लद्दाख से सियाचिन तक जवानों ने मनाई दीपावली, वायुसेना प्रमुख भी रहे मौजूद
दुनिया के सबसे ऊंचे रणक्षेत्रों में से एक लद्दाख हो या फिर बर्फीली चोटियों से घिरा सियाचिन ग्लेशियर, इन सबसे जटिल सीमावर्ती क्षेत्रों में भी भारतीय सेना के जवानों ने धूमधाम से दीपावली मनाई।
Img Banner
profile
Richa Gupta
Created AT: 9 hours ago
61
0
...

दुनिया के सबसे ऊंचे रणक्षेत्रों में से एक लद्दाख हो या फिर बर्फीली चोटियों से घिरा सियाचिन ग्लेशियर, इन सबसे जटिल सीमावर्ती क्षेत्रों में भी भारतीय सेना के जवानों ने धूमधाम से दीपावली मनाई। बर्फ से ढकी इन चोटियों पर भारतीय वायुसेना ने दीपावली का पर्व जोश और उत्साह के साथ वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में मनाया। भारतीय वायुसेना के प्रमुख एयर चीफ मार्शल एपी सिंह स्वयं लद्दाख में मौजूद रहे। उन्होंने यहां जवानों के साथ दीपावली मनाई।


एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ने सीमाओं पर तैनात जवानों और उनके परिवारों को दीपावली की शुभकामनाएं दीं


मंगलवार को वायुसेना ने बताया कि दीपावली के अवसर पर वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल एपी. सिंह लद्दाख सेक्टर पहुंचे। वायुसेना प्रमुख ने यहां लद्दाख सेक्टर में तैनात वायुसेना तथा थल सेना के जवानों के साथ दीपावली पर्व मनाया। एयर चीफ मार्शल एपी. सिंह ने सीमाओं की सुरक्षा में तैनात जवानों की समर्पण भावना और पेशेवर दक्षता की सराहना करते हुए उन्हें व उनके परिवारों को दीपावली की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर वायु सेना प्रमुख ने कई जवानों को अपने हाथों से मिठाई खिलाई और उनके साथ मिलकर यह त्योहार मनाया।


वायुसेना उप प्रमुख एयर मार्शल अवधेश कुमार भारती ने सियाचिन में जवानों के साथ दीपावली मनाई


वहीं, भारतीय वायुसेना के उप – प्रमुख एयर मार्शल अवधेश कुमार भारती, सियाचिन ग्लेशियर पहुंचे हैं। एयर मार्शल अवधेश कुमार भारती ने सियाचिन ग्लेशियर का दौरा कर यहां सीमा पर तैनात जवानों के साथ दीपावली मनाई। उन्होंने वायुसेना और थल सेना के कर्मियों से बातचीत करते हुए हालिया अभियानों में उनके योगदान की सराहना की और उन्हें तथा उनके परिजनों को त्योहार की शुभकामनाएं दीं।


एयर मार्शल भारती ने तेरचे गांव में ग्रामीणों से मिलकर दीपावली की शुभकामनाएं दीं


एयर मार्शल भारती ने थोईस के पास तेरचे गांव का भी दौरा किया, जहां उन्होंने स्थानीय निवासियों से मुलाकात कर दीपावली की शुभकामनाएं प्रेषित कीं। लद्दाख और सियाचिन की कठिन परिस्थितियों में डटे हमारे सैनिकों के साथ मनाई गई यह दीपावली, राष्ट्र की सुरक्षा में उनके अदम्य साहस और कर्तव्यनिष्ठा को सलाम करती है।


सेनाध्यक्ष ने हिमालयी अग्रिम चौकियों का दौरा कर सैनिकों का उत्साह बढ़ाया और नागरिक-सैन्य सहयोग पर जोर दिया


गौरतलब है कि दो दिन पहले भारतीय थलसेना प्रमुख जनरल उपेन्द्र द्विवेदी ने उत्तराखंड की पहाड़ियों पर स्थित अग्रिम चौकियों का दौरा किया था। यहां पहुंचकर उन्होंने सेना की परिचालन स्थिति व तैयारियों का जायजा लिया था। हिमालयी क्षेत्र की अग्रिम चौकियों पर मौजूद रहे सेनाध्यक्ष ने सैनिकों का उत्साहवर्धन किया और नागरिक-सैन्य सहयोग को सुदृढ़ बनाने पर बल दिया। यह दौरा सामरिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण पर्वतीय क्षेत्र में किया गया।


सेना प्रमुख ने उत्तराखंड के पिथौरागढ़ व आसपास के हिमालयी क्षेत्रों में तैनात टुकड़ियों की समीक्षा की


इस दौरान सेना प्रमुख ने यहां बर्फीली चोटियों पर तैनात जवानों को दीपावली की शुभकामनाएं दीं और पर्व के अवसर पर उनके साथ समय बिताया। भारतीय सेना के मुताबिक अपने दौरे के दौरान, सेना प्रमुख ने उत्तराखंड, पिथौरागढ़ और उसके आसपास के उच्च हिमालयी क्षेत्रों में तैनात सैन्य टुकड़ियों की समीक्षा भी की है।


रक्षा विशेषज्ञों ने कहा कि शीर्ष अधिकारियों का सैनिकों संग पर्व मनाना उनका मनोबल बढ़ाता है


रक्षा विशेषज्ञों का कहना है कि सैन्य बलों के सर्वोच्च अधिकारियों का इस तरह सैन्य बलों के साथ पर्व मनाना सैन्य कर्मियों के मनोबल को ऊर्जा एवं शक्ति प्रदान करता है। वायु सेना एवं थल सेना प्रमुख व द्वारा पर्व के अवसर पर अग्रिम चौकियों पर पहुंचना सैन्य कर्तव्य और राष्ट्र के प्रति जवानों के समर्पण को भी दर्शाता है।

ये भी पढ़ें
सीएम की घोषणा,कटंगी और पौड़ी बनेगी तहसील,लाड़ली बहना योजना सम्मेलन में शामिल हुए सीएम
...

