रंग लिखते हैं सफलता और असफलता की कहानी, हर रंग के पीछे छिपा हैं मनोविज्ञान
रंगों के कुछ सामान्य मनोवैज्ञानिक प्रभाव हैं। आप रंग उसके अर्थ और प्रतीकवाद की अधिक व्यापक सूची के लिए समीक्षा भी कर सकते हैं, कला चिकित्सा में, रंग अक्सर किसी व्यक्ति की भावनाओं से जुड़ा होता है। रंग किसी व्यक्ति की मानसिक या शारीरिक स्थिति को भी प्रभावित कर सकता है।
Img Banner
profile
Sanjay Purohit
Created AT: 06 फरवरी 2025
301
0
...

रंगों के कुछ सामान्य मनोवैज्ञानिक प्रभाव हैं। आप रंग उसके अर्थ और प्रतीकवाद की अधिक व्यापक सूची के लिए समीक्षा भी कर सकते हैं, कला चिकित्सा में, रंग अक्सर किसी व्यक्ति की भावनाओं से जुड़ा होता है। रंग किसी व्यक्ति की मानसिक या शारीरिक स्थिति को भी प्रभावित कर सकता है। दृश्य संचार के लिए रंग सबसे शक्तिशाली उपकरणों में से एक है। यह हमारी भावनाओं, हमारे मूड और हमारे व्यवहार को प्रभावित कर सकता है। इसलिए उत्पाद डिजाइनरों के लिए रंगों का चयन सावधानी से करना इतना महत्वपूर्ण है।

लाल रंग प्रेम का प्रतीक है, लेकिन यही लाल रंग जब ट्रैफिक सिग्नल पर होता है तो खतरे का संकेत माना जाता है। यह रंग ब्लड प्रेशर बढ़ाता है, इसलिए बेडरूम में आमतौर पर लाल रंग का इस्तेमाल करने से बचते हैं। हालांकि जब कार्यक्षेत्र की बात आती है, तो ऑफिस आदि में लाल रंग का इस्तेमाल प्रदर्शन को सुधारता है। लेकिन बात जब पेट पूजा की हो तो यही रंग भूख बढ़ा देता है। रंगों की दुनिया बहुत अलग और विस्तृत है। समय, परिस्थिति और भौगोलिक परिवेश के हिसाब से भी रंगों के प्रति हमारा दिमाग प्रतिक्रिया देता है। रंग हमारे तंत्रिका तंत्र पर गहरा असर डालते हैं। कुछ रंग रक्त संचार बढ़ा देते हैं, तो किन्हीं रंगों से हमें सुकून मिलता है। ये हमारा मूड और हमारा निर्णय तक बदल देते हैं। कुछ रंगों का संबंध हमारे ब्लड प्रेशर, मेटाबॉलिज़्म और आंखों से भी है।रंग किसी के व्यक्तित्व के बारे में बहुत कुछ कहते हैं। लेखक वुल्फिंग वॉन के अनुसार अगर कोई व्यक्ति सिर्फ काले वस्त्रों में रहना और काले कपड़ों में ही बाहर जाना पसंद करता है, तो इसका मतलब है कि वह व्यक्ति खुद को सुरक्षित रखना चाहता है और अपने बारे में कुछ बताना नहीं चाहता। रंग हमारे स्वास्थ्य, स्वभाव और मनोविज्ञान के बारे में बहुत कुछ कहते हैं। बाजार इस मनोविज्ञान को समझता है और उस हिसाब से चीजे तय करता है।

रंग और ब्रांड्स का नाता

गुलाबी : रोमांस और सहृदयता के लिए इस्तेमाल

  1. यह रंग कोमलता और मासूमियत का भी प्रतीक है। यह पारंपरिक तौर पर रोमांस और नारीवाद के लिए दर्शाया जाता है। इसलिए सौंदर्य सामग्री वाली कई कंपनियां अपने उत्पादों में गुलाबी रंग का इस्तेमाल करती हैं। बच्चों के कई ब्रांड्समें भी इसका इस्तेमाल होता है।

