आमजन से व्यवहार ठीक रखें जनसेवक, दुर्व्यवहार बर्दाश्त नहीं: CM योगी
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 'जनता दर्शन' के दौरान राज्य भर से आए लोगों की शिकायतें सुनीं और उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। ‘जनता दर्शन' में 50 से अधिक व्यक्ति पहुंचे थे।
Img Banner
profile
Sanjay Purohit
Created AT: 08 सितंबर 2025
90
0
...

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 'जनता दर्शन' के दौरान राज्य भर से आए लोगों की शिकायतें सुनीं और उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। ‘जनता दर्शन' में 50 से अधिक व्यक्ति पहुंचे थे। सहारनपुर से आई महिला ने बताया कि उनके पास राशन कार्ड नहीं है और जब वह राशन लेने जाती हैं तो राशन डीलर अभद्रता करता है। इस पर मुख्यमंत्री ने कार्रवाई के निर्देश दिए।

किसी भी प्रकार का दुर्व्यवहार बर्दाश्त नही होगा

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि हर जनसेवक आमजन से व्यवहार ठीक रखें, किसी भी प्रकार का दुर्व्यवहार बर्दाश्त नहीं होगा। सोमवार को 'जनता दर्शन' में सर्वाधिक मामले जमीनी विवाद से जुड़े आए। प्रयागराज से आए केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के जवान ने भी जमीन से जुड़े मामले को लेकर मुख्यमंत्री के समक्ष अपनी बात रखी। इस पर मुख्यमंत्री ने स्थानीय प्रशासन को इस प्रकरण के शीघ्र निस्तारण का निर्देश दिया। शामली से भी एक महिला अपनी शिकायत लेकर आयी थी। महिला ने बताया कि उनके पति असम में तैनात हैं। उन्होंने भी बताया कि प्रयागराज में जमीन ली है, लेकिन कब्जा लेने में परेशानी आ रही है।

जनता दर्शन में दिव्यांग भी पहुंचे

मुख्यमंत्री योगी ने पत्र लेकर कार्रवाई का निर्देश दिया। 'जनता दर्शन' में दिव्यांग भी पहुंचे थे। गाजीपुर से आये दिव्यांग उधम यादव ने पेंशन बढ़ाने, आयुष्मान कार्ड, हैंडपंप व आवास दिलाने को लेकर मुख्यमंत्री को प्रार्थना पत्र दिया। मुख्यमंत्री ने उनकी समस्या के समाधान और सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिया। उन्होंने उधम यादव को इलेक्ट्रॉनिक वॉकिंग स्टिक भी प्रदान की।


ये भी पढ़ें
सीएम की घोषणा,कटंगी और पौड़ी बनेगी तहसील,लाड़ली बहना योजना सम्मेलन में शामिल हुए सीएम
...

