मिजोरम में नशे के खिलाफ चार महीने के विशेष अभियान की होगी शुरुआत
मिजोरम सरकार राज्य में बढ़ते नशे के अवैध कारोबार और उससे जुड़ी सामाजिक बुराइयों को खत्म करने के लिए चार महीने का विशेष अभियान सोमवार से शुरू करने जा रही है।
Img Banner
profile
Richa Gupta
Created AT: 22 hours ago
75
0
...

मिजोरम सरकार राज्य में बढ़ते नशे के अवैध कारोबार और उससे जुड़ी सामाजिक बुराइयों को खत्म करने के लिए चार महीने का विशेष अभियान सोमवार से शुरू करने जा रही है। यह अभियान 31 दिसंबर 2025 तक चलेगा। अधिकारियों ने रविवार को इसकी जानकारी दी। यह अभियान राज्य के 11 जिलों के नशा प्रभावित इलाकों, गांवों और सीमा क्षेत्रों में चलाया जाएगा। इसमें पुलिस, अन्य कानून प्रवर्तन एजेंसियां और मिजोरम की सबसे प्रभावशाली सामाजिक संस्था यंग मिजो एसोसिएशन (वाईएमए) मिलकर काम करेंगी।


मिजोरम के 6 जिले (चम्फाई, सियाहा, लॉन्गतलाई, हनहथियाल, सैतुअल और सेरछिप) म्यांमार के साथ 510 किलोमीटर की बिना बाड़ वाली सीमा साझा करते हैं। इन्हीं जिलों के रास्ते नशे की गोलियां (खासतौर पर मेथामफेटामिन), प्रतिबंधित सामग्री और विदेशी जानवरों की तस्करी की जाती है। यहां से यह सामग्री असम और त्रिपुरा के रास्ते देश के अन्य हिस्सों और बांग्लादेश तक पहुंचती है।


एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह अभियान विशेष रूप से नशे के सौदागरों, तस्करों और नशे की लत से ग्रस्त अपराधियों पर केंद्रित होगा, जो अक्सर चोरी और अन्य अपराधों को अंजाम देते हैं।


तस्कर और नशे के आदी लोग मिजो समाज के लिए खतरा


हाल ही में मिजोरम के गृह मंत्री के. सपदंगा ने कहा था कि म्यांमार से आने वाले तस्कर और नशे के आदी लोग मिजो समाज के लिए खतरा बनते जा रहे हैं। वाईएमए, जो मिजो समाज में सामाजिक और सांस्कृतिक जागरूकता फैलाने का कार्य करती है, इस अभियान में पूरी भागीदारी निभा रही है। इसके सदस्य घर-घर जाकर जागरूकता फैलाएंगे और समाज को नशे के खिलाफ एकजुट करेंगे।


2020 से अब तक 351 लोगों की जान नशे ने ले ली


राज्य के एक्साइज और नारकोटिक्स विभाग के आंकड़ों के अनुसार, इस साल अब तक 50 से ज्यादा लोगों की मौत नशे की लत के कारण हो चुकी है, जिनमें महिलाएं भी शामिल हैं। 2020 से अब तक 351 लोगों की जान नशे ने ले ली है। वहीं, राज्य के मुख्यमंत्री लालदुहोमा ने पिछले सप्ताह नशे को राज्य के लिए ‘सबसे बड़ा खतरा’ बताया था। उन्होंने कहा, मिजोरम गोल्डन ट्रायंगल के नजदीक स्थित है, जो विश्वभर में नशे की तस्करी के लिए बदनाम इलाका है।


यह लड़ाई सिर्फ शारीरिक नहीं, बल्कि मानसिक और आध्यात्मिक स्वास्थ्य की भी


मुख्यमंत्री ने एचआईवी/एड्स के बढ़ते मामलों को भी चिंता का विषय बताया और कहा कि यह लड़ाई सिर्फ शारीरिक नहीं, बल्कि मानसिक और आध्यात्मिक स्वास्थ्य की भी है। मिजोरम सरकार ने इस खतरे से निपटने के लिए एक नया कदम उठाते हुए ‘मिजो टेरिटोरियल आर्मी (एमटीए)’ की एक नई बटालियन के गठन की प्रक्रिया शुरू कर दी है, जो विशेष रूप से नशे की तस्करी और कानून व्यवस्था से जुड़ी समस्याओं से निपटेगी।


ये भी पढ़ें
सीएम की घोषणा,कटंगी और पौड़ी बनेगी तहसील,लाड़ली बहना योजना सम्मेलन में शामिल हुए सीएम
...