नीला : शांति, गहराई और ‌विश्वास की निशानी

  1. यह उपभोक्ताओं के बीच विश्वास और सुरक्षा का भाव देता है। इसीलिए कई बड़े बैंक, वित्तीय संस्थाएं, बिजनेस अपने लोगो और नाम में नीले का इस्तेमाल प्रमुखता से करते हैं। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, टाटा, एलआईसी, इंटेल। इस सूची में और भी कई नाम हैं।

नारंगी : आनंद, स्वास्थ्य और प्रणय तथा प्रसन्नता का प्रतीक

  1. मानसिक ऊर्जा को बढ़ाने में सहायक होता है। मस्तिष्क व शरीर के बीच संतुलन स्थापित करने में भी मुख्य भूमिका अदा करता है। यह यौवन की निशानी के तौर पर देखा जाता है। कई वित्तीय संस्थाओं, सॉफ्ट ड्रिंक्स आदि की ब्रांडिंग में इस रंगका इस्तेमाल होता है।

पीला : ऊर्जा, प्रसन्नता और सकारात्मकता से जुड़ा

  1. यह सूर्य का भी रंग है, इसलिए रोशनी और उजास को दर्शाता है। खुशी को प्राथमिक मानकर कई ब्रांड्स जैसे नूडल्स, अमूल बटर पैकेजिंग में पीले रंग का प्रयोग करते हैं। कई स्नैक्स और फूड कंपनियां पीले के साथ लाल रंग का इस्तेमाल भी करती हैं।

लाल : प्रेम, उत्साह, उत्तेजना, जल्दबाज़ी और भूख का प्रतीक

  1. लाल रंग ऊर्जा और शक्ति का भी प्रतीक है। धार्मिक कार्यों में इसलिए इसेप्राथमिक और पवित्र माना गया है। भूख के साथ-साथ एनर्जी का प्रतीक होने के कारण कई बड़ी फूड कंपनियां जैसे पिज्जा हट, केएफसी, मैकडॉनल्ड अपने ब्रांड नेम में लाल रंग का प्रयोग करती हैं।

हरा : नैसर्गिकता, सुकून और ताज़गी का प्रतीक

  1. प्रकृति से जुड़ा हुआ रंग होने के कारण प्राकृतिक और जैविक उत्पादों के लिए इस रंग का इस्तेमाल किया जाता है। गहरा हरा रंग रुपए-पैसे दर्शाने के लिए भी इस्तेमाल किया जाता है। यह सफ़ाई भी दर्शाता है। हैंडवॉश-सोप आदि के कईब्रांड्स हरा रंग इस्तेमाल करते हैं।

व्यक्तित्व से भी जुड़ा होता है आपका पसंदीदा रंग

रंगनकारात्मक पहलूव्यक्तित्व
लालगुस्सैलसाहसी, शक्तिशाली, ऊर्जा-उत्साह से लबरेज़
नारंगीजल्दी हथियार डालने वाले, अपरिपक्वआरामपसंद, फूडी, उत्साही, जज़्बे से भरे हुए
ग्रेऊर्जा व आत्मविश्वास का अभावमनोवैज्ञानिक रूप से उदासीन
नीलाभावनाओं व दोस्ताना रवैये का अभावइंटेलिजेंट, संवाद में निपुण, विश्वास से भरे हुए
बैंगनीअंतर्मुखी, हीनभावना से भरेआस्थावान, सत्यवादी, जागरूक, दूरदृष्टि
सफेदरूखा स्वभाव, दोस्ती में अविश्वाससफ़ाई पसंद, सादगी पसंद, स्पष्टवादी, सुलझे हुए
पीलाभावनात्मक रूप से अस्थिरसकारात्मक, आत्मविश्वासी, स्वाभिमानी, रचनात्मक
गुलाबीतनाव में रहने वालेशांत हृदय, प्रेम पसंद
कालादुखी रहने वाले, देर से फैसले लेने वालेसुरक्षित और प्लानिंग से काम करने वाले
हरानीरस, लेट-लतीफ़, कमज़ोरशांति-सुकून प्रेमी, आपाधापी से दूर रहने वाले
ब्राउनहास्य की कमी, उदासगंभीर, विश्वसनीय, मददगार

