


छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मंगलवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से दिल्ली में मुलाकात की। इस दौरान राज्य में माओवादियों के खिलाफ चल रहे अभियानों, उनकी उपलब्धियों और आगे की रणनीति को लेकर चर्चा हुई।
बैठक के दौरान कर्रेगुट्टा पहाड़ियों में हुए अब तक के सबसे बड़े और लंबे नक्सल ऑपरेशन में शामिल वीर जवानों को विशेष सम्मान दिया गया। इस ऐतिहासिक ऑपरेशन में 21 दिनों तक चले संघर्ष के दौरान 31 माओवादी मारे गए और सुरक्षा बलों ने नक्सलियों के मजबूत गढ़ को अपने नियंत्रण में ले लिया। गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि यह सिर्फ एक सैन्य सफलता नहीं, बल्कि विकास और स्थायी शांति की दिशा में एक बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने सभी जवानों को उनके साहस और पराक्रम के लिए बधाई दी।
सीएम साय ने बताया कि दिसंबर 2023 से अब तक - 453 माओवादी न्यूट्रलाइज़ किए गए हैं। 1616 गिरफ्तारहुए हैं, 1666 ने आत्मसमर्पण किया है
, 65 नए सुरक्षा कैंपस्थापित हुए हैं।
दिल्ली दौरे पर आए छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात कर बस्तर में हालिया आई बाढ़ की स्थिति और राहत कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार पूरी गंभीरता से राहत और पुनर्वास कार्यों में जुटी हुई है।
मुख्यमंत्री ने बताया कि:
प्रभावित इलाकों में राहत सामग्री पहुँचाई जा रही है
स्वास्थ्य सुविधाएं और आपातकालीन आश्रय तेजी से स्थापित किए जा रहे हैं
विस्थापित परिवारों को सुरक्षित ठिकानों पर पहुँचाया जा रहा है
सीएम साय ने यह भी बताया कि सरकार ने विशेष राहत पैकेज की योजना बनाई है और अतिरिक्त संसाधन जुटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
गृह मंत्री अमित शाह ने राज्य सरकार के प्रयासों की सराहना करते हुए केंद्र की ओर से हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य मिलकर न सिर्फ आपदा प्रबंधन, बल्कि स्थायी विकास और शांति स्थापना की दिशा में काम करेंगे।