डायल-112 सेवा त्वरित प्रक्रिया और सहायता का है वादा- CM डॉ. मोहन यादव
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि समाज की व्यवस्थाओं में पुलिस की अहम भूमिका है। डायल 112 के शुभारंभ के लिए मध्यप्रदेश पुलिस बधाई की पात्र है। डायल 112 पुलिस की तत्परता बढ़ाने की नई पहल है यह आपातकालीन नंबर सुरक्षित समाज के ईको सिस्टम का आधार बनेगा।
Img Banner
profile
Ramakant Shukla
Created AT: 7 hours ago
21
0
...

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि समाज की व्यवस्थाओं में पुलिस की अहम भूमिका है। डायल 112 के शुभारंभ के लिए मध्यप्रदेश पुलिस बधाई की पात्र है। डायल 112 पुलिस की तत्परता बढ़ाने की नई पहल है यह आपातकालीन नंबर सुरक्षित समाज के ईको सिस्टम का आधार बनेगा। यह नंबर प्रदेशवासियों के लिए पुलिस की ओर से त्वरित प्रतिक्रिया का वादा और सहायता की जिम्मेदारी सिद्ध होगा। आज मिनिमम गवर्मेंट, मैक्सिमम गवर्नेंस का दौर है, जिसमें डायल 112, वन नंबर फॉर ऑल सर्विसेज की महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। पुलिस कंट्रोल रूम नई तकनीक से लैस हुए हैं। एफआरवी (फास्ट रिस्पांस व्हीकल) वाहनों को अत्याधुनिक उपकरणों से लैस किया गया है। मध्यप्रदेश के डायल 100 के मॉडल को उत्तर प्रदेश सहित दूसरे राज्यों ने अपनाया। डायल 100 ने अपनी सजगता और दक्षता से प्रदेश में 2 लाख 23 हजार बुजुर्ग, 19 लाख से अधिक महिलाओं, 1300 नवजातों की सुरक्षा और 23 हजार गुमशुदा बच्चों को परिवार से मिलाया है। यह मध्यप्रदेश पुलिस के लिए बड़ी उपलब्धि है। आज लॉन्च हुई डायल 112 सेवा देश के विकास के साथ कदम से कदम मिलाएगी। डायल 112 सेवा नागरिकों को कई प्रकार की आपातकालीन परिस्थितियों में हर संभव सहायता उपलब्ध कराएगी। राज्य सरकार ने इन वाहनों के लिए बजट बढ़ाकर 1500 करोड़ रूपए से अधिक किया है। राज्य सरकार के लिए प्रदेशवासियों की सुरक्षा सर्वोपरि है। मध्यप्रदेश पुलिस सुरक्षा मानकों के पैमाने पर खरी उतरी है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने यह विचार डायल-112 सेवा के शुभारंभ के लिए कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में आयोजित कार्यक्रम में व्यक्त किए। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रिमोट का बटन दबाकर डॉयल 112 वाहन का लोकार्पण किया और जिलों में भेजे जाने वाले वाहनों को झंडी दिखाई।

कोविड के दौर में पुलिस ने अपनी जान दांव पर लगाई

मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने कहा कि पुलिस अपनी जान पर खेलकर संकट में नागरिकों के प्राण बचाती है। कोविड के दौर में भी पुलिसकर्मी, नागरिकों की सुरक्षा और व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रथम पंक्ति में खड़े रहे। इस दौर में स्वास्थ्य और स्वच्छता कर्मियों द्वारा दी गई सेवाएं भी अविस्मरणीय है। पुलिस जवानों और अधिकारियों ने कई चुनौतीपूर्ण अवसरों पर विश्वास कायम रखा है। अवैध और गैर-कानूनी गतिविधियों में लिप्त आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए पुलिस को राज्य शासन से पूरी छूट मिली हुई है। पुलिस विभाग में नई नियुक्तियां की गई हैं और जवानों को प्रशिक्षण प्रदान कर उनका दक्षता उन्नयन कराया गया है। पुलिस अधिकारियों को नई चुनौतियों और नवाचारों के आधार पर प्रशिक्षण दिया जा रहा है। पुलिस को पर्याप्त संसाधन भी उपलब्ध कराए गए हैं।