रंगों का मनोविज्ञान

  1. 42% भारतीय सफेद रंग की कार को पसंद करते हैं। उसके बाद ग्रे और सिल्वर पसंद करते हैं।
  2. 60% लोगों का पसंदीदा रंग नीला होता है।
  3. 40% रीडिंग स्किल बेहतर होती है रंगों से।
  4. 65% तक सीखने की क्षमता का विस्तार होता है रंगों से।
  5. 73% तक समझ बढ़ जाती है विषय की, रंगों के इस्तेमाल से।
  6. 42% तक ज्यादा ध्यान जाता है रंगबिरंगे विज्ञापनों पर, बजाय ब्लैक एंड व्हाइट विज्ञापनों के।
  7. 84.7 %उपभोक्ता कोई विशेष उत्पाद खरीदने के पीछे उसके रंग को प्रमुख वजह मानते हैं।


ये भी पढ़ें
सीएम की घोषणा,कटंगी और पौड़ी बनेगी तहसील,लाड़ली बहना योजना सम्मेलन में शामिल हुए सीएम
...

Trending

See all →
Sanjay Purohit
इस देश में किराए पर मर्द रखने को मजबूर हैं महिलाए
लातविया में महिलाओं की आबादी पुरुषों से 15.5% अधिक होने के कारण सामाजिक असंतुलन तेजी से बढ़ रहा है। पुरुषों की कम संख्या और उनकी औसत उम्र घटने की वजह से कई महिलाए घरेलू कामों के लिए ‘किराये पर पति’ लेने लगी हैं।
106 views • 15 hours ago
Sanjay Purohit
शादी से पहले यहा तोड़ देते हैं दुल्हन के दो दांत
चीन की गेलाओ जनजाति में शादी से पहले दुल्हन के दांत तोड़ने की एक अनोखी और सदियों पुरानी परंपरा है. माना जाता है कि यह दूल्हे के परिवार को अनहोनी से बचाने के लिए अहम है.
118 views • 2025-12-15
Richa Gupta
30 मिनट से अधिक सोशल मीडिया से बच्चों का ध्यान कमजोर: अध्ययन
एक नए अध्ययन में पाया गया है कि 30 मिनट से ज्यादा सोशल मीडिया इस्तेमाल करने से बच्चों की एकाग्रता और ध्यान क्षमता कमजोर हो सकती है। विशेषज्ञों ने सावधानी की सलाह दी है।
166 views • 2025-12-08
Sanjay Purohit
हिंदू युवती को हुआ मुस्लिम लड़की से प्यार, दोनों के अफेयर ने तोड़ दी मजहब की दीवार; कहा- पति-पत्नी की तरह ही रहेंगी
उत्तर प्रदेश के सहारनपुर से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया, जहाँ दो युवतियों की ऑनलाइन दोस्ती प्यार में बदल गई और मामला सीधे थाने तक पहुँच गया। शाहजहांपुर की रहने वाली एक हिंदू युवती अचानक सहारनपुर में रहने वाली मुस्लिम महिला के घर पहुँच गई। मुस्लिम महिला शादीशुदा है और तीन बच्चों की माँ भी है।
178 views • 2025-12-08
Sanjay Purohit
टूट गई स्मृति मंधाना-पलाश मुच्छल की शादी
