टोक्यो विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 : भारत की 19 सदस्यीय टीम की अगुवाई करेंगे नीरज चोपड़ा
एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एएफआई) ने रविवार को टोक्यो में अगले महीने शुरू होने वाली विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप के लिए भारत की अंतिम 19 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी।
Img Banner
profile
Richa Gupta
Created AT: 01 सितंबर 2025
101
0
...

एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एएफआई) ने रविवार को टोक्यो में अगले महीने शुरू होने वाली विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप के लिए भारत की अंतिम 19 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी। इस टीम में 14 पुरुष और 5 महिला एथलीट शामिल हैं, जो 15 अलग-अलग स्पर्धाओं में चुनौती पेश करेंगे। भारत की सबसे बड़ी पदक उम्मीद एक बार फिर भाला फेंक विश्व चैंपियन नीरज चोपड़ा होंगे, जो डिफेंडिंग चैंपियन होने के नाते वाइल्ड कार्ड एंट्री से सीधे क्वालीफाई हुए हैं। उनके अलावा तीन और भारतीय भाला फेंक खिलाड़ी—सचिन यादव, यश वीर सिंह और रोहित यादव—भी मैदान में उतरेंगे।


तीन एथलीट्स ने सीधे एंट्री स्टैंडर्ड पार कर किया क्वालीफाई


तीन एथलीट्स ने सीधे एंट्री स्टैंडर्ड पार कर क्वालीफाई किया है—गुलवीर सिंह (5000 मीटर), प्रवीण चित्रावल (ट्रिपल जंप) और पारुल चौधरी (3000 मीटर स्टीपलचेज)। गुलवीर 10,000 मीटर दौड़ में भी हिस्सा लेंगे, वहीं मिडिल डिस्टेंस धाविका पूजा 800 मीटर और 1500 मीटर दोनों स्पर्धाओं में चुनौती पेश करेंगी।


हालांकि, अविनाश साबले, नंदिनी आगरसरा और अक्षदीप सिंह ने क्वालीफाई किया था लेकिन मेडिकल कारणों से उन्हें टीम में जगह नहीं मिली।


विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप 13 से 21 सितंबर तक टोक्यो में खेली जाएगी


एएफआई के मुख्य कोच राधाकृष्णन नायर ने बताया कि 4 से 9 सितंबर तक टोक्यो में प्री-कम्पटीशन ट्रेनिंग कैंप होगा। 10 सितंबर को सभी खिलाड़ी आधिकारिक होटल में शिफ्ट होंगे। नीरज चोपड़ा 5 सितंबर को सीधे चेक गणराज्य से टीम से जुड़ेंगे। विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप 13 से 21 सितंबर तक टोक्यो में खेली जाएगी।


भारतीय टीम (विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025)


पुरुष:


1. नीरज चोपड़ा – भाला फेंक (वाइल्ड कार्ड)

2. गुलवीर सिंह – 5000 मीटर (एंट्री स्टैंडर्ड)

3. प्रवीण चित्रावल – ट्रिपल जंप (एंट्री स्टैंडर्ड)

4. अब्दुल्ला अबूबकर – ट्रिपल जंप (रैंकिंग 31/36)

5. सर्वेश कुशारे – हाई जंप (रैंकिंग 34/36)

6. अनीमेश कुजूर – 200 मीटर (रैंकिंग 42/48)

7. सचिन यादव – भाला फेंक (रैंकिंग 20/36)

8. यश वीर सिंह – भाला फेंक (रैंकिंग 30/36)

9. मुरली श्रीशंकर – लॉन्ग जंप (रैंकिंग 36/36)

10. सर्विन सेबेस्टियन – 20 किमी रेस वॉक (रैंकिंग 34/50)

11. राम बाबू – 35 किमी रेस वॉक (रैंकिंग 50/50)

12. गुलवीर सिंह – 10,000 मीटर (इन्विटेशन)

13. संदीप – 35 किमी रेस वॉक (इन्विटेशन)

14. रोहित यादव – भाला फेंक (इन्विटेशन)

15. तेजस शिर्से – 110 मीटर बाधा दौड़ (इन्विटेशन)


महिला:


1. पारुल चौधरी – 3000 मीटर स्टीपलचेज (एंट्री स्टैंडर्ड)

2. अन्नू रानी – भाला फेंक (रैंकिंग 22/36)

3. प्रियांका गोस्वामी – 35 किमी रेस वॉक (रैंकिंग 33/50)

4. अंकिता – 3000 मीटर स्टीपलचेज (रैंकिंग 35/36)

5. पूजा – 1500 मीटर (रैंकिंग 49/56)

6. पूजा – 800 मीटर (इन्विटेशन)



ये भी पढ़ें
सीएम की घोषणा,कटंगी और पौड़ी बनेगी तहसील,लाड़ली बहना योजना सम्मेलन में शामिल हुए सीएम
...

