केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात के बाद दिल्ली से लौटे सीएम विष्णुदेव साय, बोले – नक्सल मुद्दे और बस्तर में बाढ़ पर हुई चर्चा
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मंगलवार देर शाम अपने दिल्ली दौरे के बाद राजधानी रायपुर लौटे। रायपुर एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने बताया कि उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात कर राज्य से जुड़े प्रमुख मुद्दों पर चर्चा की।


Ramakant Shukla
Created AT: 12 hours ago
80
0

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मंगलवार देर शाम अपने दिल्ली दौरे के बाद राजधानी रायपुर लौटे। रायपुर एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने बताया कि उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात कर राज्य से जुड़े प्रमुख मुद्दों पर चर्चा की।
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि उन्होंने नक्सलवाद से जुड़ी तमाम जानकारी गृह मंत्री को दी है। इसके साथ ही बस्तर क्षेत्र में आई भीषण बाढ़ की स्थिति की विस्तार से जानकारी दी गई है।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मंगलवार सुबह उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा और वित्त मंत्री ओपी चौधरी के साथ दिल्ली रवाना हुए थे। इस दौरान मुख्यमंत्री साय और उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। वहीं, वित्त मंत्री ओपी चौधरी जीएसटी परिषद की महत्वपूर्ण बैठक में शामिल हुए।
ये भी पढ़ें
सीएम की घोषणा,कटंगी और पौड़ी बनेगी तहसील,लाड़ली बहना योजना सम्मेलन में शामिल हुए सीएम