मध्यप्रदेश पुलिस तकनीकों बदलावों के साथ कदम से कदम मिलाकर चल रही है

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि कानून-व्यवस्था पर नजर रखने के लिए सार्वजनिक स्थलों पर स्थापित कैमरों के साथ अन्य कैमरों को एकीकृत कर चौकसी की अधिक सजग व्यवस्था विकसित करने पर भी विचार किया किया जा रहा है। कठिन परिस्थितियों में ड्यूटी करने वाले पुलिस जवानों की सुविधा के लिए भी राज्य शासन संवेदनशील है। प्रदेश के नगरों के प्रमुख मार्गों पर नगरों की संस्कृति और इतिहास से संबद्ध द्वार विकसित किए जा रहे हैं, यह द्वार नगरों की संस्कृति और इतिहास को अभिव्यक्त करेंगे। साथ ही यह चौकसी में भी काम आएंगे और पुलिस जवानों के लिए हर मौसम में ड्यूटी करना आसान होगा। तकनीक के विकास से पुलिस की कार्यशैली में बड़ा बदलाव देखा जा रहा है। मध्यप्रदेश पुलिस इन तकनीकों बदलावों के साथ कदम से कदम मिलाकर चल रही है। पुलिस अब वीडियो कॉल और इंटरनेट के माध्यम से आरोपियों को ई-समन भेज रही है। इस प्रक्रिया में प्रदेश देश में अग्रणी है, यह गर्व का विषय है कि अन्य राज्य हमारा अनुसरण कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस से पहले 14 अगस्त का दिन हमें विभाजन की विभीषिका की याद दिलाता है। यह इतिहास की एक भीषण त्रासदी थी, यह एक असामान्य विभाजन था। तत्कालीन समय में हमारी पुलिस और सुरक्षा बलों के जवानों ने हरसंभव जिम्मेदारी का निर्वहन किया था। भारत आज मजबूत सेना के बल पर दुश्मन देशों के अंदर घुसकर मारने में सक्षम है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व में आगामी समय में देश का गौरव बढ़ेगा और हम विश्व में अधिक महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन करेंगे।

डायल 112 सेवा से नागरिकों को मिलेगी हर संभव सहायता

पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) कैलाश मकवाना ने कहा कि आज डायल 112 के लोकार्पण का ऐतिहासिक दिन है। मध्यप्रदेश स्थापना दिवस 2015 के अवसर पर राज्य में डायल 100 व्यवस्था लागू की गई थी, हमारे एक हजार डायल 100 वाहनों के माध्यम से लाखों नागरिकों की सहायता की गई। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने डायल 112 वाहनों की संख्या में 200 वाहन बढ़वाए हैं। आज कुल 1200 फर्स्ट रेस्पॉन्स व्हीकल (एफआरवी) वाहनों का फ्लैग ऑफ हो रहा है। इनमें स्कॉर्पियो, बुलेरो नियो जैसी गाड़ियां शामिल हैं। डायल 112 को अत्याधुनिक सुविधाओं के साथ लॉन्च किया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विजन के अनुरूप मध्यप्रदेश पुलिस ने इंटीग्रेटेड हेल्पलाइन नंबर 112 की शुरुआत की है, जिसे डायल करने पर नागरिकों को हर तरह की सहायता प्राप्त होगी। यह व्यवस्था लागू करने के लिए पुलिस अधिकारियों ने अथक परिश्रम किया है। पुलिस महानिदेशक मकवाना ने डायल 112 की व्यवस्था के क्रियान्वयन में पुलिस अधिकारी आदर्श कटियार, संजीव शमी, सांई मनोहर और योगेश चौधरी की भूमिका की सराहना की।



ये भी पढ़ें
सीएम की घोषणा,कटंगी और पौड़ी बनेगी तहसील,लाड़ली बहना योजना सम्मेलन में शामिल हुए सीएम
...

