धीरेंद्र शास्त्री के निवेदन को सिंधिया ने बताया आदेश, बोले- पालन होगा
शिवपुरी में चल रही भागवत कथा के दौरान बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने जिले में 108 फीट ऊंची शिव प्रतिमा स्थापित करने की इच्छा व्यक्त की, जिसे किसी पर्वत पर बनाकर उसका नाम 'कैलाश' रखने और वहां आध्यात्मिक केंद्र विकसित करने का सुझाव दिया।
Img Banner
profile
Sanjay Purohit
Created AT: 1 hour ago
23
0
...

शिवपुरी जिला मुख्यालय पर बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र शास्त्री द्वारा भागवत कथा का वाचन जारी है। इसी दौरान इस भागवत कथा में दर्शन के लिए केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया पहुंचे। श्रीमद् भागवत कथा के चौथे दिन पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से दक्षिणा में 108 फीट की विशाल शिव मूर्ति की मांग की। उन्होंने कहा कि प्राण प्रतिष्ठा में हम कथा सेवा करेंगे।

दोपहर में दिव्य दरबार शुरू करने से पहले पंडित धीरेंद्र ने शिवपुरी में भगवान शिव की 108 फीट की बड़ी मूर्ति स्थापित करने की इच्छा व्यक्त की। फिर शाम को कथा में केंद्रीय मंत्री सिंधिया पहुंचे तो उन्होंने अपनी इच्छा जाहिर कर दी। उन्होंने कथा मंच से एलान किया कि पंडित धीरेंद्र शास्त्री के निवेदन नहीं, आदेश का सत-प्रतिशत पालन होगा।

मूर्ति को पर्वत के ऊपर स्थापित करने का दिया सुझाव

दिव्य दरबार के दौरान पं. धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि शिवपुरी का मतलब 'शिव की नगरी' है। इसलिए यहां बहुत बड़ी शिव जी की मूर्ति होनी चाहिए। सुझाव दिया कि यह मूर्ति 108 फीट की होनी चाहिए, जिसे किसी पर्वत के ऊपर स्थापित किया जाए। उस पर्वत का नाम कैलाश रखा जाए और वहां पर पूरा आध्यात्मिक केंद्र विकसित कर द्वादश ज्योतिर्लिंग भी स्थापित किए जाए। इससे पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा और यह एक दर्शनीय स्थल बनेगा।

शिवपुरी अच्छी लगने लगी

उन्होंने कहा कि अब उन्हें शिवपुरी अच्छी लगने लगी है और उन्हें तब तक शिवपुरी आना चाहिए, जब तक कि शिवपुरी भगवामय या राममय न हो जाए। पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कथा के आखिरी दिन, 30 दिसंबर को फिर से दिव्य दरबार की घोषणा की है।

ये भी पढ़ें
सीएम की घोषणा,कटंगी और पौड़ी बनेगी तहसील,लाड़ली बहना योजना सम्मेलन में शामिल हुए सीएम
...

