मध्य प्रदेश के दो वरिष्ठ IAS दीपाली रस्तोगी और शिव शेखर शुक्ला अपर मुख्य सचिव बने
मध्यप्रदेश सरकार ने दो वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों दीपाली रस्तोगी और शिव शेखर शुक्ला को अपर मुख्य सचिव (ACS) के पद पर पदोन्नत किया है। यह आदेश 1 सितंबर 2025 से लागू होगा। खास बात यह है कि दोनों को उनके वर्तमान विभागों में ही एसीएस पद पर पदस्थ किया गया है।
Img Banner
profile
Sanjay Purohit
Created AT: 21 hours ago
37
0
...

राज्य शासन ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के दो वरिष्ठ अधिकारियों को अपर मुख्य सचिव (ACS) पद पर पदोन्नत करने का आदेश जारी किया। यह आदेश 1 सितंबर 2025 से प्रभावशील होगा। इस सूची में प्रमुख सचिव दीपाली रस्तोगी और प्रमुख सचिव शिव शेखर शुक्ला का नाम शामिल है। मुख्य सचिव अनुराग जैन और अपर मुख्य सचिव जे.एन. कंसोटिया के सेवानिवृत्त होने के बाद माना जा रहा था कि केवल दीपाली रस्तोगी को ही प्रमोशन मिलेगा, लेकिन सरकार ने अप्रत्याशित निर्णय लेते हुए शुक्ला को भी एसीएस पद पर पदोन्नत कर दिया। सामान्य प्रशासन विभाग ने दोनों अधिकारियों को उनके वर्तमान विभागों में ही अपर मुख्य सचिव पद पर पदस्थ किया है।

मुख्य सचिव को मिला सेवा विस्तार

राज्य सरकार ने मौजूदा मुख्य सचिव अनुराग जैन को सेवा विस्तार दिया गया है। जैन पहले सीएस है, जिनको एक साल का सेवा विस्तार मिला है। इसे उनकी प्रशासनिक अनुभव, ईमानदारी और नवाचार से प्रदेश के विकास को आगे बढ़ाने की कार्यशैली से जोड़ कर देखा जा रहा है। 1989 बैच के आईएएस अधिकारी जैन ने अक्टूबर 2024 में पदभार संभाला था। सेवा विस्तार मिलने के बाद वे अब अगस्त 2026 तक प्रदेश में प्रशासन की कमान संभालेंगे।

ये भी पढ़ें
सीएम की घोषणा,कटंगी और पौड़ी बनेगी तहसील,लाड़ली बहना योजना सम्मेलन में शामिल हुए सीएम
...

