


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार सुबह दो दिवसीय जापान यात्रा पर टोक्यो पहुंचे। प्रधानमंत्री के रूप में यह उनकी आठवीं जापान यात्रा है। टोक्यो स्थित होटल में स्थानीय कलाकारों ने गायत्री मंत्र के साथ उनका पारंपरिक स्वागत किया। इस मौके पर प्रवासी भारतीय समुदाय के लोगों ने भी पीएम मोदी से मुलाकात की और उनका अभिनंदन किया।
पीएम मोदी जापान में आयोजित 15वें भारत-जापान वार्षिक सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। इस बैठक में दोनों देशों के बीच रणनीतिक सहयोग और आर्थिक साझेदारी को और अधिक मजबूत करने पर चर्चा की जाएगी।
दौरे से पहले किया था सोशल मीडिया पोस्ट
जापान रवाना होने से पहले पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर लिखा, इस यात्रा का उद्देश्य भारत और जापान के बीच विशेष रणनीतिक और वैश्विक साझेदारी को और गहरा करना है।”
इसके बाद 31 अगस्त को जाएंगे चीन
जापान यात्रा के बाद प्रधानमंत्री मोदी 31 अगस्त को चीन के लिए रवाना होंगे, जहां वे अन्य द्विपक्षीय वार्ताओं और अंतरराष्ट्रीय बैठकों में भाग लेंगे।