छतरपुर में 10 करोड़ की लागत से बनेगा स्टेडियम- मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि छतरपुर में 10 करोड़ रुपए की लागत से स्टेडियम बनाया जाएगा। जिले में 30 एकड़ क्ष्रेत्र में गौशाला, एक करोड़ रुपए की लागत से कन्या विवाह भवन और सामुदायिक भवन के निर्माण सहित अन्य कार्य प्रारंभ किए जाएंगे।
Img Banner
profile
Ramakant Shukla
Created AT: 31 अगस्त 2025
61
0
...

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि छतरपुर में 10 करोड़ रुपए की लागत से स्टेडियम बनाया जाएगा। जिले में 30 एकड़ क्ष्रेत्र में गौशाला, एक करोड़ रुपए की लागत से कन्या विवाह भवन और सामुदायिक भवन के निर्माण सहित अन्य कार्य प्रारंभ किए जाएंगे। इसके साथ ही मैडिकल कॉलेज के निर्माण कार्य को गति प्रदान की जाएगी। इसके पास एक चिकित्सालय भी बनाया जायेगा। उन्होंने कहा कि एमपी-यूपी इकॉनामिक कॉरिडोर के अंतर्गत सागर-कबरई फोर लेन का निर्माण हो जाने पर संभागीय मुख्यालय सागर से छतरपुर मात्र दो घंटे में पहुंचा जा सकेगा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शनिवार को छतरपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने माखन से भरी हुई मटकी भी फोड़ी। वे रोड शो में भी शामिल हुए।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि भगवान श्रीराम उत्तर से दक्षिण और श्रीकृष्ण पूर्व से पश्चिम की तरफ गए। भारतीय संस्कृति को समझना है तो इनका स्मरण कर लीजिए। दुनिया भर में श्रीराम और श्रीकृष्ण से भारत की पहचान है। विश्व में बड़ी-बड़ी ताकतों से लड़ने का साहस दोनों आराध्यों से मिलता है, जिन्होंने आसुरी शक्तियों का अंत उन्हीं के घर में जाकर किया। बुंदेलखंड की धरती, वीरों की धरती है। यहां के पराक्रमी छत्रसाल महाराज और वीर आल्हा-ऊदल ने चंदेल राजाओं के लिए बड़ी लड़ाईयां लड़ीं। छतरपुर का गौरवशाली अतीत रहा है। विश्व धरोहर स्थल खजुराहो दुनिया में प्रख्यात है। पन्ना में हीरे मिलते हैं। पन्ना अपने टाइगर्स के लिए भी प्रसिद्ध है।

केन-बेतवा लिंक परियोजना का मिलेगा लाभ

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने नदी जोड़ो अभियान का संकल्प लिया था। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अटलजी और उमा दीदी के सपने को पूरा किया है। केन-बेतवा लिंक परियोजना से बुंदेलखण्ड के किसानों को सिंचाई का लाभ मिलेगा। खेतों को पानी मिले तो फसल सोने सी हो जाती है। बुंदेलखंड की धरती के लिये यह नदी जोड़ो परियोजना वरदान है। बुंदेलखंड की धरती अनाज उत्पादन में पंजाब और हरियाणा को पीछे छोड़ेगी। आजकल तो पर्यटन भी उद्योग की तरह है। आज ग्वालियर रीजनल टूरिज्म कॉन्क्लेव में 3500 करोड़ रुपए के निवेश प्रस्ताव मिले हैं। इनसे युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि जब मैं उच्च शिक्षा मंत्री था, उस समय छतरपुर के महाविद्यालय को विश्वविद्यालय बनाने का कार्य शुरू किया गया था। राज्य सरकार का कोई संकल्प अधूरा नहीं रहेगा। भगवान श्रीकृष्ण के चरण जहां-जहां पड़े, राज्य सरकार उन्हें तीर्थ स्थल के रूप में विकसित करेगी। श्रीराम के वन-गमन पथ की तरह श्रीकृष्ण पाथेय बनाया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिनके घर गाय है वो गोपाल हैं। खेती के साथ किसानों की आय बढ़ाने के लिए डॉ. भीमराव अंबेडकर कामधेनु योजना शुरू की गई है। इसमें गोवंश क्रय पर पात्र हितग्राहियों को सब्सिडी का लाभ दिया जा रहा है। राज्य सरकार गोपालकों से गाय का दूध खरीदेगी।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रदेश में युवाओं को सरकारी नौकरी के अवसर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। प्रदेश में 22 हजार से अधिक पुलिसकर्मियों की भर्ती के साथ 1 लाख नए पद सृजित किए गए हैं। उद्योगों के साथ स्वरोजगार को बढ़ावा दिया जा रहा है। रक्षाबंधन पर लाड़ली बहनों को 1500 रुपए भेजे गए। अब दीवापली के बाद भाईदूज से हर माह लाड़ली बहनों को 1500 रुपए की सौगात मिलेगी।


मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 5 करोड़ की लागत से छतरपुर सिंचाई कॉलोनी स्थित आधुनिक सेंट्रल ग्रंथालय (लाइब्रेरी) का लोकार्पण भी किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि पुस्तकालय की ज्ञान अर्जन में महत्वपूर्ण भूमिका होती है। उन्होंने पुस्तकालय में अध्ययन कर रहे विद्यार्थियों से चर्चा की और कहा कि इस लाइब्रेरी का पूरा लाभ लें और आगे बढ़ें।


ये भी पढ़ें
सीएम की घोषणा,कटंगी और पौड़ी बनेगी तहसील,लाड़ली बहना योजना सम्मेलन में शामिल हुए सीएम
...

