज और ग्यारसपुर को नगर पंचायत बनाने की घोषणा
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि राष्ट्रवादी विचार धारा का केन्द्र रहा विदिशा जिला, राजमाता सिंधिया, पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी और पूर्व केन्द्रीय मंत्री श्रद्धेय सुषमा स्वराज्य की कर्म भूमि रही है। वर्तमान में यह क्षेत्र कृषि, उद्योग और व्यापार-व्यवसाय में महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है। गंजबासौदा विरासत से विकास के पथ पर अग्रसर है।
33 views • 4 hours ago
Ramakant Shukla
गंजबासौदा में बोले सीएम… 'मप्र में गरीब, युवा, किसान और महिला सभी के विकास का रोडमैप...'
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव गंजबासौदा में विभिन्न विकास कार्यों के लोकार्पण और भूमि-पूजन कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने नवनिर्मित अस्पताल भवन का लोकार्पण भी किया।
43 views • 5 hours ago
Sanjay Purohit
MP में फाइनल होगी 2035 की युद्ध नीति, सेना के टॉप कमांडर-एक्सपर्ट्स करेंगे मंथन
महू के आर्मी वॉर कॉलेज में 24-25 नवंबर को सेना का दो दिनी सेमिनार होगा। इसमें सीनियर मिलिट्री कमांडर, स्ट्रैटेजिक थिंकर्स, एकेडेमियर और इंडस्ट्री के सब्जेक्ट मैटर एक्सपर्ट, टेक्नोलॉजिस्ट और वेटरन्स एक साथ विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श करेंगे।
33 views • 8 hours ago
Sanjay Purohit
MP भाजपा ने श्याम टेलर को युवा मोर्चा और अश्विनी परांजपे को महिला मोर्चा अध्यक्ष बनाया
मध्य प्रदेश भाजपा संगठन में बड़ा बदलाव करते हुए युवा मोर्चा और महिला मोर्चा के नए अध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं। श्याम टेलर को BJYM की कमान और अश्विनी परांजपे को महिला मोर्चा का नेतृत्व सौंपा गया है।
49 views • 8 hours ago
Sanjay Purohit
मध्य प्रदेश में दिखने लगा कोहरे का असर, शीतलहर की चपेट में प्रदेश के कई शहर
प्रदेश में कड़ाके की ठंड का दौर शुरू हो गया है। जिन इलाकों में अभी तक ठंड से थोड़ी राहत मानी जा रही थी, वहां भी लोग जमकर ठिठुर रहे हैं। शनिवार को पचमढ़ी 6.2 डिग्री के साथ सबसे ठंडा रहा। सुबह और देर रात में कोहरे की चादर छाने लगी है।
37 views • 10 hours ago
Ramakant Shukla
मध्यप्रदेश में ठंड से मिली थोड़ी राहत, कई शहरों में तापमान बढ़ा
लगातार बढ़ती ठंड के बीच अब मध्यप्रदेश के लोगों को कुछ राहत मिलने लगी है। बीते दो दिनों में तापमान में अचानक बढ़ोतरी दर्ज की गई है। भोपाल और इंदौर में अधिकतम तापमान में औसतन 4 डिग्री की बढ़ोतरी देखी गई, जबकि पचमढ़ी अब भी प्रदेश का सबसे ठंडा शहर बना हुआ है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में और वृद्धि की संभावना जताई है।
43 views • 13 hours ago
Ramakant Shukla
सरकार ने बढ़ाया सोयाबीन का मॉडल रेट, 15 दिनों में 265 रुपए की बढ़ोतरी
मध्यप्रदेश के किसानों के लिए बड़ी राहत की खबर है। राज्य सरकार ने सोयाबीन फसल का मॉडल रेट एक बार फिर बढ़ा दिया है, जिसके बाद भावांतर योजना के तहत किसानों को मिलने वाला लाभ सीधे बढ़ जाएगा। नए संशोधित दर के अनुसार अब सोयाबीन का मॉडल रेट 4285 रुपए प्रति क्विंटल तय किया गया है।
43 views • 13 hours ago
Richa Gupta
ग्रीन एनर्जी राष्ट्र के विकास का मजबूत आधार: CM डॉ. मोहन यादव
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शनिवार को हरित ऊर्जा क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य कर रही ग्रीनको कंपनी के हैदराबाद स्थित मुख्यालय का दौरा किया।
104 views • 2025-11-22
Richa Gupta
MP BJP में बड़ा फेरबदल: मनोरंजन मिश्रा मोर्चा प्रभारी, तिवारी को नई जिम्मेदारी
MP बीजेपी संगठन में बड़ा बदलाव किया गया है। मनोरंजन मिश्रा को प्रदेश मोर्चा प्रभारी और आशुतोष तिवारी को प्रकोष्ठ प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
125 views • 2025-11-22
...