9 महिला समेत 20 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण, 33 लाख रुपये का था इनाम
सुकमा जिले में नक्सल विरोधी अभियान को एक बड़ी सफलता मिली है। कुल 20 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण करते हुए हिंसा का रास्ता छोड़कर मुख्यधारा में लौटने का निर्णय लिया है। सरेंडर करने वालों में 9 महिलाएं और 11 पुरुष शामिल हैं।


Ramakant Shukla
Created AT: 8 hours ago
75
0

सुकमा जिले में नक्सल विरोधी अभियान को एक बड़ी सफलता मिली है। कुल 20 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण करते हुए हिंसा का रास्ता छोड़कर मुख्यधारा में लौटने का निर्णय लिया है। सरेंडर करने वालों में 9 महिलाएं और 11 पुरुष शामिल हैं।
इनमें से एक महिला नक्सली PLGA बटालियन की सक्रिय हार्डकोर सदस्य रही है। इसके अलावा, आत्मसमर्पण करने वालों में 1 एसीएम (एरिया कमांडर), 4 पार्टी सदस्य, और 15 जनमिलिशिया सदस्य शामिल हैं। सभी ने सुकमा पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण किया।
ये भी पढ़ें
सीएम की घोषणा,कटंगी और पौड़ी बनेगी तहसील,लाड़ली बहना योजना सम्मेलन में शामिल हुए सीएम