Madhya Pradesh

See all →
Ramakant Shukla
भोपाल की बड़ी झील, कश्मीर की डल-लेक से कम नहीं इसे और विकसित किया जायेगा - CM डॉ. मोहन यादव
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि भोपाल की बड़ी झील, कश्मीर की डल-लेक से कम नहीं है इसका और अधिक विकास किया जायेगा। यहां पर्यटन विभाग के सहयोग से शिकारे भी संचालित किये जायेंगे। उन्होंने कहा कि वॉटर स्पोर्ट्स सहित सभी प्रमुख खेलों में ओलम्पिक और कॉमनवेल्थ जैसी अंतर्राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओं में देश के लिए अधिक से अधिक पदक लाने के उद्देश्य से राज्य में खेल गतिविधियां संचालित की जा रही हैं।
19 views • 7 hours ago
Ramakant Shukla
डायल-112 सेवा त्वरित प्रक्रिया और सहायता का है वादा- CM डॉ. मोहन यादव
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि समाज की व्यवस्थाओं में पुलिस की अहम भूमिका है। डायल 112 के शुभारंभ के लिए मध्यप्रदेश पुलिस बधाई की पात्र है। डायल 112 पुलिस की तत्परता बढ़ाने की नई पहल है यह आपातकालीन नंबर सुरक्षित समाज के ईको सिस्टम का आधार बनेगा।
21 views • 7 hours ago
Richa Gupta
भोपाल में स्मार्ट मीटर को लेकर मचा बवाल, बिजली कंपनी ने सेमिनार कर बताए फायदे
भोपाल में स्मार्ट मीटर को लेकर मचा हंगामा, उपभोक्ताओं की शिकायतों के बीच बिजली कंपनी ने सेमिनार कर स्मार्ट मीटर के फायदे गिनाए।
72 views • 11 hours ago
Sanjay Purohit
थल से जल तक तिरंगामय हो गया भोपाल
थल से लेकर जल तक भोपाल तिरंगामय हो गया है। स्वतंत्रता दिवस से पहले भोपाल के बोट क्लब में तिरंगा यात्रा निकाली गई है। इस दौरान सीएम मोहन यादव ने देशभक्ति गीत भी गाया।
35 views • 12 hours ago
Sanjay Purohit
मध्यप्रदेश की वक्फ संपत्तियों पर स्वतंत्रता दिवस पर लहराएगा तिरंगा
मध्य प्रदेश वक्फ बोर्ड ने इस बार स्वतंत्रता दिवस को खास तरीके से मनाने का निर्णय लिया है। पहली बार प्रदेश की सभी वक्फ संपत्तियों पर एक साथ तिरंगा फहराया जाएगा और सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। इसके लिए सभी जिलों को साफ-सफाई, सजावट और तैयारियों के निर्देश दिए गए हैं, ताकि अधिक से अधिक लोग इस उत्सव में जुड़कर देशभक्ति की भावना को मजबूत कर सकें।
64 views • 13 hours ago
Richa Gupta
सतर्कता ही साइबर अपराध से बचाव का कारगर हथियार : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत डिजिटल पेमेंट में दुनिया का अग्रणी देश बना है। वर्तमान समय में डिजिटल तकनीक अब हमारी जीवनशैली का महत्वपूर्ण अंग बन चुकी है।
79 views • 13 hours ago
Richa Gupta
भोपाल की झीलों पर लहराया तिरंगा, नौका यात्रा से दिया देशभक्ति का संदेश, सीएम डॉ. मोहन यादव ने किया शुभारंभ
भोपाल के बड़े तालाब में आज़ादी की नौका यात्रा का आयोजन, सीएम मोहन यादव बोले– जल्द चलेंगे शिकारे, वॉटर स्पोर्ट्स को मिलेगा बढ़ावा।
68 views • 13 hours ago
Sanjay Purohit
भस्म आरती में निराले स्वरूप में नजर आए बाबा महाकाल
भादौ मास की कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि पर गुरुवार को भस्म आरती के दौरान बाबा महाकाल के दरबार में हजारों श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा। भक्त अपने इष्टदेव के दर्शन के लिए देर रात 2 बजे से लाइन में लगकर अपनी बारी का इंतजार करते रहे।
70 views • 13 hours ago
Sanjay Purohit
अंगदान जीवनदान है, समाज को जागरूक करें : सीएम मोहन यादव
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विश्व अंगदान दिवस के अवसर पर कहा कि अंगदान, वास्तव में जीवनदान है। किसी जरूरतमंद को अंगदान का निर्णय उसके जीवन में नई मुस्कान और नई सुबह ला सकता है।
66 views • 13 hours ago
Richa Gupta
मुख्यमंत्री निवास में निकली तिरंगा यात्रा, देशभक्ति नारों से गूंजा परिसर, सीएम डॉ मोहन यादव ने किया नेतृत्व
सीएम डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मुख्यमंत्री निवास में निकली तिरंगा यात्रा। हर घर तिरंगा अभियान के तहत हुआ आयोजन, देशभक्ति से गूंजा परिसर।
51 views • 13 hours ago
...