भारतीय क्रिकेटर स्मृति मंधाना ने घोषणा की है कि म्यूजिक कंपोजर पलाश मुच्छल के साथ उनकी शादी टूट गई है। यह रिश्ता जो पिछले कई हफ्तों से सुर्खियों में था, अचानक खत्म हो गया है।
108 views • 2025-12-07
Sanjay Purohit
धर्मेंद्र की याद में देओल परिवार का बड़ा ऐलान
हिंदी सिनेमा के दिग्गज कलाकार और ‘ही-मैन’ कहलाने वाले धर्मेंद्र का 89 साल की उम्र में निधन हो गया। उनका 90वां जन्मदिन 8 दिसंबर को मनाया जाना था। इस भावुक अवसर पर देओल परिवार ने अपने पिता को अनोखे तरीके से याद करने का फैसला किया है।
363 views • 2025-12-06
Sanjay Purohit
विवाह में दुल्हन को क्यों पहनाया जाता है लाल जोड़ा?
हिंदू धर्म में 16 संस्कारों के बारे में बताया गया है. इन्हीं संस्कारों में एक संस्कार है विवाह. विवाह के बाद गृहस्थ जीवन की शुरुआत हो जाती है. हिंदू विवाह में कई परंपराएं रस्में की जाती हैं, जो बहुत ही विशेष और महत्वपूर्ण होती हैं.
473 views • 2025-12-03
Sanjay Purohit
धर्मेंद्र की प्रेयर मीट में हेमा मालिनी को नहीं बुलाया गया! दोनों बेटियों ने भी बनाई दूरी
धर्मेंद्र के निधन के बाद मुंबई मे हीमैन की प्रेयर मीट का आयोजन हुआ। इस दौरान कई बड़े-बड़े सितारे पहुंचे, लेकिन हेमा मालिनी और उनकी दोनों बेटियां नहीं पहुंचीं, लेकिन लोग हैरान उस समय हुए जब हेमा मालिनी ने अपने घर पर अलग से शोक सभा का आयोजन रखा।
873 views • 2025-11-28
Sanjay Purohit
धर्मेंद्र के निधन के 72 घंटे बाद हेमा मालिनी का छलका दर्द, लिखा- वो मेरे लिए सब कुछ थे
धर्मेंद्र के निधन के बाद जहां पूरे बॉलीवुड में मातम छाया हुआ है वहीं, हेमा मालिनी टूट गई हैं। उन्होंने धर्मेंद्र की याद में बेहद इमोशनल मैसेज लिखा है।
217 views • 2025-11-27
Sanjay Purohit
राजस्थान में है एक्टर धर्मेंद्र का मंदिर, इसकी कहानी भी है बेहद अनोखी
बॉलीवुड की शान रहे एक्टर धर्मेंद्र के निधन से उनके फैन्स को गहरा दुख लगा है. लोगों को अब भी यकीन नहीं हो रहा कि उनके ही-मैन अब इस दुनिया में नहीं रहे हैं. इन्हीं में से धर्मेंद्र के एक फैन हैं, राजस्थान के प्रीतम कुमार सुथार. 63 साल के प्रीतम की दीवानगी धर्मेंद्र के लिए इतनी थी कि उन्होंने अपने फोटो स्टूडियो का नाम भी फेवरिट एक्टर के नाम पर रखा है.
235 views • 2025-11-26
...

