जापान पहुंचे पीएम मोदी, कहा- ‘मौजूदा साझेदारियों को और गहरा करने का अवसर’
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को टोक्यो पहुंचे, जहां वे 15वें भारत-जापान वार्षिक शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। इस यात्रा का उद्देश्य दोनों देशों के बीच विशेष रणनीतिक और वैश्विक साझेदारी को और मजबूत करना है।
Img Banner
profile
Richa Gupta
Created AT: 29 अगस्त 2025
77
0
...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को टोक्यो पहुंचे, जहां वे 15वें भारत-जापान वार्षिक शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। इस यात्रा का उद्देश्य दोनों देशों के बीच विशेष रणनीतिक और वैश्विक साझेदारी को और मजबूत करना है। बताना चाहेंगे साल 2014 के बाद पीएम मोदी की यह 8वीं जापान यात्रा है। इस दौरे को लेकर उन्होंने कहा कि यह दोनों देशों के बीच मौजूदा साझेदारी को और मजबूत करने और नए सहयोग के अवसर तलाशने का मौका देगा।


प्रधानमंत्री मोदी ने पोस्ट में लिखा…


सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट शेयर करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने लिखा, “टोक्यो पहुंच गया हूं। भारत और जापान अपने विकासात्मक सहयोग को मजबूत कर रहे हैं, ऐसे में मैं इस यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री इशिबा और अन्य लोगों के साथ बातचीत करने के लिए उत्सुक हूं, जिससे मौजूदा साझेदारियों को और मजबूत करने और सहयोग के नए रास्ते तलाशने का अवसर मिलेगा।”


उत्साहपूर्ण स्वागत, सांस्कृतिक जुड़ाव


प्रधानमंत्री मोदी के टोक्यो आगमन पर भारत में जापान के राजदूत ओनो केइची, जापान में भारत के राजदूत सिबी जॉर्ज और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने स्वागत किया।भारतीय प्रवासियों ने पारंपरिक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और उत्साहपूर्ण जयकारों के साथ पीएम मोदी का गर्मजोशी से अभिनंदन किया, जो दोनों देशों के बीच गहरे जन संबंधों का प्रतीक है।


शिखर सम्मेलन में प्रमुख मुद्दों पर चर्चा


ज्ञात हो, 29-30 अगस्त के दौरे के दौरान, पीएम मोदी जापान के प्रधानमंत्री शिगेरु इशिबा के साथ अपनी पहली औपचारिक द्विपक्षीय वार्ता करेंगे। दोनों नेता रक्षा, सुरक्षा, व्यापार, निवेश, डिजिटल प्रौद्योगिकी, जलवायु कार्रवाई और नवाचार जैसे क्षेत्रों में सहयोग की समीक्षा करेंगे। हिंद-प्रशांत क्षेत्र और वैश्विक शांति से जुड़े मुद्दों पर भी विचार-विमर्श होने की उम्मीद है।


जापानी उद्योगपतियों से मुलाकात, आर्थिक सहयोग पर ज़ोर


प्रधानमंत्री मोदी की यह जापान की आठवीं यात्रा है, जो टोक्यो के साथ भारत की साझेदारी के महत्व को दर्शाती है। वे जापानी उद्योगपतियों और राजनीतिक नेताओं से मिलकर आर्थिक सहयोग और उभरते क्षेत्रों में निवेश की संभावनाओं पर चर्चा करेंगे।


अगला पड़ाव: चीन में एससीओ शिखर सम्मेलन


जापान में अपने कार्यक्रमों के समापन के बाद, पीएम मोदी शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के राष्ट्राध्यक्षों की परिषद की 25वीं बैठक में भाग लेने के लिए चीन रवाना होंगे।


पिछली मुलाकातें


इससे पहले पीएम मोदी और प्रधानमंत्री इशिबा ने आखिरी बार जून 2025 में कनाडा के कनानसकीस में जी7 शिखर सम्मेलन और 2024 में वियनतियाने में आसियान-भारत शिखर सम्मेलन के दौरान बातचीत की थी।


ये भी पढ़ें
सीएम की घोषणा,कटंगी और पौड़ी बनेगी तहसील,लाड़ली बहना योजना सम्मेलन में शामिल हुए सीएम
...