Madhya Pradesh

See all →
Ramakant Shukla
निवेशकों के व्यापार-व्यवसाय की सफलता की गारंटी हमारी- मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि हम सब बदलते दौर के साथी हैं। उम्मीदों और अवसरों का विराट क्षितिज हमारे सामने है। अपने सुनहरे भविष्य के निर्माण के लिए निवेश का एक स्वर्णिम अवसर आप सबके सामने है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने निवेशकों से आग्रह किया कि वे बेहिचक मध्यप्रदेश में पूंजी लगाएं।
31 views • 4 hours ago
Ramakant Shukla
जिलों में उर्वरक वितरण में अव्यवस्था के लिए कलेक्टर होगें उत्तरदायी - मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि जिलों में उर्वरक वितरण के संबंध में जिला प्रशासन आवश्यक व्यवस्था बनाए। उपलब्ध उर्वरक की उचित वितरण व्यवस्था सुनिश्चित करते हुए किसान संगठनों के प्रतिनिधियों से निरंतर संवाद और संपर्क में रहे। उर्वरक वितरण की व्यवस्था में किसान संगठन के प्रतिनिधियों को भी जोड़ा जाए। जिलों में यदि उर्वरक वितरण को लेकर अव्यवस्था होती है तो उसके लिए जिला कलेक्टर उत्तरदायी होंगे।
27 views • 6 hours ago
Sanjay Purohit
खंडवा में ATS ने चार युवकों को उठाया, सिमी मुखिया अकील खिलजी का बेटा गिरफ्तार
ATS की कार्रवाई में सिमी के स्थानीय मुखिया और भोपाल जेल ब्रेक कांड में मारे गए अकील खिलजी का बेटा जलील खिलजी हथियारों के साथ पकड़ा गया। पुलिस ने उसके पास से एक देशी पिस्टल, मैगजीन और सात कारतूस बरामद किए।
45 views • 11 hours ago
Sanjay Purohit
मध्य प्रदेश के 26 जिलों में आज होगी झमाझम बारिश
बुधवार को 26 जिलों में अति भारी या भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने इंदौर-उज्जैन समेत 18 जिलों में भारी और 8 जिलों में अति भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। यहां अगले 24 घंटे में साढ़े 8 इंच तक पानी गिरने का अनुमान है।
46 views • 11 hours ago
Sanjay Purohit
जलझूलनी एकादशी पर वैष्णव तिलक से सजे बाबा महाकाल, भस्म आरती में भक्तों को दिए दर्शन
आज भाद्रपद शुक्ल पक्ष की एकादशी है, इसे परिवर्तिनी एकादशी, जलझूलनी एकादशी भी कहा जाता है। ये व्रत भगवान विष्णु की कृपा पाने के लिए किया जाता है। स्कंद पुराण, पद्म पुराण, भगवत पुराण आदि ग्रंथों में एकादशी व्रत के बारे में बताया गया है। आज भादौ मास शुक्ल पक्ष की एकादशी पर आज सुबह भस्म आरती के दौरान बाबा महाकाल के दरबार में हजारों श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा।
54 views • 11 hours ago
Sanjay Purohit
MP में फिर हुआ बड़ा पुलिस फेरबदल! 25 अफसरों के तबादले की सूची जारी
मध्य प्रदेश में एक बार फिर पुलिस विभाग में बड़े स्तर पर प्रशासनिक बदलाव किए गए हैं। देर रात गृह विभाग की ओर से जारी आदेश में 25 वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की पदस्थापनाओं में फेरबदल किया गया है। इस नई सूची में वर्तमान पदों से हटाकर उन्हें नई जिम्मेदारियां दी गई हैं।
91 views • 12 hours ago
Richa Gupta
एमपी बीजेपी अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल का जन्मदिन, CM ने दी बधाई
मध्य प्रदेश के बीजेपी अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल का आज जन्मदिन है। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने उन्हें बधाई दी है। वहीं मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल ने भी शुभकामनाएं दी हैं।
91 views • 12 hours ago
Sanjay Purohit
सिंधिया ने कांग्रेस को बताया चरित्रहीन पार्टी
केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कांग्रेस को चरित्रहीन पार्टी बताया है। मंगलवार को इंदौर के भाजपा कार्यालय पहुंचे सिंधिया ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। मीडिया से चर्चा के दौरान सिंधिया ने राहुल गांधी और जीतू पटवारी पर जमकर निशाना साधा।
88 views • 12 hours ago
Richa Gupta
गांधीसागर फॉरेस्ट रिट्रीट 12 सितंबर और कूनो फॉरेस्ट रिट्रीट 5 अक्टूबर से होगा शुरू
मध्यप्रदेश अब पर्यटकों को देने जा रहा है ऐसा सफर, जिसकी प्रतीक्षा लंबे समय से थी। जंगल की रोमांचक रातें, नदी और बैकवाटर्स की शांति और आसमान को छूती साहसिक गतिविधियां, ये सब मिलकर जल्द शुरू करने जा रहे हैं पर्यटन का नया अध्याय।
89 views • 14 hours ago
Richa Gupta
प्रधानमंत्री को पहली स्वदेशी चिप विक्रम 32-बिट प्रोसेसर भेंट किए जाने पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया अभिनंदन
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंगलवार को सेमीकॉन इंडिया-2025 में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को देश की पहली स्वदेशी चिप विक्रम 32- बिट प्रोसेसर भेंट किए जाने पर प्रसन्नता व्यक्त की है।
98 views • 15 hours ago
...