प्राइवेट हॉस्पिटल की लापरवाही! ऑपरेशन कर बच्चेदानी में छोड़ा कपड़ा, लगा दिए फिर टांके
यूपी के बरेली से एक प्राइवेट हॉस्पिटल की बड़ी लापरवाही का मामला सामने आया है। यहां पर प्रसव आपरेशन के दौरान चिकित्सको ने महिला की बच्चेदानी में कपड़ा छोड़ दिया। इतना ही नहीं इसके बाद टांके भी लगा दिए। इससे महिला की जान मुश्किल में पड़ गई।
Img Banner
profile
Sanjay Purohit
Created AT: 07 सितंबर 2025
51
0
...

यूपी के बरेली से एक प्राइवेट हॉस्पिटल की बड़ी लापरवाही का मामला सामने आया है। यहां पर प्रसव आपरेशन के दौरान चिकित्सको ने महिला की बच्चेदानी में कपड़ा छोड़ दिया। इतना ही नहीं इसके बाद टांके भी लगा दिए। इससे महिला की जान मुश्किल में पड़ गई। उसके गर्भाशय में गंभीर संक्रमण फैल गया। फिर उसे किसी दूसरे अस्पताल में भर्ती किया गया और बड़ी मुश्किल से उसकी जान बच पाई। उसके पति की शिकायत पर कार्रवाई की गई है।

पेट दर्द से नहीं मिल रही थी राहत

बता दें कि महिला के पति ताहिर खान ने शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि तीन जून को गर्भवती पत्नी नूरजहां को एवन अस्पताल में भर्ती कराया था। यहां पर ऑपरेशन से उसका प्रसव कराया गया, लेकिन उनके बच्चे की मौत हो चुकी थी। बताया कि अस्पताल में उसकी पत्नी को पांच दिन भर्ती रखा। इसके बाद छुट्टी दी। घर आने के बाद भी नूरजहां के पेट में दर्द होता रहता था। टांकों से पस आने लगा तब 10 दिन बाद अल्ट्रासाउंड और डायग्नोस्टिक्स पर सीटी स्कैन कराया। दोनों जगह से आई रिपोर्ट में बताया गया कि बच्चेदानी में ब्लड सफाई का कपड़ा छूट गया है।

शिकायत के बाद हुई कार्रवाई

बच्चेदानी में कपड़ा छुटने की जानकारी होने पर महिला को किसी दूसरे अस्पताल में भर्ती किया गया। उसके गर्भाशय में गंभीर संक्रमण फैल गया। दूसरे अस्पताल में उसका उपचार कराया गया, जब जान बचाई जा सकी। वहां दोबारा आपरेशन कर कपड़ा भी निकाला गया था। इसके बाद शनिवार को डीएम अविनाश सिंह तक इस मामले की शिकायत पहुंची। पति ने वीडियो भी डीएम को दिखाया। जिसके बाद डीएम ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी से कार्रवाई करने को कहा। दोपहर को पहुची टीम ने अस्पताल सील किया।


ये भी पढ़ें
सीएम की घोषणा,कटंगी और पौड़ी बनेगी तहसील,लाड़ली बहना योजना सम्मेलन में शामिल हुए सीएम
...