Madhya Pradesh

See all →
Sanjay Purohit
त्रिपुंड और त्रिनेत्र से हुआ बाबा महाकाल का श्रृंगार
श्री महाकालेश्वर मंदिर में अगहन माह शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि पर आज 4 बजे भस्म आरती हुई। इस दौरान वीरभद्र जी से आज्ञा लेकर मंदिर के पट खुलते ही पण्डे पुजारियों ने गर्भगृह में स्थापित सभी भगवान की प्रतिमाओं का पूजन किया। जिसके बाद भगवान महाकाल का जलाभिषेक दूध, दही, घी, शक्कर पंचामृत और फलों के रस से किया गया।
26 views • 1 hour ago
Sanjay Purohit
धीरेंद्र शास्त्री के निवेदन को सिंधिया ने बताया आदेश, बोले- पालन होगा
शिवपुरी में चल रही भागवत कथा के दौरान बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने जिले में 108 फीट ऊंची शिव प्रतिमा स्थापित करने की इच्छा व्यक्त की, जिसे किसी पर्वत पर बनाकर उसका नाम 'कैलाश' रखने और वहां आध्यात्मिक केंद्र विकसित करने का सुझाव दिया।
23 views • 1 hour ago
Richa Gupta
आरोपी सलमान की गिरफ्तारी पर CM डॉ. मोहन यादव का बयान
दुष्कर्म आरोपी सलमान की गिरफ्तारी पर CM डॉ. मोहन यादव ने कहा कि कोई भी अपराधी सरकार की पकड़ से नहीं बच सकता। पुलिस की त्वरित कार्रवाई की सराहना की।
53 views • 1 hour ago
Sanjay Purohit
CM मोहन के बेटे की शादी का कार्ड बटोर रहा सुर्खिया
सीएम मोहन यादव के बेटे अभिमन्यु यादव की शादी को अब गिनती के दिन बचे हैं। इसी बीच सीएम के बेटे का शादी का कार्ड सामने आया है जो काफी अलग है। डॉक्टर इशिता से सीएम की बेटे की शादी 30 नवंबर को होगी। शादी का कार्ड सोशल मीडिया पर काफी सुर्खियां बटोर रहा है।
64 views • 2 hours ago
Sanjay Purohit
अगले 48 घंटे पड़ेगी भयंकर ठंड, एकसाथ 4 मौसम सिस्टम एक्टिव
उत्तर भारत के साथ मध्य भारत का मौसम लगातार बदल रहा है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार देश के अलग-अलग हिस्सों में बने चार सिस्टम ग्वालियर -चंबल के मौसम को प्रभावित कर रहे हैं। इनमें सबसे प्रभावी सिस्टम जम्मू-कश्मीर में सक्रिय हुआ ।
38 views • 2 hours ago
Sanjay Purohit
श्योपुर से CM मोहन ने कांग्रेस को दिया चेलेंज
सीएम ने कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, कांग्रेस वाले राम वाले नहीं हैं। कांग्रेस ने भगवान श्रीराम के जन्म पर सवाल उठाया। मजाक बनाया, लेकिन नरेंद्र मोदी की सरकार में अयोध्या में श्रीराम का भव्य धाम जगमगा रहा है।
70 views • 3 hours ago
Richa Gupta
CM डॉ. मोहन यादव का निर्देश: ऑनलाइन गीता प्रतियोगिता में अधिकतम जन भागीदारी हो
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने आगामी 1 दिसंबर को गीता जयंती पर अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव पर राज्य में हो रहे कार्यक्रमों की तैयारी की जानकारी प्राप्त की और आवश्यक निर्देश दिए।
71 views • 3 hours ago
Ramakant Shukla
भोपाल में अब बिना अनुमति पेड़ काटने पर जेल, निगम कमिश्नर ने जताई नाराजगी
भोपाल में अब किसी भी जगह बिना अनुमति के पेड़ काटे जाने पर जेल हो सकती है। एनजीटी (नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल) के आदेश के बाद नगर निगम भी सख्त हो गया है। निगम कमिश्नर संस्कृति जैन ने पेड़ काटने की अनुमति देने का काम खुद अपने हाथ में ले लिया है। अब अनुमति केवल वे ही जारी करेंगी।
41 views • 4 hours ago
Richa Gupta
MP में महिला सशक्तिकरण: मनरेगा मजदूरी अब सीधे महिलाओं के खाते में जाएगी
मध्य प्रदेश देश का पहला राज्य बन गया है, जहां मनरेगा मजदूरी अब पुरुषों के बजाय सीधे महिलाओं के खातों में दी जाएगी, महिला सशक्तिकरण के लिए बड़ा कदम।
67 views • 5 hours ago
Richa Gupta
SIR में अशोकनगर ने दिखाया दम, शत-प्रतिशत डिजिटलाइजेशन पूरा
मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) में अशोकनगर ने शत-प्रतिशत डिजिटलाइजेशन पूरा किया। बैतूल और सीहोर क्रमशः दूसरे और तीसरे नंबर पर।
70 views • 5 hours ago
...