National

See all →
Sanjay Purohit
भाखड़ा डैम खतरे के निशान से एक फुट नीचे, पंजाब में हाई अलर्ट
लगातार बारिश से बढ़ा जलस्तर, संवेदनशील इलाकों में सतर्कता बढ़ाई गई
14 views • 41 minutes ago
Richa Gupta
जम्मू में बाढ़ से तबाही, आज मौसम में सुधार की उम्मीद
जम्मू संभाग में बाढ़ ने पिछले 24 घंटों में जमकर कहर बरपाया, हालांकि, बारिश नहीं होने से कश्मीर की नदियों का जलस्तर आज गुरुवार सुबह से कम होना शुरू हो गया।
71 views • 2 hours ago
Sanjay Purohit
अर्थशास्त्री चिकरमाने ने ट्रंप के 50% टैरिफ को बताया पाखंड, चीन-EU को मिली रियायत पर उठाए सवाल
वरिष्ठ अर्थशास्त्री चिकरमाने ने ट्रंप के टैरिफ की कड़ी आलोचना करते हुए इसे पाखंड और दबंगई करार दिया। उन्होंने कहा कि चीन भारत की तुलना में रूस से दोगुना अधिक खरीदता है। वहीं 2024 में EU ने रूस से 22 अरब यूरो मूल्य की गैस खरीदी। इसके बावजूद भारत पर अधिक टैरिफ लगाया है।
18 views • 2 hours ago
Richa Gupta
22 सितंबर से महंगी होंगी कोल्ड ड्रिंक्स, जानिए नई कीमतें और टैक्स दरें
जीएसटी परिषद ने शीतल पेय और गैर-अल्कोहल पेय पदार्थों पर माल एवं सेवा कर (जीएसटी) की दरों में व्यापक बदलाव को मंजूरी दी है। इस फैसले से कोका-कोला, पेप्सी जैसे लोकप्रिय कोल्ड ड्रिंक्स और अन्य मीठे पेय महंगे हो जाएंगे।
61 views • 2 hours ago
Sanjay Purohit
CM मान की तबीयत बिगड़ी, हालचाल जानने पहुंचे अरविंद केजरीवाल
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की तबीयत अचानक बिगड़ गई है। आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी मुख्यमंत्री आवास पर उनसे मिलने पहुंचे और उनका हालचाल पूछा। हालांकि इस बारे में अभी तक किसी की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।
58 views • 3 hours ago
Sanjay Purohit
NDA ने आज बिहार बंद बुलाया, PM मोदी की मां पर अभद्र टिप्पणी के खिलाफ होगा प्रदर्शन
बिहार विधानसभा चुनाव से पहले सियासी माहौल गरमा गया है और भारतीय जनता पार्टी को एक बड़ा और भावनात्मक मुद्दा मिल गया है, जिससे विपक्ष, खासकर कांग्रेस और RJD, मुश्किल में आ गए हैं।
59 views • 3 hours ago
Ramakant Shukla
अब सस्ती मिलेंगी छोटी कारें और बाइक, जानिए कितना होगा फायदा?
सरकार ने आम जनता को बड़ी राहत दी है। छोटी कारों और 350cc तक की मोटरसाइकिलों पर लगने वाला GST अब 28% से घटाकर 18% कर दिया गया है। नई टैक्स दरें 22 सितंबर 2025 से लागू होंगी। इसके साथ ही तीन पहिया और कमर्शियल वाहनों पर भी टैक्स में कटौती की गई है। ऑटोमोबाइल सेक्टर को उम्मीद है कि इस फैसले से फेस्टिव सीजन में वाहनों की बिक्री में तेजी आएगी।
26 views • 3 hours ago
Richa Gupta
पान मसाला, गुटखा और सिगरेट पर 40% जीएसटी; विमान यात्रा भी होगी महंगी
सरकार ने पान मसाला, गुटखा और सिगरेट पर 40% जीएसटी लगाने का फैसला लिया है। साथ ही विमान यात्रा पर टैक्स बढ़ने से हवाई सफर भी महंगा हो जाएगा। जानें पूरी जानकारी।
64 views • 5 hours ago
Richa Gupta
दूध, पनीर, ब्रेड पर टैक्स खत्म; फुटवियर और कपड़ों पर भी राहत
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की अध्यक्षता में GST परिषद की 56वीं बैठक बुधवार को संपन्न हो गई। इस बैठक में आम लोगों को राहत देते हुए कई फैसलों पर मुहर लगाई गई है।
67 views • 5 hours ago
Ramakant Shukla
दिल्ली सचिवालय के पास पहुंचा यमुना का पानी,208 मीटर के करीब जलस्तर
दिल्ली में यमुना नदी का पानी लगातार बढ़ रहा है और कई इलाकों में पानी घुस गया है। उफनती यमुना के कारण कई वाहन डूब गए हैं और इमारतें जलमग्न हो गई हैं। वर्तमान में यमुना का जलस्तर 207.47 मीटर तक पहुंच चुका है, जो 208 मीटर के करीब है।
81 views • 6 hours ago
...