Lifestyle

See all →
Richa Gupta
बदलते मौसम में मजबूत इम्यूनिटी के लिए अपनाएं ये आदतें, हमेशा रहेंगे फिट और स्वस्थ
बदलते मौसम में बीमारियों से बचने और इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए अपनाएं ये सरल आदतें। जानें खान-पान, व्यायाम और जीवनशैली के टिप्स, जो आपको हमेशा फिट और तंदरुस्त बनाए रखें।
63 views • 16 hours ago
Richa Gupta
चेहरे पर नेचुरल ग्लो पाना है? जानिए कॉफी फेशियल का आसान तरीका और इसके कई फायदे
अगर आप चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहते हैं, तो कॉफी फेशियल एक बेहतरीन घरेलू उपाय है। जानें कैसे करें कॉफी फेशियल और इसके स्किन ब्राइटनिंग, एक्सफोलिएशन और एंटी-एजिंग जैसे कई फायदे।
118 views • 2025-12-09
Sanjay Purohit
आंखों में छिपा है जीवन का रहस्य, ग्रहों के माध्यम से जानें नेत्र से व्यक्तित्व
ज्योतिष को वेदों का नेत्र कहा गया है, जो व्यक्ति के भविष्य को जानने में सहायक है। नेत्रों के आकार, रंग और भावों से चरित्र, स्वभाव और अंतर्निहित शक्तियों का पता चलता है। विभिन्न ग्रहों का प्रभाव भी नेत्रों के स्वरूप और व्यक्ति के व्यक्तित्व पर पड़ता है।
63 views • 2025-12-08
Sanjay Purohit
टॉक्सिक लोगों से आप परेशान हैं? इन तरीकों से करें हैंडल
हमारे आसपास ऐसे कई लोग होते हैं, जो चाहें ऑफिस के हों, पड़ोस के हों या रिश्तेदार, वे अपने साथ हमेशा एक अजीब सी नेगेटिविटी लेकर चलते हैं। उनका पूरा ध्यान आपकी जिंदगी में भी वही नकारात्मकता फैलाने पर रहता है। वे आपको परेशान देखकर ही सुकून महसूस करते हैं।
117 views • 2025-12-04
Richa Gupta
संतरे के छिलके हैं बेहद फायदेमंद, पौधों की ग्रोथ बढ़ाने में करते हैं कमाल- जानें सही उपयोग
जानें कैसे संतरे के छिलके से आप घर पर आसानी से जैविक खाद और लिक्विड फर्टिलाइज़र बना सकते हैं। मिट्टी को उपजाऊ और पौधों को स्वस्थ बनाने के आसान टिप्स।
135 views • 2025-12-03
Sanjay Purohit
विवाह में दुल्हन को क्यों पहनाया जाता है लाल जोड़ा?
हिंदू धर्म में 16 संस्कारों के बारे में बताया गया है. इन्हीं संस्कारों में एक संस्कार है विवाह. विवाह के बाद गृहस्थ जीवन की शुरुआत हो जाती है. हिंदू विवाह में कई परंपराएं रस्में की जाती हैं, जो बहुत ही विशेष और महत्वपूर्ण होती हैं.
473 views • 2025-12-03
Richa Gupta
घर में बढ़ते प्रदूषण को करें कम, बिना एयर प्यूरीफायर हवा शुद्ध करें
घर के अंदर बढ़ते प्रदूषण से परेशान हैं? बिना एयर प्यूरीफायर के भी आप 3 आसान उपायों से अपने घर की हवा को शुद्ध और ताज़ा बना सकते हैं। जानें प्रभावी तरीके।
148 views • 2025-11-29
Richa Gupta
शुरुआती ठंड में सेहत के लिए गुणकारी हर्ब: लेमन ग्रास के फायदे
शुरुआती ठंड के मौसम में लेमन ग्रास स्वास्थ्य के लिए बेहद लाभकारी है। यह हर्ब इम्यूनिटी बढ़ाने, पाचन सुधारने और सर्दी-जुकाम में राहत देने में मदद करता है।
162 views • 2025-11-27
Sanjay Purohit
कब और कैसे शुरू हुआ था इंटरनेशनल मेन्स डे?
इंटरनेशनल मेन्स डे इस साल 'Celebrating Men and Boys' थीम के साथ मनाया जा रहा है। पुरुषों के लिए इस खास दिन की शुरुआत साल 1999 में हुई थी।
249 views • 2025-11-19
Sanjay Purohit
क्या है गोल्डन रेशियो, जिसमें नंबर 8 पर हैं ऐश्वर्या राय
गोल्डन रेशियो ने साबित कर दिया कि 'ब्यूटी' यानी 'खूबसूरती' सिर्फ देखने वाले की आंखों में नहीं होती, बल्कि शुद्ध गणित में भी होती है. ये फॉर्मूला किसी की जाति, रंग, या देश को नहीं देखता, ये सिर्फ आपके चेहरे की बनावट की खूबसूरती को सलाम करता है. ऐश्वर्या राय का नाम भी गोल्डन रेशियो की टॉप 10 एक्ट्रेस में शामिल हो गया है.
209 views • 2025-11-17
...