आज का राशिफल 02 फरवरी 2025: मेष से मीन राशि तक कैसा रहेगा आपका दिन? जानें आज किन बातों का रखना होगा ध्यान
राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है।
Img Banner
profile
payal trivedi
Created AT: 02 फरवरी 2025
179
0


राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं। आईए 02 फरवरी 2025 का राशिफल जानते हैं। ​ ​ ​ ​ ​ ​ ​


मेष राशि


आज बसंत पंचमी का दिन मेष राशि के जातकों के लिए उत्साहवर्धक रहेगा। आपको आज मित्रों और संबंधियों के साथ मनोरंजक समय बिताने का मौका मिलेगा। आज आप दिन का कुछ समय परोपकार के कार्यों में भी बिताएंगे। आज आपकी प्रगति देखकर शत्रुओं को आपसे ईर्ष्या हो सकती है, लेकिन अपने मधुर स्वभाव के कारण आप उन्हें अपना बनाने में सफल रहेंगे। आज आप शाम का समय अपने बच्चों के साथ बातचीत में बिताएंगे। लव लाइफ में आज आपके प्रेम और आपसी सामंजस्य भी बना रहेगा। घर के लिए जरूरी खरीदारी भी कर सकते हैं।


​वृषभ राशि


आज बसंत पंचमी का दिन वृषभ राशि के लिए परिवर्तन योग के बीच अनुकूल रहेगा। परिवार में कोई तनाव चल रहा है तो उसे खत्म करने के लिए आप अपने परिवार के किसी सदस्य से सलाह ले सकते हैं। आपका कोई संपत्ति से संबंधित मामला सुलझ सकता है। आज आपको चोट लग सकती है, इसलिए आपको सजग होकर काम करना होगा। आज शाम के समय आपके घर किसी मेहमान का आगमन हो सकता है। जिससे कुछ पुरानी यादें ताजा हो जाएंगी और आपका मन प्रसन्न हो जाएगा।


​मिथुन राशि


मिथुन राशि के लिए आज बसंत पंचमी का दिन लाभदायक रहेगा। आपको आज कोई अप्रत्याशित लाभ मिल सकता है। आपको कोई बहुमूल्य संपत्ति मिल सकती है, जिसका आप लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। आज शाम के समय आपको तेज वाहन के प्रयोग में सावधानी बरतें। आज आपको अपने ससुराल पक्ष से लाभ और सम्मान मिल सकता है। आज आपको अनावश्यक खर्च से बचना होगा। आज आपकी किसी प्रियजन से मुलाकात होगी, जिससे आपका मनोबल बढ़ेगा।


​कर्क राशि


कर्क राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि, अगर आज आपके परिवार में कोई आपसे सलाह मांगता है, तो बहुत सोच-विचार कुछ भी कहें नहीं तो यह भविष्य में आपके लिए परेशानी का कारण बन सकता है। आर्थिक मामलों में दिन आपके पक्ष में रहेगा। आज आपको बड़ी मात्रा में धन की प्राप्ति हो सकती है। आप अपने परिवार के सदस्यों के लिए कुछ खरीदारी कर सकते हैं। धर्म कर्म के काम में आपकी आज रुचि बढेगी। किसी प्रियजन से मिलने का मौका मिलेगा।


सिंह राशि


आज बसंत पंचमी का दिन सिंह राशि के जातकों के लिए शुभ रहेगा, जो लोग सामाजिक कार्यों से जुड़े हैं उनको आज अप्रत्याशित सफलता मिलेगी। आज पेट दर्द, सिरदर्द आदि जैसी समस्याएं आपको परेशान कर सकती हैं, इसलिए सेहत का ध्यान रखें। आज रात के समय आप किसी मांगलिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। आज आप प्रतियोगिता में सफलता पाएंगे। आप अपनी संतान की जिम्मेदारियों को पूरा करने में भी सफल रहेंगे।


​कन्या राशि


आज बसंत पंचमी का दिन कन्या राशि के जातकों के लिए सुखद परिणाम लेकर आएगा। आज आप कोई भी काम करें तो उसे लगन पूर्वक पूरा करें, अगर आप ऐसा नहीं करते हैं तो आपका काम रुक सकता है या फंस सकता है। आपको आज किसी की मदद करनी है तो अपना काम करके ही मदद करें नहीं तो दूसरों के चक्कर में आपका काम खराब हो सकता है। जीवनसाथी की प्रगति देखकर आज आप प्रसन्न रहेंगे। बच्चों की ओर से भी आपको आज खुशी मिलेगी। धर्म कर्म के काम में आपकी आज रुचि रहेगी।


