पांचवे चरण के साथ ही महाराष्ट्र में पूरा हो जाएगा लोकसभा चुनाव, देंखे कौन है आमने- सामने
लोकसभा चुनाव के 5वें चरण का काउंटडाउन शुरु हो चुका है। इस चरण का मतदान आज सुबह से जारी है। इस चरण में 8 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों की 49 सीटों पर वोटिंग होगी।
Img Banner
profile
Richa Gupta
Created AT: 20 मई 2024
5372
0
...
लोकसभा चुनाव के 5वें चरण का काउंटडाउन शुरु हो चुका है। इस चरण का मतदान आज सुबह से जारी है। इस चरण में 8 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों की 49 सीटों पर वोटिंग होगी। जिसमें कुल 695 कैंडिडेट्स मैदान में हैं। बीते चार चरण के मतदान में महाराष्ट्र की 48 लोकसभा सीटों में से 35 सीटों पर वोटिंग संपन्न हो गई है। इसके बाद अब पांचवे चरण में राज्य की अंतिम 13 सीटों को शामिल किया गया है। इसके साथ ही महाराष्ट्र में चुनाव संपन्न हो जाएगा। राज्य में मुख्य रूप से मुकाबला एनडीए वर्सिस इंडिया गठबंधन के बीच में है। एनडीए गठबंधन के तहत भाजपा, शिवसेना (शिंदे गुट) और एनसीपी (अजीत गुट) चुनाव लड़ रही है। जबकि, इंडिया गठबंधन में कांग्रेस, शिवसेना (उद्धव गुट) और एनसीपी (शरद गुट) शामिल हैं। आइए जानते हैं महाराष्ट्र की सीटों के बारे में जहां से प्रत्याशी मैदान में उतरे हैं।

धुले लोकसभा सीट

भाजपा ने धुले सीट से मौजूदा सासंद सुभाष रामराव भामरे को फिर से मौका दिया है। उनके सामने कांग्रेस ने शोभा दिनेश बच्छव को उतारा है। पिछले लोकसभा चुनाव में सुभाष रामराब भामरे ने जीत दर्ज की थी।

पालाघर लोकसभा सीट

इस सीट से भाजपा ने हेमंत विष्णु सावरा को टिकट दिया है। शिवसेना (उद्धव गुट) ने भारती कामडी को मौका दिया है। पिछले आम चुनाव में इस सीट से शिवसेना की ओर से राजेंद्र थेड्या गावित ने जीत दर्ज की थी।

कल्याण लोकसभा सीट

राज्य में एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना ने कल्याण सीट पर मौजूदा सासंद श्रीकांत शिंदे को मौका दिया है। उन्हें चुनौती देने के लिए शिवसेना (उद्धव गुट) ने वैशाली दारेकर राणे को मैदान में उतारा है। पिछले आम चुनाव में श्रीकांत शिंदे ने इस सीट पर जीत दर्ज की थी।

मुंबई उत्तर लोकसभा सीट

भाजपा ने इस बार पीयूष गोयल को इस सीट पर टिकट दिया है। कांग्रेस ने भूषण पाटिल को मैदान में उतारा है। पिछले लोकसभा चुनाव में मुंबई उत्तर सीट पर भाजपा के गोपाल शेट्टी को जीत मिली थी।
ये भी पढ़ें
सीएम की घोषणा,कटंगी और पौड़ी बनेगी तहसील,लाड़ली बहना योजना सम्मेलन में शामिल हुए सीएम
...

