सरकार के गंभीर प्रयासों से ओबीसी आरक्षण की जगी आस, पिटीशन पर अब रोज सुनवाई करेगी सुप्रीम कोर्ट
मध्यप्रदेश में अनुसूचित जातियों, अनुसूचित जनजातियों और अन्य पिछड़े वर्गों के लिए आरक्षण के मद्देनजर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के प्रयास फलीभूत होते दिखाई दे रहे हैं। इस आरक्षण को लेकर प्रदेश सरकार संकल्पित है।
Img Banner
profile
Ramakant Shukla
Created AT: 12 अगस्त 2025
40
0
...

मध्यप्रदेश में अनुसूचित जातियों, अनुसूचित जनजातियों और अन्य पिछड़े वर्गों के लिए आरक्षण के मद्देनजर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के प्रयास फलीभूत होते दिखाई दे रहे हैं। इस आरक्षण को लेकर प्रदेश सरकार संकल्पित है। दरअसल, मध्यप्रदेश लोक सेवा (अनुसूचित जातियों, अनुसूचित जनजातियों और अन्य पिछड़े वर्गों के लिए आरक्षण) संशोधन अधिनियम, 2019 – ओबीसी आरक्षण की संवैधानिक वैधता को लेकर प्रदेश सरकार ने सुप्रीम कोर्ट ने तर्क दिए थे। इन तर्कों को सुनने के बाद सुप्रीम कोर्ट राज्य सरकार से सहमत हुई। सुप्रीम कोर्ट अब इस मामले में अंतिम सुनवाई के लिए सहमत है। इस मामले को 23 सितंबर 2025 को ‘टॉप ऑफ़ द बोर्ड’ श्रेणी में रखा गया है। यानी, अब अंतिम निर्णय तक इस मामले की रोज सुनवाई होगी।

गौरतलब है कि, राज्य सरकार की ओर से सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता, अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल के एम. नटराज और महाधिवक्ता प्रशांत सिंह द्वारा बताया गया कि उच्च न्यायालय द्वारा ओबीसी आरक्षण पर स्थगन के कारण नई भर्तियो में आ रही दिक्कत की गम्भीरता को देखते हुए जल्द सुनवाई की जाए।


मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पहले ही विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान राज्य में 27% आरक्षण की प्रतिबद्धता जाहिर कर चुके हैं। हम डंके की चोट पर कह रहे हैं 27% आरक्षण देंगे। कई विभागों के अंदर जहां स्टे नहीं था वहां हमने 27% पहले ही आरक्षण दे दिया है। जहां कोर्ट में मामला अटका है, वहां भी हम अपनी तरफ से सरकार के पक्ष में 27% आरक्षण की बात लिखकर दे रहे हैं।


ये भी पढ़ें
सीएम की घोषणा,कटंगी और पौड़ी बनेगी तहसील,लाड़ली बहना योजना सम्मेलन में शामिल हुए सीएम
...