​तुला राशि


आज बसंत पंचमी का दिन तुला राशि के जातकों के लिए सामान्य रूप से अच्छा है। आपको अपने कामकाज और कारोबार में लाभ मिलेगा। विद्यार्थियों को विशेषकर शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। आपको अपनी वाणी की मधुरता नहीं खोनी चाहिए, व्यवहार कुशलता का भी आप आज लाभ ले पाएंगे। वैवाहिक जीवन में आज प्रेम रहेगा लेकिन किसी बात पर तनाव भी हो सकता है। आज आपको परिवार के किसी सदस्य से धोखा मिल सकता है, जिससे आप परेशान रहेंगे। आपके घर आज मित्र अथवा मेहमान का आगमन हो सकता है, जिससे आपको खुशी मिलेगी।


​वृश्चिक राशि


वृश्चिक राशि के लिए आज बसंत पंचमी पर सितारे बताते हैं कि,आज आप अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए जो भी कार्य करेंगे, उसमें अवश्य सफल होंगे। आज शाम के समय आपकी अपने जीवनसाथी से किसी बात पर कहासुनी हो सकती है लेकिन संयम से स्थिति को संभालने में सफल होंग। यदि आपको अपने ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति को पैसा उधार देना है तो बहुत सोच-समझकर दें, क्योंकि इसके वापस मिलने की संभावना बहुत कम है। आपको आज घरेलू जरूरतों की चीजों पर धन खर्च करना होगा। शुभ कार्यों पर भी व्यय का योग है।


​धनु राशि


आज बसंत पंचमी का दिन धनु राशि के जातकों के लिए कुल मिलाकर अनुकूल कहा जा सकता है। आज आप अपने जीवनसाथी को घरेलू सामान खरीदने के लिए शॉपिंग पर ले जा सकते हैं। आपको आपको कोई अच्छी डील मिलने की खुशी होगी। सांसारिक सुख साधनों में वृद्धि होगी। आज आपको धन निवेश करने से पहले अपने भाई और पिता से सलाह कर लेनी चाहिए, फायदे में रहेंगे। जो लोग नौकरी कर रहे हैं उन्हें आज कोई नया अवसर मिल सकता है।


​मकर राशि


आज बसंत पंचमी का दिन मकर राशि के जातकों के लिए आनंददायक रहेगा। आज आपको माता-पिता से स्नेह और सहयोग मिलेगा। आप संतान पक्ष से भी आज खुशी पाएंगे । आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी, कमाई के नए स्रोत मिल सकते हैं। आज शाम के समय आप किसी धार्मिक स्थान पर जाने का प्लान बना सकते हैं। विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिलेगी। अगर आप बिजनेस में बदलाव की योजना बना रहे हैं तो यह आपके लिए फायदेमंद रहेगा। आपको आज प्रॉपर्टी संबंधी डील में भी लाभ मिलेगा।


​कुंभ राशि


आज बसंत पंचमी का दिन मकर राशि के जातकों के लिए मिलाजुला रहेगा। आज आपकी जीवनसाथी को अचानक कोई शारीरिक परेशानी हो सकता है, जिसके कारण आपको चिंता और परेशानी हो सकती है। यदि आपने कोई संपत्ति खरीदने या बेचने का मन बनाया है तो उसके सभी पक्षों की जांच कर लें। अगर आपका अपने भाइयों के साथ कोई वाद-विवाद चल रहा है तो वह आज समाप्त हो सकता है। आप आज घरेलू जरूरतों पर धन खर्च करेंगे। किसी धार्मिक और सामाजिक कार्यक्रम में भाग लेने का मौका मिलेगा।


​मीन राशि


आज बसंत पंचमी का दिन मकर राशि के जातकों के लिए कुल मिलाकर लाभप्रद कहा जा सकता है। आज शाम के समय आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है। आज आप किसी नजदीकी या दूर की यात्रा पर जा सकते हैं, जिससे आपको लाभ होगा। जो लोग विदेश से व्यापार करते हैं उन्हें आज कोई अच्छी डील मिल सकती है। छात्रों को शिक्षा पर ध्यान देने की जरूरत है। आज लव लाइफ में आप प्रेमी के साथ भविष्य को लेकर प्लान कर सकते हैं। विवाह की बात चल रही है तो बात आज पक्की हो सकती है। आपको आज मन पसंद भोजन भी मिल सकता है।


अस्वीकरण​​


इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। IND24 यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। IND24 अंधविश्वास के खिलाफ है।


ये भी पढ़ें
सीएम की घोषणा,कटंगी और पौड़ी बनेगी तहसील,लाड़ली बहना योजना सम्मेलन में शामिल हुए सीएम