National

See all →
Durgesh Vishwakarma
केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने 'वोटर अधिकार यात्रा पर साधा निशाना, कहा — राहुल और तेजस्वी सोने का चम्मच लेकर पैदा हुए हैं
केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने राहुल गांधी और तेजस्वी यादव की 'वोटर अधिकार यात्रा' पर निशाना साधते हुए कहा कि दोनों 'सोने का चम्मच' लेकर पैदा हुए हैं और बिहार का भविष्य नहीं सुधार सकते।
3 views • 5 minutes ago
Sanjay Purohit
भारत-रूस की नजदीकी से अमेरिका में मची खलबली
हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच शंघाई सहयोग संगठन (SCO) समिट के दौरान एक खास मीटिंग हुई। इस मीटिंग के दौरान दोनों नेताओं के बीच कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई जिससे भारत और रूस के बीच रिश्ते और मजबूत हुए हैं। इस मजबूत होती साझेदारी से अमेरिका खासा नाराज़ नजर आ रहा है।
12 views • 43 minutes ago
Richa Gupta
राष्ट्रीय पोषण सप्ताह: स्वाद नहीं, स्वास्थ्य है ज़रूरी
देशभर में राष्ट्रीय पोषण सप्ताह 2025 का आयोजन 1 से 7 सितंबर तक किया जा रहा है। इस साल की थीम है ‘ईट राइट फॉर ए बेटर लाइफ’ यानी बेहतर जीवन के लिए सही खानपान अपनाएं।
44 views • 1 hour ago
Richa Gupta
जम्मू-श्रीनगर हाईवे बंद, NHAI की मंजूरी के बाद खुलेगा
जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश के कारण हुए भूस्खलन और अचानक आई बाढ़ के कारण जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे (एनएच-44) पर आवाजाही प्रभावित है।
48 views • 1 hour ago
Sanjay Purohit
सितंबर में ला नीना की वापसी की संभावना लेकिन तापमान सामान्य से अधिक रहेगा
‘ला नीना' सितंबर में वापस आकर मौसम और जलवायु प्रणाली को प्रभावित कर सकता है। WHO ने ताजा जानकारी देते हुए यह संभावना जताई। रिपोर्ट में कहा गया है कि ला नीना के अस्थायी शीतलन प्रभाव के बावजूद दुनिया के अधिकतर हिस्सों में वैश्विक तापमान अब भी औसत से अधिक रहने की संभावना है।
47 views • 1 hour ago
Durgesh Vishwakarma
विपक्ष पर जमकर बरसे पीएम मोदी, कहा - राजद-कांग्रेस के मंच से मेरी मां को गाली
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के ज़रिए बिहार जीविका निधि का शुभारंभ किया और राजद-कांग्रेस द्वारा सार्वजनिक मंच से उनकी दिवंगत माँ का अपमान करने की निंदा की उन्होंने इसे सभी भारतीय महिलाओं का अपमान बताया।
18 views • 1 hour ago
Richa Gupta
गुरुग्राम में भारी बारिश: स्कूल बंद, दफ्तरों में वर्क फ्रॉम होम
साइबर सिटी गुरुग्राम में मंगलवार को जलभराव की समस्या देखने को मिली। सोमवार को हुई भारी बारिश के बाद शहर के कई हिस्सों में जलभराव हो गया, जिस कारण जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ।
53 views • 1 hour ago
Durgesh Vishwakarma
सेमीकॉन इंडिया में पीएम मोदी बोले - छोटी सी चिप में सुपरपॉवर, भारत बनेगा महाशक्ति...
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सेमीकॉन इंडिया 2025 में भारत को सेमीकंडक्टर सुपरपावर बनाने का संकल्प दोहराया। 18 अरब डॉलर का निवेश, 10 परियोजनाएं स्वीकृत, और वैश्विक विश्वास भारत के साथ।
15 views • 2 hours ago
Durgesh Vishwakarma
सुप्रीम कोर्ट की बिहार SIR मामले में सख्त टिप्पणी, कहा - सिर्फ आधार कार्ड नागरिकता का प्रमाण नहीं
सुप्रीम कोर्ट ने बिहार SIR मामले में स्पष्ट किया कि आधार कार्ड नागरिकता का प्रमाण नहीं है। जानें पूरा मामला और पुट्टास्वामी केस का असर।
21 views • 4 hours ago
Richa Gupta
IMC 2025 के लिए AI ऐप लॉन्च, जुड़ेगा भारत डिजिटल रूप से
केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया ने सोमवार को इंडिया मोबाइल कांग्रेस (IMC) 2025 के लिए एक एआई-आधारित मोबाइल ऐप लॉन्च किया।
66 views • 4 hours ago
...