National

See all →
Durgesh Vishwakarma
केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने 'वोटर अधिकार यात्रा पर साधा निशाना, कहा — राहुल और तेजस्वी सोने का चम्मच लेकर पैदा हुए हैं
केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने राहुल गांधी और तेजस्वी यादव की 'वोटर अधिकार यात्रा' पर निशाना साधते हुए कहा कि दोनों 'सोने का चम्मच' लेकर पैदा हुए हैं और बिहार का भविष्य नहीं सुधार सकते।
2 views • 3 minutes ago
Sanjay Purohit
भारत-रूस की नजदीकी से अमेरिका में मची खलबली
हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच शंघाई सहयोग संगठन (SCO) समिट के दौरान एक खास मीटिंग हुई। इस मीटिंग के दौरान दोनों नेताओं के बीच कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई जिससे भारत और रूस के बीच रिश्ते और मजबूत हुए हैं। इस मजबूत होती साझेदारी से अमेरिका खासा नाराज़ नजर आ रहा है।
12 views • 40 minutes ago
Richa Gupta
राष्ट्रीय पोषण सप्ताह: स्वाद नहीं, स्वास्थ्य है ज़रूरी
देशभर में राष्ट्रीय पोषण सप्ताह 2025 का आयोजन 1 से 7 सितंबर तक किया जा रहा है। इस साल की थीम है ‘ईट राइट फॉर ए बेटर लाइफ’ यानी बेहतर जीवन के लिए सही खानपान अपनाएं।
44 views • 59 minutes ago
Richa Gupta
जम्मू-श्रीनगर हाईवे बंद, NHAI की मंजूरी के बाद खुलेगा
जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश के कारण हुए भूस्खलन और अचानक आई बाढ़ के कारण जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे (एनएच-44) पर आवाजाही प्रभावित है।
48 views • 1 hour ago
Sanjay Purohit
सितंबर में ला नीना की वापसी की संभावना लेकिन तापमान सामान्य से अधिक रहेगा
‘ला नीना' सितंबर में वापस आकर मौसम और जलवायु प्रणाली को प्रभावित कर सकता है। WHO ने ताजा जानकारी देते हुए यह संभावना जताई। रिपोर्ट में कहा गया है कि ला नीना के अस्थायी शीतलन प्रभाव के बावजूद दुनिया के अधिकतर हिस्सों में वैश्विक तापमान अब भी औसत से अधिक रहने की संभावना है।
47 views • 1 hour ago
Durgesh Vishwakarma
विपक्ष पर जमकर बरसे पीएम मोदी, कहा - राजद-कांग्रेस के मंच से मेरी मां को गाली
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के ज़रिए बिहार जीविका निधि का शुभारंभ किया और राजद-कांग्रेस द्वारा सार्वजनिक मंच से उनकी दिवंगत माँ का अपमान करने की निंदा की उन्होंने इसे सभी भारतीय महिलाओं का अपमान बताया।
18 views • 1 hour ago
Richa Gupta
गुरुग्राम में भारी बारिश: स्कूल बंद, दफ्तरों में वर्क फ्रॉम होम
साइबर सिटी गुरुग्राम में मंगलवार को जलभराव की समस्या देखने को मिली। सोमवार को हुई भारी बारिश के बाद शहर के कई हिस्सों में जलभराव हो गया, जिस कारण जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ।
53 views • 1 hour ago
Durgesh Vishwakarma
सेमीकॉन इंडिया में पीएम मोदी बोले - छोटी सी चिप में सुपरपॉवर, भारत बनेगा महाशक्ति...
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सेमीकॉन इंडिया 2025 में भारत को सेमीकंडक्टर सुपरपावर बनाने का संकल्प दोहराया। 18 अरब डॉलर का निवेश, 10 परियोजनाएं स्वीकृत, और वैश्विक विश्वास भारत के साथ।
15 views • 2 hours ago
Durgesh Vishwakarma
सुप्रीम कोर्ट की बिहार SIR मामले में सख्त टिप्पणी, कहा - सिर्फ आधार कार्ड नागरिकता का प्रमाण नहीं
सुप्रीम कोर्ट ने बिहार SIR मामले में स्पष्ट किया कि आधार कार्ड नागरिकता का प्रमाण नहीं है। जानें पूरा मामला और पुट्टास्वामी केस का असर।
21 views • 4 hours ago
Richa Gupta
IMC 2025 के लिए AI ऐप लॉन्च, जुड़ेगा भारत डिजिटल रूप से
केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया ने सोमवार को इंडिया मोबाइल कांग्रेस (IMC) 2025 के लिए एक एआई-आधारित मोबाइल ऐप लॉन्च किया।
64 views • 4 hours ago
...