Spiritual

See all →
Sanjay Purohit
कब और क्यों मनाई जाती है माघ पूर्णिमा? जानें इसका महत्व
माघ पूर्णिमा के दिन चंद्रमा अपनी संपूर्ण कलाओं के साथ आकाश में स्थित होता है। यह दिन माघ मास का अंतिम दिन होता है। धार्मिक दृष्टि से इस दिन गंगा स्नान, दान-पुण्य और जप-तप का अत्यधिक महत्व बताया गया है।
4 views • 26 minutes ago
Richa Gupta
बांझ को भी मिलता है संतान का सुख, जानें अबार माता मंदिर की कहानी
माता के हर मंदिर के पीछे कोई न कोई मान्यता, कोई कहानी, कोई रहस्य अवश्य होता है। ऐसा ही एक रहस्य जुड़ा है बुंदेलखंड़ की अबार माता के मंदिर से जो बंडा क्षेत्र में सागर-छतरपुर की सीमा पर स्थित है।
20 views • 23 hours ago
Sanjay Purohit
आंखों से जानें जिंदगी से जुड़े राज, इस बारे में क्या कहता है सामुद्रिक शास्त्र
अक्सर आपने लोगों को कहते सुना होगा, यदि आपको किसी व्यक्ति के दिल की बात जाननी है तो उसकी आंखों में बस एक बार देख लें। दरअसल मनुष्य की आंखें उसके दिल का दर्पण होती हैं। सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार दिल के सारे राज खोलती है आंखे। किसी की आंखों को देखकर आप उनकी सोच और उनके व्यक्तित्व का आसानी से पता लगा सकते हैं।
41 views • 2025-02-04
Richa Gupta
बसंत पंचमी पर करें माता सरस्वती के इन 3 प्रसिद्ध मंदिरों के दर्शन
बसंत पंचमी का पर्व माता सरस्वती को समर्पित है। विद्या, कला और संगीत की देवी सरस्वती जी की इस दिन पूजा-अर्चना की जाती है। यह त्योहार प्रत्येक वर्ष माघ मास की शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को मनाया जाता है।
21 views • 2025-02-03
Sanjay Purohit
कल मनाई जाएगी नर्मदा जयंती, घाटों पर उमड़ेगा श्रद्धालुओं का जनसैलाब
पतित पावनी मां नर्मदा की जयंती माघ मास के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि को मनाई जाती है। नर्मदा जयंती के दिन नर्मदा नदी के घाटों में श्रद्धालुओं का जन सैलाब उमड़ता है और वे मां के दर्शन कर आशीर्वाद पाते हैं।
136 views • 2025-02-03
Sanjay Purohit
रत्नों का ग्रह-नक्षत्र और मानव जीवन पर प्रभाव,जानिए मुख्य रत्नो के बारे में
रत्नों को रत्न यूं ही नहीं कहा जाता है। इनमें कुछ खास तत्व और क्षमताएं होती हैं जो इन्हें आम पत्थरों से अलग बनती हैं और इन्हें रत्न नाम दिलाती है। विज्ञान भी मानता है कि रत्नों में चुम्बकीय क्षमता होती हैं जो संबंधित ग्रह की ऊर्जा को अवशोषित करके रत्न धारण करने वाले को लाभ दिलाती है।
131 views • 2025-02-03
payal trivedi
आज का राशिफल 03 फरवरी 2025: मेष से मीन राशि तक कैसा रहेगा आपका दिन? जानें आज किन बातों का रखना होगा ध्यान
राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है।
129 views • 2025-02-03
Sanjay Purohit
बसन्त पंचमी 2025 : कहा हैं विलुप्त सरस्वती?
मानव का सम्पूर्ण जीवन सोलह संस्कारों से आवेष्टित है, सभी संस्कारों में यज्ञोपवीत ऐसा महत्वपूर्ण संस्कार है जिसके सम्पन्न होने पर व्यक्ति एकज से द्विज हो जातेहैं। प्रयागराज में विद्या की अधिष्ठात्री भगवती सरस्वती विराजमान है।
122 views • 2025-02-03
payal trivedi
आज का राशिफल 02 फरवरी 2025: मेष से मीन राशि तक कैसा रहेगा आपका दिन? जानें आज किन बातों का रखना होगा ध्यान
राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है।
179 views • 2025-02-02
payal trivedi
आज का राशिफल 01 फरवरी 2025: मेष से मीन राशि तक कैसा रहेगा आपका दिन? जानें आज किन बातों का रखना होगा ध्यान
राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है।
196 views • 2025-02-01