Uttar Pradesh

See all →
Sanjay Purohit
अयोध्या दीपोत्सव में बनेगा नया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड, 26 लाख से अधिक दीपों से जगमगाएगी रामनगरी
रामनगरी अयोध्या में वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने की तैयारी की जा रही है। पर्यटन विभाग द्वारा सरयू तट, राम की पैड़ी सहित अन्य घाटों पर दीयों की शृंखला से अलौकिक दृश्य प्रस्तुत किया जाएगा। रामनगरी का दीपोत्सव एक बार फिर अपना ही रिकॉर्ड तोड़ेगा।
54 views • 4 hours ago
Ramakant Shukla
बाढ़ पीड़ित किसानों के लिए योगी सरकार का बड़ा ऐलान, अन्नदाताओं को मिलेगा मुआवजा
उत्तरप्रदेश के कई जिलों में हालिया बारिश और नदियों में उफान के चलते आई बाढ़ ने किसानों की फसलों को भारी नुकसान पहुंचाया है। अब योगी आदित्यनाथ सरकार ने बाढ़ प्रभावित किसानों के लिए राहत भरी घोषणा की है। सरकार ने ऐलान किया है कि अन्नदाताओं को मुआवजा दिया जाएगा और इसके लिए जल्द ही फसलों का सर्वे कराया जाएगा।
37 views • 2025-09-08
Sanjay Purohit
आमजन से व्यवहार ठीक रखें जनसेवक, दुर्व्यवहार बर्दाश्त नहीं: CM योगी
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 'जनता दर्शन' के दौरान राज्य भर से आए लोगों की शिकायतें सुनीं और उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। ‘जनता दर्शन' में 50 से अधिक व्यक्ति पहुंचे थे।
90 views • 2025-09-08
Sanjay Purohit
प्राइवेट हॉस्पिटल की लापरवाही! ऑपरेशन कर बच्चेदानी में छोड़ा कपड़ा, लगा दिए फिर टांके
यूपी के बरेली से एक प्राइवेट हॉस्पिटल की बड़ी लापरवाही का मामला सामने आया है। यहां पर प्रसव आपरेशन के दौरान चिकित्सको ने महिला की बच्चेदानी में कपड़ा छोड़ दिया। इतना ही नहीं इसके बाद टांके भी लगा दिए। इससे महिला की जान मुश्किल में पड़ गई।
67 views • 2025-09-07
Sanjay Purohit
शादी कर घर ला रहा था दुल्हन, रास्ते में बोली- टॉयलेट जाना है और फिर भाग गई!
उत्तर प्रदेश में मुरादाबाद जिले के मूंढापांडे थाना क्षेत्र में शनिवार को एक अजीब वाकया हुआ। जहां के गांव मुंडाला निवासी विजेंद्र सिंह ने रुद्रपुर की रहने वाली एक महिला से कोर्ट मैरिज की थी।
131 views • 2025-09-07
Ramakant Shukla
टीचर्स डे पर सीएम योगी का बड़ा तोहफा, सभी शिक्षकों को मिलेगा कैशलेस इलाज
उत्तरप्रदेश सरकार ने शिक्षक दिवस के अवसर पर प्रदेश के शिक्षकों और विद्यालय स्टाफ को बड़ा उपहार दिया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घोषणा की है कि अब प्रदेश के सभी शिक्षक, शिक्षा मित्र, अनुदेशक और रसोइया को कैशलेस चिकित्सा उपचार की सुविधा दी जाएगी।
94 views • 2025-09-05
Ramakant Shukla
मथुरा में खतरे के निशान के पार पहुंची यमुना, कई गांवों का कटा संपर्क, नाव संचालन पर लगी रोक
देशभर में जारी बारिश और बाढ़ का असर अब उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में भी देखने को मिल रहा है। मथुरा में बीते पांच दिनों से यमुना नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। गुरुवार दोपहर 11 बजे यमुना का जलस्तर 166.51 मीटर दर्ज किया गया, जो खतरे के निशान से 51 सेंटीमीटर ऊपर है।
101 views • 2025-09-04
Sanjay Purohit
जीजा-साली के इश्क में दीदी ने दी ‘कुर्बानी’, बहन को बना दिया पति की दुल्हनिया
अमरोहा में जीजा-साली के प्रेम प्रसंग ने रिश्तों की मर्यादा को तार-तार कर दिया है। हैरानी की बात यह है कि बड़ी बहन ने भी इस रिश्ते को स्वीकार करते हुए, अपने पति के साथ अपनी ही बहन को पत्नी के रूप में रखने की सहमति दे दी है।
807 views • 2025-09-03
Ramakant Shukla
ई-बसों का संचालन, नई आउटसोर्सिंग नीति को मंजूरी... जानिए यूपी कैबिनेट के अहम फैसले
उत्तर प्रदेश सरकार की कैबिनेट बैठक में मंगलवार को कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। इनमें सबसे अहम फैसला लखनऊ और कानपुर में ई-बसों के संचालन से जुड़ा रहा। इसके अलावा नई आउटसोर्सिंग नीति, इलेक्ट्रॉनिक नीति, निर्यात प्रोत्साहन नीति, और नए विश्वविद्यालय की स्थापना जैसे कई प्रस्तावों को भी मंजूरी दी गई।
160 views • 2025-09-02
Ramakant Shukla
योगी कैबिनेट की बैठक आज, कई अहम प्रस्तावों को मिल सकती है मंजूरी
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में आज कैबिनेट की अहम बैठक लोकभवन में आयोजित की जाएगी। बैठक सुबह 11 बजे शुरू होगी, जिसमें सीएम योगी और सभी मंत्री शामिल होंगे। इस बार की बैठक कई दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण मानी जा रही है, क्योंकि इसमें प्रदेश सरकार कई बड़े फैसलों पर मुहर लगा सकती है।
188 views • 2025-09-02
...