Madhya Pradesh

See all →
Ramakant Shukla
भोपाल की बड़ी झील, कश्मीर की डल-लेक से कम नहीं इसे और विकसित किया जायेगा - CM डॉ. मोहन यादव
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि भोपाल की बड़ी झील, कश्मीर की डल-लेक से कम नहीं है इसका और अधिक विकास किया जायेगा। यहां पर्यटन विभाग के सहयोग से शिकारे भी संचालित किये जायेंगे। उन्होंने कहा कि वॉटर स्पोर्ट्स सहित सभी प्रमुख खेलों में ओलम्पिक और कॉमनवेल्थ जैसी अंतर्राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओं में देश के लिए अधिक से अधिक पदक लाने के उद्देश्य से राज्य में खेल गतिविधियां संचालित की जा रही हैं।
17 views • 5 hours ago
Ramakant Shukla
डायल-112 सेवा त्वरित प्रक्रिया और सहायता का है वादा- CM डॉ. मोहन यादव
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि समाज की व्यवस्थाओं में पुलिस की अहम भूमिका है। डायल 112 के शुभारंभ के लिए मध्यप्रदेश पुलिस बधाई की पात्र है। डायल 112 पुलिस की तत्परता बढ़ाने की नई पहल है यह आपातकालीन नंबर सुरक्षित समाज के ईको सिस्टम का आधार बनेगा।
20 views • 5 hours ago
Richa Gupta
भोपाल में स्मार्ट मीटर को लेकर मचा बवाल, बिजली कंपनी ने सेमिनार कर बताए फायदे
भोपाल में स्मार्ट मीटर को लेकर मचा हंगामा, उपभोक्ताओं की शिकायतों के बीच बिजली कंपनी ने सेमिनार कर स्मार्ट मीटर के फायदे गिनाए।
71 views • 9 hours ago
Sanjay Purohit
थल से जल तक तिरंगामय हो गया भोपाल
थल से लेकर जल तक भोपाल तिरंगामय हो गया है। स्वतंत्रता दिवस से पहले भोपाल के बोट क्लब में तिरंगा यात्रा निकाली गई है। इस दौरान सीएम मोहन यादव ने देशभक्ति गीत भी गाया।
34 views • 10 hours ago
Sanjay Purohit
मध्यप्रदेश की वक्फ संपत्तियों पर स्वतंत्रता दिवस पर लहराएगा तिरंगा
मध्य प्रदेश वक्फ बोर्ड ने इस बार स्वतंत्रता दिवस को खास तरीके से मनाने का निर्णय लिया है। पहली बार प्रदेश की सभी वक्फ संपत्तियों पर एक साथ तिरंगा फहराया जाएगा और सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। इसके लिए सभी जिलों को साफ-सफाई, सजावट और तैयारियों के निर्देश दिए गए हैं, ताकि अधिक से अधिक लोग इस उत्सव में जुड़कर देशभक्ति की भावना को मजबूत कर सकें।
61 views • 11 hours ago
Richa Gupta
सतर्कता ही साइबर अपराध से बचाव का कारगर हथियार : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत डिजिटल पेमेंट में दुनिया का अग्रणी देश बना है। वर्तमान समय में डिजिटल तकनीक अब हमारी जीवनशैली का महत्वपूर्ण अंग बन चुकी है।
78 views • 11 hours ago
Richa Gupta
भोपाल की झीलों पर लहराया तिरंगा, नौका यात्रा से दिया देशभक्ति का संदेश, सीएम डॉ. मोहन यादव ने किया शुभारंभ
भोपाल के बड़े तालाब में आज़ादी की नौका यात्रा का आयोजन, सीएम मोहन यादव बोले– जल्द चलेंगे शिकारे, वॉटर स्पोर्ट्स को मिलेगा बढ़ावा।
66 views • 11 hours ago
Sanjay Purohit
भस्म आरती में निराले स्वरूप में नजर आए बाबा महाकाल
भादौ मास की कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि पर गुरुवार को भस्म आरती के दौरान बाबा महाकाल के दरबार में हजारों श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा। भक्त अपने इष्टदेव के दर्शन के लिए देर रात 2 बजे से लाइन में लगकर अपनी बारी का इंतजार करते रहे।
68 views • 11 hours ago
Sanjay Purohit
अंगदान जीवनदान है, समाज को जागरूक करें : सीएम मोहन यादव
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विश्व अंगदान दिवस के अवसर पर कहा कि अंगदान, वास्तव में जीवनदान है। किसी जरूरतमंद को अंगदान का निर्णय उसके जीवन में नई मुस्कान और नई सुबह ला सकता है।
66 views • 11 hours ago
Richa Gupta
मुख्यमंत्री निवास में निकली तिरंगा यात्रा, देशभक्ति नारों से गूंजा परिसर, सीएम डॉ मोहन यादव ने किया नेतृत्व
सीएम डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मुख्यमंत्री निवास में निकली तिरंगा यात्रा। हर घर तिरंगा अभियान के तहत हुआ आयोजन, देशभक्ति से गूंजा परिसर।
48 views • 11 hours ago
...