National

See all →
Richa Gupta
दीपावली के बाद पंजाब और हरियाणा में वायु गुणवत्ता ‘गंभीर’ स्तर पर, प्रदूषण से जनजीवन प्रभावित
दीपावली के पावन पर्व के बाद दिल्ली पंजाब और हरियाणा के अधिकांश इलाकों में हवा की गुणवत्ता बहुत खराब हो गई। मंगलवार को हवा की हालत इतनी खराब हो गई कि उसे ‘गंभीर’ और ‘खतरनाक’ माना गया।
54 views • 4 hours ago
Sanjay Purohit
पुलिस स्मृति दिवस: 'राष्ट्रीय सुरक्षा में पुलिस और सेना की भूमिका एक जैसी'- राजनाथ सिंह
पुलिस स्मृति दिवस पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने राष्ट्रीय पुलिस स्मारक पर शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए सेना और पुलिस की भूमिका एक जैसी है। उन्होंने कहा कि 'अमृत काल' में देश की आंतरिक व बाहरी सुरक्षा में संतुलन पहले से अधिक जरूरी हो गया है।
28 views • 8 hours ago
Richa Gupta
पीएम मोदी ने असरानी के निधन पर शोक जताया, कहा- आपके योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बॉलीवुड के वरिष्ठ एक्टर गोवर्धन असरानी के निधन पर शोक व्यक्त किया है। असरानी का सोमवार शाम निधन हो गया।
73 views • 9 hours ago
Richa Gupta
तंजावुर में भारी बारिश से धान की फसल तबाह, किसानों को भारी नुकसान की आशंका
पिछले कुछ दिनों में हुई बेमौसम और भारी बारिश ने तमिलनाडु के तंजावुर जिले में धान की फसल को बुरी तरह से नुकसान पहुंचाया है, जिससे कटाई के लिए तैयार खेतों का एक बड़ा हिस्सा जलमग्न हो गया है।
63 views • 9 hours ago
Richa Gupta
लद्दाख से सियाचिन तक जवानों ने मनाई दीपावली, वायुसेना प्रमुख भी रहे मौजूद
दुनिया के सबसे ऊंचे रणक्षेत्रों में से एक लद्दाख हो या फिर बर्फीली चोटियों से घिरा सियाचिन ग्लेशियर, इन सबसे जटिल सीमावर्ती क्षेत्रों में भी भारतीय सेना के जवानों ने धूमधाम से दीपावली मनाई।
61 views • 9 hours ago
Ramakant Shukla
नवी मुंबई की बहुमंजिला इमारत में लगी भीषण आग, चार लोगों की मौत, 10 घायल
महाराष्ट्र के नवी मुंबई से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। वाशी इलाके के एमजीएम कॉम्प्लेक्स स्थित रहेजा रेसिडेंसी की एक बहुमंजिला इमारत में मंगलवार तड़के आग लग गई, जिसमें चार लोगों की जान चली गई और दस अन्य घायल हो गए। पुलिस के अनुसार, मृतकों में दो महिलाएं, एक पुरुष और एक छह साल की बच्ची शामिल हैं।
41 views • 10 hours ago
Ramakant Shukla
मशहूर अभिनेता असरानी का निधन, 84 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
जाने-माने अभिनेता और कॉमेडियन असरानी (गोवर्धन असरानी) का 84 वर्ष की उम्र में निधन हो गया. दिग्गज कलाकार पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे. उन्हें 4 दिन पहले अस्पताल में भर्ती कराया गया था
34 views • 12 hours ago
Richa Gupta
हरियाणा सरकार का किसानों को दीपावली तोहफा, गन्ने के दाम 15 रुपए प्रति क्विंटल बढ़ाए
दीपावली हरियाणा के किसानों के लिए खुशखबरी लेकर आई है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बीते रविवार को गन्ने के दाम 15 रुपए प्रति क्विंटल बढ़ाने की घोषणा की।
74 views • 2025-10-20
Richa Gupta
देशभर में दीपावली का उत्सव, प्रधानमंत्री मोदी सहित कई नेताओं ने दी शुभकामनाएं
देशभर में आज सोमवार को दीपावली का पर्व धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। इस शुभ अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत देश के कई प्रमुख नेताओं ने देशवासियों को दीपावली की हार्दिक बधाई दी और सबके सुख-समृद्धि की कामना की।
79 views • 2025-10-20
Richa Gupta
दिल्ली में हवा ‘बेहद खराब’, GRAP-2 लागू, जानें पाबंदियां
दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में वायु प्रदूषण का स्तर तेजी से बढ़ गया है। हवा की गुणवत्ता गिरने के बाद वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (CAQM) ने ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के स्टेज-2 को तुरंत लागू करने का फैसला लिया है।
88 views • 2025-10-20
...