Politics

See all →
Sanjay Purohit
क्या 75 की उम्र में पीएम मोदी राजनीति से संन्यास लेंगे? भाजपा की रिटायरमेंट नीति पर एक नजर
भारतीय राजनीति में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक ऐसी शख्सियत हैं, जिन्होंने न केवल देश के भीतर बल्कि वैश्विक स्तर पर भी भारत की नई छवि गढ़ी है। लेकिन हाल ही में एक सवाल राजनीतिक गलियारों और आम जनता के बीच चर्चा में है — क्या नरेंद्र मोदी 75 वर्ष की आयु के बाद प्रधानमंत्री पद छोड़ देंगे?
130 views • 2025-07-12
Sanjay Purohit
बीजेपी को जल्द मिल सकता है नया राष्ट्रीय अध्यक्ष, इस दिग्गज नेता के नाम पर मुहर लगभग तय
BJP के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष को लेकर कयास अब लगभग खत्म होते नजर आ रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विदेश यात्रा से वापसी के बाद संगठनात्मक गतिविधियां तेज हो गई हैं और अब पार्टी जल्द ही अध्यक्ष पद के नाम का ऐलान कर सकती है।
199 views • 2025-07-11
Durgesh Vishwakarma
लॉर्ड्स टेस्ट: केएल राहुल ने संभाली कप्तानी, इंग्लैंड को पहले दिन लगे 4 झटके
टीम इंडिया इन दिनों इंग्लैंड के साथ 5 मैचों की टेस्ट सीरीज खेल रही है। इस सीरीज में टीम इंडिया की कमान शुभमन गिल के हाथों में हैं।
52 views • 2025-07-11
Sanjay Purohit
बिहार इलेक्शन: वोटर लिस्ट संशोधन पर छिड़ गया है संग्राम! आर-पार के मूड में है विपक्ष
बिहार में इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर सियासी घमासान मच गया है। निर्वाचन आयोग द्वारा 24 जून 2025 को शुरू की गई इस प्रक्रिया ने विपक्षी दलों को आक्रामक रुख अपनाने के लिए मजबूर कर दिया है।
119 views • 2025-07-04
Sanjay Purohit
मध्य प्रदेश भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल : ज़िम्मेदारियाँ और चुनौतियाँ
भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने मध्य प्रदेश में संगठनात्मक रूप से बड़ा कदम उठाते हुए हेमंत खंडेलवाल को प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। यह निर्णय आगामी चुनावी रणनीति, संगठन की मजबूती और जमीनी कार्यकर्ताओं के मनोबल को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। हेमंत खंडेलवाल न केवल एक अनुभवी राजनेता हैं, बल्कि वे दिवंगत भाजपा नेता विजय कुमार खंडेलवाल के पुत्र हैं और पूर्व सांसद रह चुके हैं।
112 views • 2025-07-03
Sanjay Purohit
BJP ने हेमंत खंडेलवाल को ही क्यों चुना? समझें 2028-29 चुनावी रणनीति के बड़े इशारे
मध्य प्रदेश भाजपा ने हेमंत खंडेलवाल को अपना नया प्रदेशाध्यक्ष बनाकर साफ कर दिया है कि पार्टी अब संगठन को जमीन से जोड़ने और आने वाले विधानसभा चुनाव 2028 और लोकसभा चुनावों 2029 की तैयारी में अभी से पूरे दमखम के साथ करने में जुट गई है।
208 views • 2025-07-02
Sanjay Purohit
खंडेलवाल के निर्विरोध निर्वाचन के सूत्रधार मोहन! जानिए किस मास्टर स्ट्रोक से CM ने बदले MP की सियासत के समीकरण
प्रदेश भाजपा ने हेमंत खंडेलवाल को अपना नया प्रदेशाध्यक्ष बनाकर साफ कर दिया है कि पार्टी अब संगठन को जमीन से जोड़ने और आने वाले विधानसभा चुनाव 2028 और लोकसभा चुनावों 2029 की तैयारी में अभी से पूरे दमखम के साथ करने में जुट गई है। हेमंत खंडेलवाल को यह जिम्मेदारी क्यों दी गई, इसके पीछे सिर्फ चेहरा बदलना ही एक वजह नहीं, बल्कि राजनीतिक संतुलन और रणनीति का बड़ा खेल है।
74 views • 2025-07-02
Sanjay Purohit
महाराष्ट्र की राजनीति में 20 साल बाद एक मंच पर साथ दिखेंगे उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे
महाराष्ट्र की राजनीति में एक बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है, जहां उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे 20 साल बाद एक साथ आ रहे हैं। दोनों नेता स्कूलों में हिंदी को तीसरी भाषा के रूप में अनिवार्य करने के विरोध में 5 जुलाई को एक संयुक्त आंदोलन करेंगे।
94 views • 2025-06-28
Sanjay Purohit
क्या गुजरात में कांग्रेस की जमीन हथिया लेगी आप?
गुजरात उपचुनावों में आम आदमी पार्टी ने विसावदर में बड़ी जीत हासिल करके चौंका दिया है। राज्य में अपनी शक्ति बढ़ाने में जुटे कांग्रेस को गहरी निराशा हाथ लगी है। नतीजों के बाद चर्चा छिड़ी है कि दिल्ली गंवाने के बाद भी केजरीवाल की आप कैसे मजबूत होकर उभरी?
100 views • 2025-06-24
Sanjay Purohit
समाजवादी पार्टी का एक्शन, 3 बागी विधायकों को दिखाया बाहर का रास्ता
राज्यसभा चुनाव के दौरान भारतीय जनता पार्टी का साथ देने के कारण और पार्टी विरोधी कार्य करने की वजह से समाजवादी पार्टी ने अपने तीन बागी विधायकों को पार्टी से निष्कासित कर दिया है. निष्कासित किए गए विधायकों में से अभय सिंह, राकेश प्रताप सिंह और मनोज कुमार पांडे शामिल हैं.
145 views • 2025-06-23
...