Uttar Pradesh

See all →
Ramakant Shukla
बाढ़ पीड़ित किसानों के लिए योगी सरकार का बड़ा ऐलान, अन्नदाताओं को मिलेगा मुआवजा
उत्तरप्रदेश के कई जिलों में हालिया बारिश और नदियों में उफान के चलते आई बाढ़ ने किसानों की फसलों को भारी नुकसान पहुंचाया है। अब योगी आदित्यनाथ सरकार ने बाढ़ प्रभावित किसानों के लिए राहत भरी घोषणा की है। सरकार ने ऐलान किया है कि अन्नदाताओं को मुआवजा दिया जाएगा और इसके लिए जल्द ही फसलों का सर्वे कराया जाएगा।
11 views • 57 minutes ago
Sanjay Purohit
आमजन से व्यवहार ठीक रखें जनसेवक, दुर्व्यवहार बर्दाश्त नहीं: CM योगी
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 'जनता दर्शन' के दौरान राज्य भर से आए लोगों की शिकायतें सुनीं और उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। ‘जनता दर्शन' में 50 से अधिक व्यक्ति पहुंचे थे।
52 views • 4 hours ago
Sanjay Purohit
प्राइवेट हॉस्पिटल की लापरवाही! ऑपरेशन कर बच्चेदानी में छोड़ा कपड़ा, लगा दिए फिर टांके
यूपी के बरेली से एक प्राइवेट हॉस्पिटल की बड़ी लापरवाही का मामला सामने आया है। यहां पर प्रसव आपरेशन के दौरान चिकित्सको ने महिला की बच्चेदानी में कपड़ा छोड़ दिया। इतना ही नहीं इसके बाद टांके भी लगा दिए। इससे महिला की जान मुश्किल में पड़ गई।
51 views • 2025-09-07
Sanjay Purohit
शादी कर घर ला रहा था दुल्हन, रास्ते में बोली- टॉयलेट जाना है और फिर भाग गई!
उत्तर प्रदेश में मुरादाबाद जिले के मूंढापांडे थाना क्षेत्र में शनिवार को एक अजीब वाकया हुआ। जहां के गांव मुंडाला निवासी विजेंद्र सिंह ने रुद्रपुर की रहने वाली एक महिला से कोर्ट मैरिज की थी।
111 views • 2025-09-07
Ramakant Shukla
टीचर्स डे पर सीएम योगी का बड़ा तोहफा, सभी शिक्षकों को मिलेगा कैशलेस इलाज
उत्तरप्रदेश सरकार ने शिक्षक दिवस के अवसर पर प्रदेश के शिक्षकों और विद्यालय स्टाफ को बड़ा उपहार दिया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घोषणा की है कि अब प्रदेश के सभी शिक्षक, शिक्षा मित्र, अनुदेशक और रसोइया को कैशलेस चिकित्सा उपचार की सुविधा दी जाएगी।
89 views • 2025-09-05
Ramakant Shukla
मथुरा में खतरे के निशान के पार पहुंची यमुना, कई गांवों का कटा संपर्क, नाव संचालन पर लगी रोक
देशभर में जारी बारिश और बाढ़ का असर अब उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में भी देखने को मिल रहा है। मथुरा में बीते पांच दिनों से यमुना नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। गुरुवार दोपहर 11 बजे यमुना का जलस्तर 166.51 मीटर दर्ज किया गया, जो खतरे के निशान से 51 सेंटीमीटर ऊपर है।
96 views • 2025-09-04
Sanjay Purohit
जीजा-साली के इश्क में दीदी ने दी ‘कुर्बानी’, बहन को बना दिया पति की दुल्हनिया
अमरोहा में जीजा-साली के प्रेम प्रसंग ने रिश्तों की मर्यादा को तार-तार कर दिया है। हैरानी की बात यह है कि बड़ी बहन ने भी इस रिश्ते को स्वीकार करते हुए, अपने पति के साथ अपनी ही बहन को पत्नी के रूप में रखने की सहमति दे दी है।
800 views • 2025-09-03
Ramakant Shukla
ई-बसों का संचालन, नई आउटसोर्सिंग नीति को मंजूरी... जानिए यूपी कैबिनेट के अहम फैसले
उत्तर प्रदेश सरकार की कैबिनेट बैठक में मंगलवार को कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। इनमें सबसे अहम फैसला लखनऊ और कानपुर में ई-बसों के संचालन से जुड़ा रहा। इसके अलावा नई आउटसोर्सिंग नीति, इलेक्ट्रॉनिक नीति, निर्यात प्रोत्साहन नीति, और नए विश्वविद्यालय की स्थापना जैसे कई प्रस्तावों को भी मंजूरी दी गई।
156 views • 2025-09-02
Ramakant Shukla
योगी कैबिनेट की बैठक आज, कई अहम प्रस्तावों को मिल सकती है मंजूरी
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में आज कैबिनेट की अहम बैठक लोकभवन में आयोजित की जाएगी। बैठक सुबह 11 बजे शुरू होगी, जिसमें सीएम योगी और सभी मंत्री शामिल होंगे। इस बार की बैठक कई दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण मानी जा रही है, क्योंकि इसमें प्रदेश सरकार कई बड़े फैसलों पर मुहर लगा सकती है।
184 views • 2025-09-02
Durgesh Vishwakarma
यूपी में आज से लागू हुआ 'नो हेलमेट, नो फ्यूल' नियम, 30 सितंबर तक चलेगा विशेष अभियान
उत्तर प्रदेश में 1 सितंबर से ‘नो हेलमेट, नो फ्यूल’ नियम लागू हो गया है। अब बिना हेलमेट पहने दोपहिया चालकों को पेट्रोल नहीं मिलेगा। यह विशेष अभियान 30 सितंबर 2025 तक चलेगा। जानें नियम, उद्देश्य और कानूनी प्रावधान।
111 views • 2025-09-01
...