Madhya Pradesh

See all →
Ramakant Shukla
देश के स्वाभिमान के लिए योगदान देने में अग्रवाल समाज अग्रणी - मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि देश के स्वाभिमान के लिये योगदान देने में अग्रवाल समाज सदैव अग्रणी रहा है। अपने बनने का भाव, संघर्षों के बीच जगह बनाने का भाव एवं देश सेवा का भाव अग्रवाल समाज में गहरे तक समाहित है। अग्रवाल समाज की इसी भावना के अनुरूप सरकार प्रदेश के शहरों में बहुउद्देश्यीय गीता भवनों की स्थापना करायेगी। इन भवनों में कम्प्यूटर शिक्षा और जनकल्याण के कार्य सहित अन्य सामाजिक गतिविधियां आयोजित की जा सकेंगी। गीता भवनों के निर्माण में सहयोग के लिये अग्रवाल समाज आगे आए। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव रविवार को ग्वालियर में अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन की मध्यप्रदेश इकाई द्वारा “दि ग्रेट महाराज अग्रसेन” नाटक मंचन के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।
6 views • 5 minutes ago
Ramakant Shukla
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव करेंगे विक्रमादित्य वैदिक घड़ी का अनावरण एवं ऐप का लोकार्पण,युवाओं से संवाद भी करेंगे
भारतीय काल गणना पद्धति और वैज्ञानिक परम्परा को एक नई पहचान मिलने वाली है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सोमवार (एक सितंबर) को सुबह 11 बजे मुख्यमंत्री निवास में विक्रमादित्य वैदिक घड़ी और इसके मोबाइल एप का लोकार्पण करेंगे। यह घड़ी भारतीय पंचांग और कालगणना को आधुनिक तकनीक से जोड़ती है। इसे 189 से अधिक भाषाओं में देखा जा सकेगा। इस अद्वितीय घड़ी के माध्यम से समय के साथ-साथ पंचांग, तिथि, नक्षत्र, योग, वार, मास, व्रत और त्यौहारों की जानकारी भी उपलब्ध होगी।
6 views • 15 minutes ago
Richa Gupta
मध्यप्रदेश में शुरू होंगे State Creators Awards: CM डॉ. मोहन यादव की घोषणा
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्यप्रदेश में सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर्स को सम्मानित करने के लिए State Creators Awards की घोषणा की है।
35 views • 23 minutes ago
Ramakant Shukla
‘मन की बात’ में पीएम मोदी ने शहडोल के खिलाड़ियों की तारीफ की,सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा- खिलाड़ियों की प्रशंसा प्रदेशवासियों के लिए गौरव का विषय
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात के 125वें संस्करण का आज प्रसारण हुआ। देश सहित मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष सहित कार्यकर्ताओं ने उनकी बात सुनी। मन की बात सुनने के बाद सीएम डॉ मोहन यादव ने सोशल मीडिया एक्स (X) पर पोस्ट किया है।
36 views • 17 hours ago
Sanjay Purohit
विदेश में पढ़ाई के लिए 35 लाख सालाना मदद करेगी सरकार, समय पर करना होगा ये काम
योजना के तहत प्रदेश सरकार 40 हजार अमेरिकी डॉलर यानी लगभग 35 लाख रुपये प्रति वर्ष तक की सहायता करेगी। इस छात्रवृत्ति योजना का लाभ लेने के लिए आवेदन करने की अंतिम तारीख करीब है।
47 views • 19 hours ago
Sanjay Purohit
भाजपा में नियुक्तियों को लेकर हलचल तेज, खुल गए आठ संभागों के लिफाफे
प्रदेश के जिलों में होने वाली भाजपा की संगठनात्मक नियुक्तियों को लेकर पर्यवेक्षकों की ओर से सौंपे गए नामों के बंद लिफाफे प्रदेश संगठन द्वारा खोले जाने लगे है। आठ संभागों के लिफाफे अब तक खोले जा चुके हैं।
30 views • 19 hours ago
Sanjay Purohit
सीएम डॉ. मोहन यादव आज ग्वालियर-मुरैना दौरे पर
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज ग्वालियर एवं मुरैना जिले के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे विकास कार्यों का लोकार्पण और शुभारंभ करेंगे। साथ ही धार्मिक स्थलों पर पूजा-अर्चना कर जनसमूह से रूबरू होंगे।
38 views • 21 hours ago
Sanjay Purohit
डमरू की माला पहनकर सजे बाबा महाकाल, भस्म आरती में दिए निराले स्वरूप में दर्शन
आज सुबह भस्म आरती के दौरान बाबा महाकाल के शृंगार को त्रिनेत्र स्वरूप में किया गया। इस दिव्य दर्शन का लाभ हजारों भक्तों ने लिया और जय श्री महाकाल का जयघोष भी किया, जिससे पूरा मंदिर परिसर जय श्री महाकाल की गूंज से गुंजायमान हो गया। भस्म आरती में बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने बाबा महाकाल का आशीर्वाद लिया।
33 views • 21 hours ago
Sanjay Purohit
मध्य प्रदेश के 23 जिलों में आज भारी बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग ने रविवार को ग्वालियर, भिंड, मुरैना, श्योपुर, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, विदिशा, सीहोर, सागर, रायसेन, नर्मदापुरम, हरदा, बैतूल, खंडवा, बुरहानपुर, नीमच, मंदसौर, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, मंडला और बालाघाट में भारी बारिश की चेतावनी दी है।
102 views • 21 hours ago
Sanjay Purohit
मध्य प्रदेश के दो वरिष्ठ IAS दीपाली रस्तोगी और शिव शेखर शुक्ला अपर मुख्य सचिव बने
मध्यप्रदेश सरकार ने दो वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों दीपाली रस्तोगी और शिव शेखर शुक्ला को अपर मुख्य सचिव (ACS) के पद पर पदोन्नत किया है। यह आदेश 1 सितंबर 2025 से लागू होगा। खास बात यह है कि दोनों को उनके वर्तमान विभागों में ही एसीएस पद पर पदस्थ किया गया है।
37 views • 21 hours ago
...